Home Blog Page 112

चंडीगढ़ मलोया कॉलोनी में दुकानदारों और नागरिकों से मिले, समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया की उनके मुद्दों पर जल्द होगा समाधान : जितेन्द्र पाल मल्होत्रा

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ :- भारतीय जनता पार्टी, चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र पाल मल्होत्रा आज मलोया कॉलोनी की स्थानीय मार्केट पहुंचे, जहां उन्होंने आम नागरिकों और दुकानदारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। लोगों ने बताया कि बाजार क्षेत्र में बरसात के दौरान जलभराव, निकासी की व्यवस्था की कमी, और प्रशासन द्वारा दुकानदारों को जारी किए जा रहे नोटिस जैसी समस्याएं गंभीर हैं।

मल्होत्रा ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर इन समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई का आग्रह किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल निकासी की व्यवस्था में जल्द सुधार किया जाएगा और नोटिस के मुद्दे पर प्रशासन से संवाद कर व्यापारियों को राहत दिलाई जाएगी।

इस मौके पर उनके साथ भाजपा प्रदेश पदाधिकारी संजीव राणा, सन्नी पुरी, जिला उपाध्यक्ष संजय टांक, जिला महामंत्री राजकुमार राणा, मंडल अध्यक्ष अमित मिश्रा, उदिराज यादव, भोला सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रावत एवं पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

श्री साईं श्रद्धा भजन संध्या का हुआ भव्य आयोजन पंचकूला मे

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला :- इंद्रधनुष ऑडिटोरियम, सेक्टर-5, पंचकूला में शाम श्रद्धा और भक्ति के रंगों में रंग गई, जब श्री साईं सेवा संगठन द्वारा आयोजित “श्री साईं श्रद्धा भजन संध्या ने सैकड़ों श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 6 बजे विधिपूर्वक साईं बाबा की पूजा-अर्चना से हुआ। यह भक्ति संध्या रात्रि 9 बजे तक चली, जिसमें प्रमुख भजन गायक मोहित गुप्ता ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।

साईं भजन संध्या के सफल आयोजन में सुरेंद्र गुप्ता, अमित भंडारी, प्राग सतीजा, नवीन चंदर, मेहुल कपूर, हरप्रीत सिंह, दर्शन लाल और सौरभ शर्मा, ब्रिज अग्रवाल व के के शर्मा का विशेष योगदान रहा। इन सभी आयोजकों ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने से लेकर इसकी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने तक हर स्तर पर समर्पण और सहयोग के साथ कार्य किया।

आयोजनकर्ताओ ने कहा कि श्री साईं श्रद्धा भजन संध्या का उद्देश्य केवल भजन कीर्तन नहीं, बल्कि समाज में सेवा, करुणा और सकारात्मकता का संदेश फैलाना है।

इस अवसर पर जीएमआई इन्फ्रास्ट्रक्चर के चेयरमैन प्रदीप बंसल ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में एकता, सांस्कृतिक चेतना और आत्मिक शांति को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

सीआईआई ने स्व. श्री सुंजय कपूर के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ :- भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) श्री सुंजय कपूर, चेयरमैन, सोना कॉमस्टार के असमय एवं आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता है।श्री कपूर ने सीआईआई के साथ कई महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से कार्य किया और निर्माण, सतत विकास, और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार जैसे अहम क्षेत्रों से जुड़ी अनेक परिषदों और समितियों का नेतृत्व किया। वे वर्तमान में सीआईआई उत्तरी क्षेत्र के चेयरमैन के रूप में कार्यरत थे और क्षेत्रीय प्रतिस्पर्धा, व्यापार सुगमता, समावेशिता, प्रौद्योगिकी को अपनाने, और सतत विकास जैसे प्रमुख मुद्दों पर केंद्रित थे।

उन्होंने सीआईआई स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग काउंसिल और मेकिंग मैन्युफैक्चरिंग फ्यूचर रेडी काउंसिल के सह-अध्यक्ष के रूप में भी भूमिका निभाई थी। वे सीआईआई यूरोप समिति (2023–24) के अध्यक्ष रहे, जहाँ उन्होंने भारत और यूरोप के बीच व्यापार और सहयोग को सुदृढ़ करने में योगदान दिया। इसके अलावा, उन्होंने सीआईआई हरियाणा स्टेट काउंसिल (2020–21) की अध्यक्षता भी की थी।

