Home Blog Page 127

पार्क हॉस्पिटल ने ‘वर्ल्ड ब्रेन ट्यूमर डे’ पर जागरूक किया

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। वर्ल्ड ब्रेन ट्यूमर डे’ के अवसर पर पार्क हॉस्पिटल के डॉक्टरों की एक विशेषज्ञ टीम डॉ. अनिल सोफत (कंसल्टेंट, ब्रेन एवं स्पाइन सर्जरी), डॉ. संगीता प्रधान (कंसल्टेंट, न्यूरोलॉजिस्ट), डॉ. जोबन जीत कौर (कंसल्टेंट, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी), और डॉ. विमल विभाकर (सीनियर कंसल्टेंट, जनरल सर्जरी व मेडिकल डायरेक्टर, पार्क हॉस्पिटल ने इस जानलेवा बीमारी के बारे में जागरूक किया।

सिटीन्यूज़ नॉउ से बात करते हुए डॉ. अनिल सोफत ने कहा कि हर साल 8 जून को ‘वर्ल्ड ब्रेन ट्यूमर डे’ मनाया जाता है। ब्रेन ट्यूमर एक खतरनाक स्थिति है जो शरीर के नियंत्रण केंद्र – मस्तिष्क – को प्रभावित करता है। मस्तिष्क शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो खाना, बोलना, चलना, सोचने से लेकर सभी भावनाएं – प्रेम, क्रोध, भय आदि को नियंत्रित करता है। मस्तिष्क एक कठोर खोल यानी खोपड़ी (स्कल) के भीतर स्थित होता है। सुरक्षित ढांचे के भीतर ऊतकों की असामान्य वृद्धि ‘ट्यूमर’ का रूप ले लेती है।

डॉ. सोफत ने कहा कि ब्रेन ट्यूमर मरीज को आधुनिक तकनीक और समय पर पहचान से पूरी तरह ठीक किया जा सकता है।डॉ. संगीता प्रधान ने बताया कि ब्रेन ट्यूमर मैलिग्नेंट (कैंसरयुक्त) और बिनाइन (गैर-कैंसरयुक्त के हो सकते हैं। मैलिग्नेंट ब्रेन ट्यूमर अधिकतर मस्तिष्क के ऊतकों (इंट्रिंसिक) से उत्पन्न होते हैं और इनका इलाज सभी उपलब्ध तरीकों (सर्जरी, रेडियोथेरेपी और कीमोथेरेपी) का उपयोग करने के बाद भी केवल एक सीमित समय के लिए ही प्रभावी रहता है। जबकि बिनाइन ट्यूमर अधिकतर मस्तिष्क के चारों ओर की संरचनाओं (एक्सट्रिंसिक) से उत्पन्न होते हैं। इन्हें सर्जरी के माध्यम से पूरी तरह से हटाया जा सकता है।

इस अवसर पर डॉ. जोबन जीत कौर ने कहा कि ब्रेन ट्यूमर सभी प्रकार के कैंसर का लगभग 2 प्रतिशत होते हैं। ब्रेन ट्यूमर किसी भी उम्र में हो सकता है। ब्रेन ट्यूमर शरीर के अन्य अंगों के कैंसर से मेटास्टेसाइज नहीं करते यानी शरीर के अन्य हिस्सों में नहीं फैलते। वहीं, बिनाइन ट्यूमर मस्तिष्क के चारों ओर की संरचनाओं से उत्पन्न होते हैं और इन्हें सर्जरी से पूरी तरह हटाया जा सकता है। स्टेरियोटैक्टिक तकनीक द्वारा निर्देशित रेडियोथेरेपी काफी कारगर है।

डॉ. विमल विभाकर ने जानकारी दी कि ब्रेन ट्यूमर का उपचार मुख्यत: ट्यूमर को निकालने से शुरू होता है, ताकि सामान्य मस्तिष्क संरचनाओं पर हो रहे दबाव को तुरंत कम किया जा सके और ट्यूमर की बायोप्सी प्राप्त की जा सके ताकि उसके प्रकार व आगे के इलाज की योजना बन सके। मैलिग्नेंट ट्यूमर के लिए इसके बाद रेडियोथेरेपी और कीमोथेरेपी की आवश्यकता होती है।

निसान मोटर इंडिया ने विश्व पर्यावरण दिवस पर सस्टेनेबिलिटी को दिया बढ़ावा

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़:सस्टेनेबिलिटी को लेकर अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए निसान मोटर इंडिया ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर कई हरित पहल का एलान किया है। देशभर में निसान के सात डीलरों ने ग्रिड बेस्ड सोलर इलेक्ट्रिसिटी जनरेशन सिस्टम लगाया है। इनमें एक्युटी निसान (बड़ौदा), आरव निसान (मेहसाणा), ईवीएम निसान (केरल में 3 डीलरशिप), दादा निसान (जालंधर) और रोशन निसान (जयपुर) शामिल हैं।

