Home Blog Page 122

विश्वास फाउंडेशन ने सत्तू द्वारा भयंकर गर्मी को कुचलने के लिए विश्व में उठाया पहला कदम

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला 13 जून 2025। उत्तर भारत में पड़ रही गर्मी से लोग बेहाल है। ऐसे में विश्वास फाउंडेशन ने गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी के आशीर्वाद से गर्मी से जूझ रहे हजारों राहगीरों व लोगों को राहत देने के लिए पंचकूला सेक्टर 16 के लेबर चौक पर जों के सत्तू की छबील लगाई। छबील सुबह 11 बजे शुरू होकर दोपहर बाद 2:30 बजे तक चली।

विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि बढ़ती गर्मी और प्रकृति असंतुलन के चलते हालात चिंताजनक हो गए है। इन हालातों में रंग- केमिकलों से बने शरबतों द्वारा शारीरिक गर्मी को दूर करना अत्यंत कठिन है, इसी विचार को लेते हुए साध्वी जी ने आयुर्वेदिक ऋषियों द्वारा बताए गए अत्यंत गुणकारी जों के सत्तू से बनी छबील को जनता के लिए सर्वसाधारण में वितरित करवाया। जौ के सत्तू में भरपूर मात्रा में फाइबर, बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन, आयरन, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व होते हैं।

यह पाचन को बेहतर बनाने, ब्लड शुगर को नियंत्रित करने, यूरिक एसिड को कम करने और शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है व किडनी संबंधित रोग, पित्त विकार, लू लगना, गर्मी के कारण होने वाले सभी रोग, समस्त प्रकार के खून संबंधित विकारों को जों का सत्तू आयुर्वेद के अनुसार हर लेता है। इस पुण्य सेवा के अवसर पर विश्वास फाउंडेशन के अनुयायियों ने बढ़ चढ़ के सेवा की।

पंजाब भाजपा प्रभारी विजय रूपाणी के निधन पर चौधरी अर्जुन सिंह कांसल ने जताया दुख

सिटीन्यूज़ नॉउ

न्यू- चंडीगढ़ :- भाजपा के सीनियर नेता चौधरी अर्जुन सिंह कांसल ने नयागांव में कहा कि गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब भाजपा प्रभारी विजय रूपाणी की भी मौत की जानकारी मिली है।

पंजाब भाजपा के सीनियर नेता चौधरी अर्जुन सिंह कांसल ने उनके निधन पर दुख जताया है। पंजाब भाजपा प्रभारी के निधन पर चौधरी अर्जुन सिंह कांसल दुख जताया और उनके द्वारा पंजाब की भाजपा को मजबूत करने का श्रैय उनको दिया । चौधरी अर्जुन सिंह कांसल ने कांसल नयागांव में कहा कि, ”यह जानकर बहुत दुख और हृदय विदारक है कि विजय रूपाणी जी का कल अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया के विमान में सवार थे।

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। वे एक विनम्र और दयालु व्यक्ति और जमीनी नेता थे। मुझे उनसे जुड़ने का सौभाग्य मिला, क्योंकि वे पंजाब भाजपा के प्रभारी थे। वे एक सच्चे “सज्जन राजनेता” थे। गुजरात ने न केवल उनके रूप में एक महान नेता खो दिया है, बल्कि यह मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है, क्योंकि मुझे उनका कोमल और सौम्य स्वभाव बहुत प्यारा लगता था। सार्वजनिक जीवन में उनकी बुद्धिमत्ता और सादगी की कमी खलेगी।

तत्काल टिकट बुकिंग में अब नहीं चलेगी दलालों की मनमानी, 1 जुलाई से लागू होंगे आधार-लिंक्ड OTP नियम

सिटीन्यूज़ नॉउ

नई दिल्ली :- भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग प्रणाली में लंबे समय से चली आ रही दलाली और धांधली को रोकने के लिए एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। 1 जुलाई, 2025 से रेलवे तत्काल टिकट बुक करने के नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव करने जा रहा है, जिससे आम यात्रियों के लिए कन्फर्म टिकट पाना चुटकियों का काम हो सकता है।