सतत विकास के एक प्रबल समर्थक के रूप में, वे CII वाटर इंस्टिट्यूट के सलाहकार मंडल के सदस्य भी थे, जहाँ उन्होंने जल संरक्षण और संसाधन दक्षता के लिए कार्य किया। उद्योग में दो दशकों से भी अधिक अनुभव के साथ वे एक प्रभावशाली युवा उद्योग नेता थे, जिन्होंने भारत की ऑटोमोटिव और निर्माण नीतियों को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सीआईआई के महानिदेशक, श्री चंद्रजीत बनर्जी ने कहा, श्री सुंजय कपूर एक असाधारण नेता थे, जिनकी व्यावसायिक सूझबूझ सामाजिक उत्तरदायित्व और सतत विकास की गहरी समझ के साथ जुड़ी थी। स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग, एमएसएमई विकास, कौशल निर्माण और जल संरक्षण जैसे क्षेत्रों में उनकी सक्रिय भागीदारी सीआईआई के नीति कार्यों में अत्यंत महत्वपूर्ण रही। उनका वैश्विक दृष्टिकोण और विचारशीलता अत्यंत मूल्यवान थी, और सीआईआई के प्रति उनका सहयोग सदा उद्देश्यपूर्ण रहा।

सीआईआई उनके परिवारजनों और प्रियजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं प्रकट करता है और ईश्वर से प्रार्थना करता है कि वे उन्हें इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करें।

यूटीसीए मेन्स सीनियर मल्टी डेज – प्लाजा जोंस को पहली पारी में बढ़त के आधार पर मिली जीत

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़, कप्तान तुषार जोशी (100) और संयम सैनी (100) के शतकों की मदद से सुखना जोन ने शुक्रवार को एसएससीए क्रिकेट अकादमी, कंडाला में खेले जा रहे यूटीसीए मल्टी डेज टूर्नामेंट में पहली पारी की बढ़त के आधार पर रोज जोन के खिलाफ जीत हासिल की। रोज जोन के 222 रन के जवाब में सुखना जोन 395/6 रन बना सकी जिसमें युवराज राय (56) ने भी अर्धशतक बनाया। रोज जोन के लिए निखिल शर्मा (3/52) ने तीन विकेट लिए।

जीएमएसएसएस-26 में दिन के दूसरे मैच में लेजर जोन ने रॉक जोन को पहली पारी की बढ़त के साथ हराया। लेजर जोन ने 289 रन बनाए जबकि जवाब में रॉक जोन 181 रन पर सिमट गई जिसमें जशनजोत सिंह (33) टॉप स्कोरर रहे ।

इस बीच, कैम्बाला, बाबा बालक नाथ क्रिकेट अकादमी में प्लाजा जोन ने टेरेस जोन के खिलाफ पहली पारी की बढ़त के आधार पर जीत हासिल की। टेरेस जोन की 350 रनों की चुनौती का पीछा करते हुए प्लाजा जोन एक समय 256/8 पर लड़खड़ा रही थी। । डाउन नौ पर उतरे विवेक वशिष्ठ ने 40 गेंदों पर 75 रनों की तेज पारी खेली और प्लाजा जोन ने 359 रन बनाकर अपनी हार को टाला।

विश्वास फाउंडेशन ने सत्तू द्वारा भयंकर गर्मी को कुचलने के लिए विश्व में उठाया पहला कदम

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला 13 जून 2025। उत्तर भारत में पड़ रही गर्मी से लोग बेहाल है। ऐसे में विश्वास फाउंडेशन ने गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी के आशीर्वाद से गर्मी से जूझ रहे हजारों राहगीरों व लोगों को राहत देने के लिए पंचकूला सेक्टर 16 के लेबर चौक पर जों के सत्तू की छबील लगाई। छबील सुबह 11 बजे शुरू होकर दोपहर बाद 2:30 बजे तक चली।

विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि बढ़ती गर्मी और प्रकृति असंतुलन के चलते हालात चिंताजनक हो गए है। इन हालातों में रंग- केमिकलों से बने शरबतों द्वारा शारीरिक गर्मी को दूर करना अत्यंत कठिन है, इसी विचार को लेते हुए साध्वी जी ने आयुर्वेदिक ऋषियों द्वारा बताए गए अत्यंत गुणकारी जों के सत्तू से बनी छबील को जनता के लिए सर्वसाधारण में वितरित करवाया। जौ के सत्तू में भरपूर मात्रा में फाइबर, बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन, आयरन, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व होते हैं।

यह पाचन को बेहतर बनाने, ब्लड शुगर को नियंत्रित करने, यूरिक एसिड को कम करने और शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है व किडनी संबंधित रोग, पित्त विकार, लू लगना, गर्मी के कारण होने वाले सभी रोग, समस्त प्रकार के खून संबंधित विकारों को जों का सत्तू आयुर्वेद के अनुसार हर लेता है। इस पुण्य सेवा के अवसर पर विश्वास फाउंडेशन के अनुयायियों ने बढ़ चढ़ के सेवा की।