इस इलेक्ट्रिसिटी सिस्टम से वर्कशॉप एवं शोरूम की 100% बिजली की जरूरत को पूरा किया जाता है, साथ ही अतिरिक्त बिजली को बाद में प्रयोग के लिए पावर ग्रिड में भेज दिया जाता है। इस पहल से पारंपरिक ऊर्जा स्रोत पर निर्भरता कम हुई है और स्वच्छ डीलरशिप ऑपरेशंस की दिशा में निसान के प्रयासों को गति मिली है।

निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वत्स ने कहा, ‘निसान में हम सस्टेनेबिलिटी को लेकर प्रतिबद्ध हैं और वैश्विक स्तर पर पर्यावरण को लेकर हमारी फिलॉसफी तात्कालिक लक्ष्य से कहीं आगे तक जाती है। यह स्वच्छ, सुरक्षित और ज्यादा समावेशी भविष्य को लेकर एक दीर्घकालिक समर्पण है। हम पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को कम करने और संसाधनों के उपभोग को न्यूनतम करने पर फोकस करते हैं। हमारा हर कदम सस्टेनेबल मोबिलिटी को गति देने और भविष्य की पीढ़ियों के लिए दुनिया को संरक्षित रखने के हमारे विजन से प्रेरित है।

निसान ने 5 जून को देशभर में अपने सभी डीलरशिप एवं वर्कशॉप पर पौधारोपण अभियान भी आयोजित किया। ग्राहकों को एक-एक पौधा लगाने के लिए आमंत्रित किया गया था। इन पौधों को ग्राहकों के नाम और गाड़ी नंबर के साथ टैग किया जाएगा, जिससे यह हरित भविष्य की दिशा में उनके व्यक्तिगत योगदान के प्रतीक के रूप में रहेगा।

प्रतिभागियों को ‘ग्रीन सर्विस सर्टिफिकेट’ और बीज का पैकेट भी दिया गया, जिससे वे निसान डीलरशिप के बाहर अन्य स्थानों पर भी पौधे लगाने के लिए प्रोत्साहित हों। इसके अतिरिक्त, निसान ने पैकेजिंग प्लास्टिक के प्रयोग को भी 15% कम किया है। इससे पर्यावरण के अनुकूल प्रक्रियाओं को लेकर कंपनी की प्रतिबद्धता मजबूत हुई है।

विश्व पर्यावरण दिवस पर साइक्लोथॉन का आयोजन

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग़ैर-सरकारी संगठन ‘साथी’ ने ‘दिल से साइक्लिंग क्लब’ के सहयोग से ‘हरित भविष्य के लिए पैडल’ नामक साइक्लोथॉन का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और साइक्लिंग को एक सतत और स्वस्थ जीवन शैली के रूप में बढ़ावा देना था।

एनजीओ साथी की अध्यक्ष कुदरत खोसला ने कहा कि साइक्लिंग केवल यात्रा का एक माध्यम नहीं, बल्कि पर्यावरण के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी निभाने का एक सरल और प्रभावी तरीका है। यह कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मदद करती है और हमारे स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाती है।उन्होंने आगे कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हम युवाओं से अपील करते हैं कि वे इस प्रकार की पहलों में भाग लें और अपने दैनिक जीवन में छोटे-छोटे कदमों के माध्यम से बड़ा परिवर्तन लाएं।

करीब 75 साइक्लिस्ट्स, जिनमें सभी आयु वर्ग के लोग शामिल थे, सुबह सुखना लेक पर एकत्रित हुए और चंडीगढ़ के सुंदर मार्गों से होते हुए हेलीपैड तक साइकिल चलाकर वापस रॉक गार्डन पहुंचे, जहां यह साइक्लोथॉन संपन्न हुआ।

साइक्लोथॉन के बाद आयोजित इंटरएक्टिव सत्रों में प्रतिभागियों को प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और सतत जीवन शैली के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। इस आयोजन में वेरका आधिकारिक हाइड्रेशन पार्टनर के रूप में सहयोगी रहा।

कैरेटलेन ने लॉन्च किया ‘रनवे’ कलेक्शन

चंडीगढ़ : कैरेटलेन – ने हाल ही में अपना क्रांतिकारी नया ज्वेलरी कलेक्शन — रनवे, प्रस्तुत किया है, जो एविएशन में काम करने वाली महिलाओं के जोश, महत्वाकांक्षा और शान का जश्न मनाता है।