रेलवे द्वारा जारी नई व्यवस्था दो चरणों में लागू की जाएगी पहला चरण 1 जुलाई से तत्काल टिकट बुक करते समय आपको यात्री का आधार नंबर दर्ज करना अनिवार्य होगा। दूसरा चरण 15 जुलाई से प्रक्रिया को और सुरक्षित बनाया जाएगा।

आधार नंबर डालने के बाद, आपके आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक वन-टाइम पासवर्ड (OTP) भेजा जाएगा। इस OTP को IRCTC वेबसाइट पर दर्ज करने के बाद ही आप टिकट बुक कर पाएंगे। सीधे शब्दों में, अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है या आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है, तो आप 15 जुलाई के बाद तत्काल टिकट बुक नहीं कर पाएंगे।

यात्रियों का लंबे समय से आरोप था कि दलाल और अनधिकृत एजेंट विशेष सॉफ्टवेयर का उपयोग करके कुछ ही पलों में सारी टिकटें हथिया लेते थे, जबकि आम यात्री वेबसाइट पर लॉग इन करने के लिए संघर्ष करते रहते थे।

रेलवे का मानना है कि इस दो-स्तरीय सुरक्षा प्रणाली से न केवल फर्जी एजेंट्स और दलालों पर लगाम लगेगी, बल्कि वास्तविक यात्रियों को टिकट बुक करने का एक समान और निष्पक्ष अवसर भी मिलेगा।

मेयर हरप्रीत कौर बबला ने डंप 3 की सफाई में तेजी लाने की घोषणा की

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ :- शहर की मेयर श्रीमती हरप्रीत कौर बबला ने आज चंडीगढ़ के पुराने कचरे को खत्म करने के मिशन में उल्लेखनीय प्रगति की घोषणा की। उन्होंने बताया कि डंप 1 और डंप 2 को पहले ही पूरी तरह से साफ कर दिया गया है, जो शहर के कचरा प्रबंधन प्रयासों में एक बड़ी उपलब्धि है।

ब्यौरा देते हुए मेयर ने बताया कि डंप 1, जिसमें 5 लाख मीट्रिक टन (एमटी) पुराना कचरा था, को 39 महीनों के लक्ष्य के भीतर 12,820 मीट्रिक टन प्रति माह की दर से साफ किया गया। इसी तरह, डंप 2, जिसमें 8 लाख मीट्रिक टन कचरा था, को 26 महीनों में साफ किया गया।डंप 3 के बारे में बोलते हुए मेयर बबला ने पदभार संभालने के समय सामने आई चुनौतियों पर प्रकाश डाला, जिसमें कचरे को प्रति माह केवल 9,000 मीट्रिक टन की धीमी गति से संसाधित किया जा रहा था।

मैंने दो एजेंसियों को भी शामिल किया, जिससे प्रसंस्करण की गति बढ़कर 50,000 मीट्रिक टन प्रति माह हो गई।”मेयर हरप्रीत कौर बबला ने अपनी अटूट प्रतिबद्धता की पुष्टि की:“मैं यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं कि मेरे कार्यकाल के दौरान डंप 3 को साफ कर दिया जाए। मैं व्यक्तिगत रूप से नगर निगम कार्यालय से नियमित निरीक्षण के साथ प्रगति की निगरानी कर रही हूं।

मैं चंडीगढ़ के निवासियों को आश्वस्त करती हूं कि भविष्य में कोई नया कचरा डंप नहीं बनाया जाएगा। यह पहल एक स्वच्छ, अधिक टिकाऊ चंडीगढ़ के लिए एमसीसी के समर्पण को दर्शाती है।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज ज़िला कांगड़ा में निर्माणाधीन व प्रस्तावित परियोजनाओं के कार्य की प्रगति की समीक्षा की