पंजाब भाजपा प्रभारी विजय रूपाणी के निधन पर चौधरी अर्जुन सिंह कांसल ने जताया दुख

सिटीन्यूज़ नॉउ

न्यू- चंडीगढ़ :- भाजपा के सीनियर नेता चौधरी अर्जुन सिंह कांसल ने नयागांव में कहा कि गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब भाजपा प्रभारी विजय रूपाणी की भी मौत की जानकारी मिली है।

पंजाब भाजपा के सीनियर नेता चौधरी अर्जुन सिंह कांसल ने उनके निधन पर दुख जताया है। पंजाब भाजपा प्रभारी के निधन पर चौधरी अर्जुन सिंह कांसल दुख जताया और उनके द्वारा पंजाब की भाजपा को मजबूत करने का श्रैय उनको दिया । चौधरी अर्जुन सिंह कांसल ने कांसल नयागांव में कहा कि, ”यह जानकर बहुत दुख और हृदय विदारक है कि विजय रूपाणी जी का कल अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया के विमान में सवार थे।

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। वे एक विनम्र और दयालु व्यक्ति और जमीनी नेता थे। मुझे उनसे जुड़ने का सौभाग्य मिला, क्योंकि वे पंजाब भाजपा के प्रभारी थे। वे एक सच्चे “सज्जन राजनेता” थे। गुजरात ने न केवल उनके रूप में एक महान नेता खो दिया है, बल्कि यह मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है, क्योंकि मुझे उनका कोमल और सौम्य स्वभाव बहुत प्यारा लगता था। सार्वजनिक जीवन में उनकी बुद्धिमत्ता और सादगी की कमी खलेगी।

तत्काल टिकट बुकिंग में अब नहीं चलेगी दलालों की मनमानी, 1 जुलाई से लागू होंगे आधार-लिंक्ड OTP नियम

सिटीन्यूज़ नॉउ

नई दिल्ली :- भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग प्रणाली में लंबे समय से चली आ रही दलाली और धांधली को रोकने के लिए एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। 1 जुलाई, 2025 से रेलवे तत्काल टिकट बुक करने के नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव करने जा रहा है, जिससे आम यात्रियों के लिए कन्फर्म टिकट पाना चुटकियों का काम हो सकता है।

रेलवे द्वारा जारी नई व्यवस्था दो चरणों में लागू की जाएगी पहला चरण 1 जुलाई से तत्काल टिकट बुक करते समय आपको यात्री का आधार नंबर दर्ज करना अनिवार्य होगा। दूसरा चरण 15 जुलाई से प्रक्रिया को और सुरक्षित बनाया जाएगा।

आधार नंबर डालने के बाद, आपके आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक वन-टाइम पासवर्ड (OTP) भेजा जाएगा। इस OTP को IRCTC वेबसाइट पर दर्ज करने के बाद ही आप टिकट बुक कर पाएंगे। सीधे शब्दों में, अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है या आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है, तो आप 15 जुलाई के बाद तत्काल टिकट बुक नहीं कर पाएंगे।

यात्रियों का लंबे समय से आरोप था कि दलाल और अनधिकृत एजेंट विशेष सॉफ्टवेयर का उपयोग करके कुछ ही पलों में सारी टिकटें हथिया लेते थे, जबकि आम यात्री वेबसाइट पर लॉग इन करने के लिए संघर्ष करते रहते थे।

रेलवे का मानना है कि इस दो-स्तरीय सुरक्षा प्रणाली से न केवल फर्जी एजेंट्स और दलालों पर लगाम लगेगी, बल्कि वास्तविक यात्रियों को टिकट बुक करने का एक समान और निष्पक्ष अवसर भी मिलेगा।

मेयर हरप्रीत कौर बबला ने डंप 3 की सफाई में तेजी लाने की घोषणा की

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ :- शहर की मेयर श्रीमती हरप्रीत कौर बबला ने आज चंडीगढ़ के पुराने कचरे को खत्म करने के मिशन में उल्लेखनीय प्रगति की घोषणा की। उन्होंने बताया कि डंप 1 और डंप 2 को पहले ही पूरी तरह से साफ कर दिया गया है, जो शहर के कचरा प्रबंधन प्रयासों में एक बड़ी उपलब्धि है।