इस लॉन्च के साथ, कैरेटलेन आकाश में अपनी कुशलताओं का दमदार प्रदर्शन देने वाली अग्रणी महिलाओं को सम्मानित करने वाला पहला भारतीय आभूषण ब्रांड बन गया है।कैरेटलेन के एमडी श्री शोमेन भौमिक ने कहा, भारत में एविएशन दुनिया भर में सबसे तेज़ी से बढ़ने वाले उद्योगों में से एक है, और हमें गर्व है कि हमारे पास महिला पायलटों की संख्या सबसे ज़्यादा है।

राष्ट्रीय कैरियर एयर इंडिया के दिनों से ही एयरक्रू कर्मचारी स्टाइल और उभरते, आधुनिक भारत के प्रतीक रहे हैं। सोच-समझकर डिज़ाइन किया गया यह कलेक्शन उन बहादुर महिलाओं को सम्मानित करता है जो हर दिन हमारे आसमान को सुरक्षित, बेहतर, और स्मार्ट बनाती हैं।

हॉप इंडिया सीजन 2

सिटीन्यूज़ नॉउ

हेक्टिक का जलवा कायम! शुभंकर ने अमेजऩ एमएक्स प्लेयर के रियलमी हिप हॉप इंडिया सीजन 2 का ताज अपने नाम किया।

खुशवंत सिंह लिट फेस्ट में भारत-पाक समेत पूरे विश्व में सीमाओं पर तनाव कम करने की बात हुई

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ : खुशवंत सिंह लिटरेचर फेस्टिवल (केएसएलएफ), जिसका सातवां संस्करण पिछले दिनों लंदन में सम्पन्न हुआ, ने एक ऊँची उड़ान भरते हुए अब अपनी पहली बार ऑक्सफोर्ड में भी अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराई। केएसएलएफ के चण्डीगढ़ स्थित प्रवक्ता ने बताया कि यह कसौली की पहाड़ियों से भी एक बड़ा कदम है।

उन्होंने बताया कि इस आयोजन ने खुशवंत सिंह की उत्कृष्ट विरासत को जीवंत किया। इस लिट फेस्ट में भारत की धरोहर और पारिस्थितिकी के संरक्षण, देशों के बीच संबंध, विशेषकर भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध और पूरे विश्व में सीमाओं पर तनाव कम करने की बात हुई। इसके अलावा दक्षिण एशिया की कविता पर भी चर्चा हुई।

लिट् फेस्ट को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और ऑक्सफोर्ड इंडिया सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट के साथ मिलकर आयोजित किया जिसका थीम था-सीमाओं के पार मानवता।

पहले सत्र में युवा भारतीय उपन्यासकार और साहित्यिक हस्ती केशव गुहा ने अपनी दूसरी पुस्तक -द टाइगर्स शेयर, पर चर्चा की, जिसमें उन्होंने उपन्यासकार और सोमरविले कॉलेज के पूर्व छात्र फ्रांसेस्का के साथ आधुनिक दिल्ली के समाज का पोर्ट्रेट किया, जिसमें पारिस्थितिकी आपदा और पारिवारिक स्पर्शिताओं का चित्रण किया गया।

ऑक्सफोर्ड इंडिया सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट के साथ साझेदारी करके, केएसएलएफ के ऑक्सफोर्ड संस्करण ने सोमरविले कॉलेज के भारत के साथ दृढ़ और महत्वपूर्ण संबंधों को मजबूत किया। इस संबंध का इतिहास महाराजा दलीप सिंह की बेटियों, प्रिंसेस कैथरीन और बंबा दलीप सिंह से शुरू होता है जो जो 19वीं सदी के अंत में सोमरविले में अध्ययन करने गईं और उन्होंने महिलाओं के मताधिकार के लिए सर्वप्रथम आवाज उठाई। बाद में इस सूची में युवा इंदिरा गांधी भी शामिल हुईं, जो भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।

सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्लास्टिक प्रदूषण को खत्म करना जरूरी : प्रो. जेके सहगल

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ : सेक्टर-46 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया, जिसमें प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने के थीम पर केंद्रित गतिविधियों की एक सप्ताह लंबी श्रृंखला आयोजित की गई।

पर्यावरण जागरूकता सोसायटी धारिणी के सहयोग से पर्यावरण अध्ययन विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कॉलेज के कर्मचारियों और छात्रों के लिए उप प्राचार्य प्रो. स्नेह हर्षिंदर शर्मा के नेतृत्व में एक वेलनेस वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसमें टिकाऊ जीवन और प्राकृतिक स्वास्थ्य प्रथाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने अमृतधारा को एक प्राकृतिक मिश्रण बनाने की प्रक्रिया को समझाया और इसके कई लाभों पर प्रकाश डाला, जिससे प्रतिभागियों को प्राकृतिक तरीके से एक स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का व्यावहारिक ज्ञान मिला। प्रिंसिपल प्रोफेसर जे के सहगल ने सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्लास्टिक प्रदूषण को खत्म करने के महत्व पर प्रकाश डाला।