सिटीन्यूज़ नॉउ

शिमला :- मुख्यमंत्री ने ज़िला कांगड़ा में विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा की मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां ज़िला कांगड़ा के धर्मशाला व विभिन्न उपमंडलों में निर्माणाधीन व प्रस्तावित परियोजनाओं के कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंनेे धर्मशाला में एकता मॉल (पीएम यूनिटी मॉल) के निर्माण से संबंधित विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ‘एक ज़िला-एक उत्पाद’ महत्त्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य प्रत्येक ज़िले में एक विशिष्ट उत्पाद को बढ़ावा देना है।

योजना क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने, रोज़गार के अवसर सृजित करने, स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।उन्होंने कहा कि ज़िला कांगड़ा में सभी परियोजनाओं के निर्माण के लिए भूमि हस्तांतरण व वन से संबंधित स्वीकृतियों का कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में आतिथ्य क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाएं हैं।

बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव लोक निर्माण आर.डी. नजीम, निदेशक उद्योग डॉ. युनुस, प्रमुख अभियंता प्रदीप कुमार, विशेष सचिव हरबंस सिंह ब्रसकोन, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे, जबकि उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।

गुरुद्वारा मजनूं का टीला दिल्ली में छठे पातशाह श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी का प्रकाश गुरपुरब मनाया गया

सिटीन्यूज़ नॉउ

नई दिल्ली — श्री अकाल तख्त साहिब के सृजनहार और मीरी-पीरी के मालिक, छठे पातशाह श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी का प्रकाश गुरपुरब यहां गुरुद्वारा मजनूं का टीला में बहुत श्रद्धा और सत्कार से मनाया गया। इस शुभ अवसर पर विशेष गुरमत समागम का आयोजन किया गया।

इस मौके पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार हरमीत सिंह कालका द्वारा संगतों को श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के प्रकाश पर्व की बधाई दी गई। इस अवसर पर उन्होंने संगत को संबोधित करते हुए कहा कि श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी एक ऐसी विभूति थे जिन्होंने अपनी शिक्षाओं और सिद्धांतों के माध्यम से सिख पंथ को एक नया मार्ग दिखाया। उनके जीवन में किए गए परोपकारों की कोई मिसाल नहीं है।श्री गुरु हरगोबिंद साहिब को विभिन्न नामों से जाना जाता है। उन्हें मीरी का मालिक, बंदी छोड़ दाता भी कहा जाता है।

उन्होंने कहा कि जिस दिन दुनिया दिवाली मनाती है, सिख पंथ अपने गुरु को याद करते हुए उस दिन को ‘दाता बंदी छोड़ दिवस’ के रूप में मनाता है, क्योंकि उसी दिन श्री गुरु हरगोबिंद साहिब ने ग्वालियर के किले से 52 राजाओं को रिहा करवाया था। उन्होंने यह भी कहा कि श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी ने श्री अकाल तख्त साहिब की भी स्थापना की थी।

बाबा बालक नाथ क्रिकेट अकादमी, कैम्बाला में शुरू हुए यूटीसीए सीनियर मैन्स मल्टी-डे क्रिकेट टूर्नामेंट

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ :- सलामी बल्लेबाज अर्जुन आजाद (93) और विकेटकीपर बल्लेबाज मयंक सिद्धू (88) के अर्धशतकों ने टैरेस जोन को बाबा बालक नाथ क्रिकेट अकादमी, कैम्बाला में शुरू हुए यूटीसीए सीनियर मैन्स मल्टी-डे टूर्नामेंट के पहले दिन प्लाजा जोन के खिलाफ ठोस शुरुआत दिलाई। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टैरेस जोन ने 72.2 ओवर में 349 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। कप्तान गुरिंदर सिंह (53) और संचित साहू (52) ने भी महत्वपूर्ण अर्धशतक जमाए। गेंदबाजों में गौरव गंभीर (4/36) ने प्लाजा जोन के लिए चार विकेट लिए । जवाब में प्लाजा जोन ने स्टंप तक बिना किसी नुकसान के 29 रन बना लिए।