ब्यौरा देते हुए मेयर ने बताया कि डंप 1, जिसमें 5 लाख मीट्रिक टन (एमटी) पुराना कचरा था, को 39 महीनों के लक्ष्य के भीतर 12,820 मीट्रिक टन प्रति माह की दर से साफ किया गया। इसी तरह, डंप 2, जिसमें 8 लाख मीट्रिक टन कचरा था, को 26 महीनों में साफ किया गया।डंप 3 के बारे में बोलते हुए मेयर बबला ने पदभार संभालने के समय सामने आई चुनौतियों पर प्रकाश डाला, जिसमें कचरे को प्रति माह केवल 9,000 मीट्रिक टन की धीमी गति से संसाधित किया जा रहा था।

मैंने दो एजेंसियों को भी शामिल किया, जिससे प्रसंस्करण की गति बढ़कर 50,000 मीट्रिक टन प्रति माह हो गई।”मेयर हरप्रीत कौर बबला ने अपनी अटूट प्रतिबद्धता की पुष्टि की:“मैं यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं कि मेरे कार्यकाल के दौरान डंप 3 को साफ कर दिया जाए। मैं व्यक्तिगत रूप से नगर निगम कार्यालय से नियमित निरीक्षण के साथ प्रगति की निगरानी कर रही हूं।

मैं चंडीगढ़ के निवासियों को आश्वस्त करती हूं कि भविष्य में कोई नया कचरा डंप नहीं बनाया जाएगा। यह पहल एक स्वच्छ, अधिक टिकाऊ चंडीगढ़ के लिए एमसीसी के समर्पण को दर्शाती है।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज ज़िला कांगड़ा में निर्माणाधीन व प्रस्तावित परियोजनाओं के कार्य की प्रगति की समीक्षा की

सिटीन्यूज़ नॉउ

शिमला :- मुख्यमंत्री ने ज़िला कांगड़ा में विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां ज़िला कांगड़ा के धर्मशाला व विभिन्न उपमंडलों में निर्माणाधीन व प्रस्तावित परियोजनाओं के कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंनेे धर्मशाला में एकता मॉल (पीएम यूनिटी मॉल) के निर्माण से संबंधित विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ‘एक ज़िला-एक उत्पाद’ महत्त्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य प्रत्येक ज़िले में एक विशिष्ट उत्पाद को बढ़ावा देना है।

योजना क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने, रोज़गार के अवसर सृजित करने, स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।उन्होंने कहा कि ज़िला कांगड़ा में सभी परियोजनाओं के निर्माण के लिए भूमि हस्तांतरण व वन से संबंधित स्वीकृतियों का कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में आतिथ्य क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाएं हैं।

बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव लोक निर्माण आर.डी. नजीम, निदेशक उद्योग डॉ. युनुस, प्रमुख अभियंता प्रदीप कुमार, विशेष सचिव हरबंस सिंह ब्रसकोन, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे, जबकि उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।

गुरुद्वारा मजनूं का टीला दिल्ली में छठे पातशाह श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी का प्रकाश गुरपुरब मनाया गया

सिटीन्यूज़ नॉउ

नई दिल्ली — श्री अकाल तख्त साहिब के सृजनहार और मीरी-पीरी के मालिक, छठे पातशाह श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी का प्रकाश गुरपुरब यहां गुरुद्वारा मजनूं का टीला में बहुत श्रद्धा और सत्कार से मनाया गया। इस शुभ अवसर पर विशेष गुरमत समागम का आयोजन किया गया।

इस मौके पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार हरमीत सिंह कालका द्वारा संगतों को श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के प्रकाश पर्व की बधाई दी गई। इस अवसर पर उन्होंने संगत को संबोधित करते हुए कहा कि श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी एक ऐसी विभूति थे जिन्होंने अपनी शिक्षाओं और सिद्धांतों के माध्यम से सिख पंथ को एक नया मार्ग दिखाया। उनके जीवन में किए गए परोपकारों की कोई मिसाल नहीं है।श्री गुरु हरगोबिंद साहिब को विभिन्न नामों से जाना जाता है। उन्हें मीरी का मालिक, बंदी छोड़ दाता भी कहा जाता है।

उन्होंने कहा कि जिस दिन दुनिया दिवाली मनाती है, सिख पंथ अपने गुरु को याद करते हुए उस दिन को ‘दाता बंदी छोड़ दिवस’ के रूप में मनाता है, क्योंकि उसी दिन श्री गुरु हरगोबिंद साहिब ने ग्वालियर के किले से 52 राजाओं को रिहा करवाया था। उन्होंने यह भी कहा कि श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी ने श्री अकाल तख्त साहिब की भी स्थापना की थी।