समारोह का उद्देश्य प्लास्टिक प्रदूषण के बारे में जागरूकता बढ़ाना और छात्रों और कर्मचारियों के बीच टिकाऊ प्रथाओं को बढ़ावा देना, पर्यावरण के प्रति समुदाय और जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना था। विभिन्न प्रतियोगिताओं में लगभग 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

प्रिंसिपल प्रोफेसर जे के सहगल ने स्टाफ और विद्यार्थियों को ‘नो प्लास्टिक’ शपथ भी दिलाई। स्टाफ और विद्यार्थियों को अपनी जीवनशैली में प्लास्टिक का कम से कम इस्तेमाल करने की सलाह दी गई और पीजीजीसी 46 कैंपस को एक बार फिर प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र घोषित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पर्यावरण अध्ययन विभाग की डॉ. रितु सरसोहा और डॉ. अमनप्रीत कौर ने किया।

मनीमाजरा ने छेड़ा पर्यावरण एवं जल संरक्षण जागरूकता अभियान

सिटीन्यूज़ नॉउ

मनीमाजरा : भारत विकास परिषद शाखा, पूर्व-6, मनीमाजरा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर इन्दिरा कॉलोनी की ग्रीन बेल्ट पार्क में पर्यावरण एवं जल संरक्षण जागरूकता अभियान तथा स्वच्छता अभियान का आयोजन किया। धर्मपाल शर्मा, अध्यक्ष, भारत विकास परिषद ने संस्था के संस्कार, सेवा व सहयोग प्रकल्पों की जानकारी सांझा करते हुए बताया कि यह तो पर्यावरण जनजागरण के तहत सभी सार्वजनिक स्थानों एवं शिक्षण संस्थानों, मन्दिरों व पार्कों में पर्यावरण एवं जल संरक्षण सम्बंधित बैनर लगाए जाएंगे तथा पर्यावरण प्रेरणा अभियान के पैम्फलेट भी वितरित किए जाएंगे।

स्वयंसेवक संघ केशव नगर के नन्द किशोर तिवारी द्वारा पर्यावरण यानी पौधारोपण व वृक्ष रक्षण, जल-ऊर्जा संरक्षण, प्रदूषण की रोकथाम, प्लास्टिक का प्रयोग रोकना तथा स्वच्छता बारे विस्तार से जानकारी दी गई। राजकुमार सैनी, सेवा प्रमुख ने प्लास्टिक प्रदूषण का अन्त करने तथा इसके स्थान पर कपड़े या जूट के बैग प्रयोग करने पर बल दिया।

इसके बाद सफाई अभियान में पूरे पार्क को प्लास्टिक व कुड़ा मुक्त किया गया। इस अभियान में प्रमोद आहूजा, जिला कोऑर्डिनेटर तथा विनय कौड़ा, जिला पर्यावरण संयोजक तथा एस एस परवाना, प्रधान ऑल मनीमाजरा वेलफेयर एसोसिएशन उपस्थित रहे।

मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने गंगा दशहरा के उपलक्ष में लगाई छबील

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ : मारवाड़ी महिला सम्मेलन, चण्डीगढ़ सृजन शाखा द्वारा गंगा दशहरा के उपलक्ष में राधा माधव मंदिर, सेक्टर 34 के सामने लस्सी के पैकेट, केले एवं जल जीरा की छबील लगाई। इस दौरान संस्था की अध्यक्ष प्रेमलता शाह, सचिव प्रभाग गुप्ता, अंजू गर्ग, सुशील गुप्ता, ममता शाह, ज्योति, रश्मि, लता अग्रवाल, सीमा, गुंजन, संतोष रावत, अनीता, वीणा, संतोष एवं शकुंतला देवी आदि ने सेवा की।

गंगा दशहरा व निर्जला एकादशी के अवसर पर साईं धाम में छबील लगाई

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ : श्री साईं धाम, सेक्टर 29 में गंगा दशहरा व निर्जला एकादशी के अवसर पर आज साईंवार को ठन्डे मीठे दूध के शरबत की छबील व चने हलवे का प्रसाद श्रद्धालुओं व राहगीरों को वितरित किया गया। मंदिर कमेटी के सदस्यों के साथ-साथ भक्तों ने भी सेवा में बढ़-चढ़ कर भाग लिया।