एसएससीए क्रिकेट अकादमी, कंडाला में रोज जोन ने सुखना जोन के खिलाफ 222 रन पर आउट हो गया। चिरागवीर सिंह ढींडसा ने 62 रन की पारी खेली, जबकि निशुक बिरला ने 25 रन देकर 3 विकेट चटकाकर शानदार प्रदर्शन किया। जवाब में सुखना जोन के नाबाद सलामी बल्लेबाज तुषार जोशी (53) और युवराज राय (43) ने खेल समाप्ति तक अपनी टीम को बिना किसी नुकसान के 100 रन तक पहुंचाया।

इस बीच जीएमएसएसएस-26 में, तीसरे मैदान पर लेजर जोन ने रॉक जोन के खिलाफ 289 रन बनाए। भागमेंदर लाठेर (89) और कप्तान अंकित कौशिक (52) ने अहम योगदान दिया। रॉक जोन के लिए मोहित सोनी (4/47) ने चार विकेट लिए, जबकि विशु कश्यप (3/20) और राहुल सिंह (3/52) ने तीन-तीन विकेट चटकाए। जवाब में रॉक जोन ने दिन का खेल 39/2 पर समाप्त किया।

प्रणाम इंडिया फाउंडेशन और विवेक हाई स्कूल द्वारा अद्भुत चार दिवसीय जॉब शैडो प्रोग्राम का आयोजन किया गया

सिटीन्यूज़ नॉउ

न्यू- चंडीगढ़ :- प्रणाम इंडिया फाउंडेशन ने विवेक हाई स्कूल चंडीगढ़ के सहयोग से एक विशेष चार दिवसीय जॉब शैडो कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें विवेक हाई स्कूल के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को व्यावसायिक दुनिया की सच्चाइयों से अवगत कराया और उन्हें विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी प्रदान करना था।

प्रणाम इंडिया फाउंडेशन न्यू- चण्डीगढ की शालू गुप्ता ने छात्रों को प्रशिक्षण दिया, जिसमें उन्होंने छात्रों को महत्वपूर्ण कौशल, जैसे नेतृत्व, संचार, और समस्या समाधान के विषय में मार्गदर्शन किया। शालू गुप्ता ने छात्रों को अपने सपनों को हासिल करने के लिए प्रेरित किया और उन्हें एक सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की सलाह दी। इस कार्यक्रम में छात्रों ने सक्रिय भागीदारी दिखाई। यह कार्यक्रम विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित था, जैसे कि POSH अधिनियम, POCSO अधिनियम और साइबर अपराध की जागरूकता।

कार्यक्रम के दौरान, छात्रों ने चंडीगढ़ के सेक्टर 22 में मोबाइल मार्केट का दौरा किया। यहां उन्होंने लोगों को साइबर अपराध के खतरे और उनके बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी प्रदान की। इसके साथ ही, छात्रों ने सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज की यात्रा की। कार्यक्रम के अंतर्गत, छात्रों ने 44 डिग्री तापमान में पौधारोपण किया, जो उनकी पर्यावरण के प्रति जागरूकता और संवेदनशीलता को दर्शाता है।

यह कार्यक्रम छात्रों के लिए एक प्रेरणादायक अनुभव साबित हुआ है, जो उन्हें भविष्य में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित करेगा। प्रणाम इंडिया फाउंडेशन न्यू- चण्डीगढ और विवेक हाई स्कूल का यह प्रयास छात्रों को आत्मविश्वास प्रदान करने और उनके भविष्य को उज्जवल बनाने की दिशा में एक कदम है।–

संस्कार एवं संस्कृति संवर्धन मातृ शक्ति संगठन ने ऑपरेशन सिन्दूर के लिए धन्यवाद प्रस्ताव ज्ञापित किया

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ : संस्कार एवं संस्कृति संवर्धन मातृशक्ति संगठन, चण्डीगढ़ की पदाधिकारियों ने ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत भारतीय सेना के अद्वितीय साहस, त्याग एवं राष्ट्र सेवा को नमन करते हुए धन्यवाद प्रस्ताव ज्ञापित किया व राष्ट्र गौरव से ओत प्रोत इस अभियान के अंतर्गत भारतीय सेना को अभिनंदन किया।

संस्था से जुडी प्रतिभा कौशिक, मीनाक्षी ठाकुर, सुमन मठपाल, पुनीत शर्मा, ऊषा, सौम्या व सुरेखा ने चण्डीगढ़ के डीसी के नाम इस ज्ञापन को सौंपते हुए प्रधान मंत्री, केंद्रीय गृह एवं रक्षा मंत्री तक प्रेषित करने का आग्रह किया। जिलाधीश की ओर से ये ज्ञापन डीसी कार्यालय में सब डिविजनल मैजिस्ट्रेट नवीन ने स्वीकार किया। ज्ञापन में कहा गया है कि यह अभियान हमारे सैनिकों की वीरता, मातृभूमि के प्रति उनके समर्पण, अद्वितीय साहस, शौर्य एवं बलिदान को सम्मानित करने का एक प्रयास है।

ऑपरेशन सिंदूर ने सम्पूर्ण राष्ट्र में एक नई ऊर्जा, राष्ट्रीय चेतना और गौरव की भावना का संचार किया है तथा हमारे वीर जवानों का त्याग एवं पराक्रम न केवल देश की सीमाओं की रक्षा करता है, अपितु प्रत्येक नागरिक के हृदय में सम्मान और प्रेरणा का भाव जगाता है।

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 210 यूनिट रक्त एकत्र

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ : 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस है। इस मौके पर श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट, पंचकूला प्रति वर्ष सेक्टर 17 स्थित ब्रिज मार्किट के पास विशाल रक्तदान शिविर लगाता है। इसी सिलसिले में आज भी संस्था द्वारा इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, चण्डीगढ़ ब्रांच व ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग, जीएमसीएच-32 के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 210 यूनिट रक्त एकत्र हुआ।

संचालक राकेश संगर ने बताया कि शिविर का उद्घाटन निशांत कुमार यादव, आईएएस, डिप्टी कमिश्नर-कम-चेयरमैन, यूटी रेड क्रॉस, चंडीगढ़ प्रशासन ने किया। इस अवसर पर सुश्री पूनम मलिक, नोडल अधिकारी, रेड क्रॉस सोसाइटी, यूटी चंडीगढ़ ने यूटी रेड क्रॉस द्वारा आयोजित विभिन्न रक्तदान अभियानों के बारे में जानकारी साझा की।चंडीगढ़ व्यापार मंडल (सीबीएम) के अध्यक्ष संजीव चड्ढा, जो आयोजक संस्था के कोऑर्डिनेटर भी हैं ।

शिव शक्ति सेवा मंडल बुढलाडा (चण्डीगढ़ शाखा) के अध्यक्ष बीएन शर्मा, ओडी मित्तल चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय मित्तल, महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी, भंडारा काम्प्लेक्स, पटियाला वाला मंदिर, मनसा देवी, पंचकूला के अध्यक्ष अमित जैन ने इस मानवीय कार्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हुए शिविर में सक्रिय रूप से भाग लिया।

इनके अलावा रोटरी क्लब, चण्डीगढ़ सेंट्रल, रोटरेक्ट क्लब, चण्डीगढ़ यूनिवर्सिटी सेंट्रल, अमर उजाला फाउंडेशन, लेदर’स डेन, सेक्टर 17 व नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ़ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स (निफा) आदि संस्थाओं का भी सक्रिय रूप से योगदान रहा। पूनम मलिक ने सभी दानदाताओं और उन गणमान्य व्यक्तियों का हार्दिक आभार व्यक्त करता है जिनके सहयोग से यह नेक पहल सफल हुई।