Home Blog Page 128

चण्डीगढ़ से कोच्चि और कोझिकोड के लिए सीधी उड़ान शुरू करने की मांग की- चण्डीगढ़-मलयाली एसोसिएशन

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ : चण्डीगढ़-मलयाली एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू से मुलाकात कर चण्डीगढ़ से कोच्चि और कोझिकोड के लिए सीधी उड़ान शुरू करने की मांग की और उन्हें इस संदर्भ में ज्ञापन सौंपा।

एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल इसके अध्यक्ष जोस के नेतृत्व में मिला। प्रतिनिधिमंडल में कार्यकारिणी सदस्यों मुरली, प्रदीप, कुंजुमोन और शाइनी कुंजुमोन तथा अखिल भारतीय मानवाधिकार चंडीगढ़ के राज्य सचिव नितिन शर्मा शामिल थे। सांसद सतनाम संधू ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वे केंद्रीय उड्डयन मंत्री से इस संदर्भ में बात करेंगे व उड़ान शुरू करवाने का प्रयास करेंगे।

णमोकार महामंत्र एवं भक्तांबर जी की दीप अर्चना का कार्यक्रम आयोजित प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को अहिंसा शिक्षा रत्न से सम्मानित किया

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ : अहिंसा चैरिटेबल सेवा समिति, चण्डीगढ़ द्वारा सीबीएसई की कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 23 मेधावी छात्र-छात्राओं को अहिंसा शिक्षा रत्न स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

वरिष्ठ समाजसेवी एवं संस्था के चेयरमैन राजेंद्र प्रसाद जैन ने बताया कि श्री दिगंबर जैन मंदिर, सेक्टर 27, चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में श्रीमती सरोज जैन के परिवार की ओर से णमोकार महामंत्र एवं भक्तांबर जी की दीप अर्चना का आयोजन भी किया गया, जिसमें दिगंबर जैन समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख व्यक्तियों में सुरेंद्र जैन आगोश, किशोरी लाल जैन, प्रदीप जैन, डीएफओ जगमोहन शर्मा, अनिल कुमार जैन, आर पी जैन सहित लगभग 400 लोग सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का सफल संचालन समिति के कोषाध्यक्ष सचिन जैन द्वारा किया गया।

समिति के समाज रत्न नवरत्न जैन ने इस अवसर पर जानकारी दी कि समिति निकट भविष्य में चंडीगढ़ एवं इसके आसपास की जरूरतमंद कन्याओं के लिए सामूहिक विवाह का आयोजन भी करने जा रही है।इस अवसर पर समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित रहे जिनमें अध्यक्ष अजय जैन, उपाध्यक्ष सुरेंद्र जैन, महामंत्री रजनीश जैन आदि भी शामिल थे।

पार्थ के नेतृत्व में काफी संख्या में युवाओ ने जननायक जनता पार्टी का दामन थामा – पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पटका पहनाकर उनको पार्टी में किया शामिल

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला :- आज पंचकूला सेक्टर 21 में पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला एवं प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा के समक्ष काफी संख्या में जिले के युवाओ ने पार्थ के नेतृत्व में जननायक जनता पार्टी में सम्मलित होकर एक नए अध्याय की शुरुआत की।

इस बारे चर्चा करते हुए जेजेपी जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने बताया कि आज युवा नेता पार्थ,बिक्की राणा, अमन , चंदन सहित उनके करीबी 15 युवाओं ने डॉ अजय सिंह चौटाला एवं जननायक जनता पार्टी में आस्था व्यक्त करते हुए जननायक जनता पार्टी जॉइन की l जिला अध्यक्ष सिहाग ने बताया कि पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सभी युवाओ को पटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया तथा जजपा में शामिल होने पर उनको मुबारकबाद दी व विश्वास दिलाया कि पार्टी में उनको पूरा मान सम्मान दिया जाएगा।

इस अवसर पर जिला के नवनियुक्त जिला प्रवक्ता सुरेश पाठक ने अपनी नियुक्ति पर पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला , पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा एवं जजपा जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग का धन्यवाद करते हुए कहा कि वो पार्टी हित में अपनी भूमिका को अच्छी तरह निभाने का कार्य करेंगे। इस मोके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता के सी भारद्वाज, ,पार्षद अरविंद जाखड़ , पार्षद मयंक लाम्बा. ,नरेंद्र जैन, सुरिन्दर चड्डा, ईश्वर सिंहमार , सतबीर धनखड़ ,ताराचंद, हनीसिंह ,विजय कुमार, प्रतीक अहलावत आदि उपस्थित थे ।

बाल सदन अनाथ और बेसहारा बेटियों को सुरक्षित घर, शिक्षा और संस्कार दे रहा है- चिन्मय मिशन

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकुला :- चिन्मय आश्रम के सेक्टर-10 बाल सदन में रविवार को एक 21 वर्षीय युवती का एमसी में कार्यरत एक युवक से विवाह करवाया गया। विवाह पूरी रस्मों के साथ किया गया।इसके अलावा वैवाहिक जीवन के लिए सभी जरूरी सामान भी दिया गया। चिन्मय मिशन का पंचकूला में भी बाल सदन है। मिशन की ओर से अभी 42 बेसहारा युवतियों का विवाह कराया जा चुका है।

यह भवन 2007 में पिक्की पंवार ने दान दिया था। 2020 में यह चिन्मय मिशन के पास आया। मिशन की जनरल सेक्रेटरी मिस कल्पना घई 1995 से मिशन से जुड़ी हैं। उन्होंने डॉ. कुमार के साथ मिलकर सेक्टर-12 पंचकूला में भी एक बाल सदन शुरू किया। यहां भी अनाथ बेटियों की देखभाल की जा रही है।चिन्मय मिशन धर्मशाला के प्रमुख स्वामी स्वरूपानंद हैं। मिशन के स्वामी समय-समय पर चंडीगढ़ केंद्र में प्रवचन देने आते हैं।

मिशन के मुख्य संरक्षक कल्पना घई, सुधा बंथ, ललिता प्रकाश, नरजीत सिंह, शालिनी रावत, अरुण अलमादी और अनुभव तिवारी हैं। ये सभी बेटियों के सामाजिक उत्थान और सशक्तीकरण के लिए समर्पित हैं।

मदन लाल गर्ग बने प्रॉपर्टी कंसल्टेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ : प्रॉपर्टी कंसल्टेंट्स एसोसिएशन, चण्डीगढ़ की वार्षिक आम सभा हुई जिसमें 150 से अधिक वैध सदस्यों ने भाग लिया। एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष गुरनाम सिंह सैनी का कार्यकाल समाप्त होने के कारण नए अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराया गया जिसमें सर्वसम्मति से एवं निर्विरोध मदन लाल गर्ग को एसोसिएशन का अगला अध्यक्ष नामित किया।

निवर्तमान अध्यक्ष गुरनाम सिंह सैनी को एसोसिएशन का चेयरमैन नियुक्त किया गया। मदन लाल गर्ग ने बताया कि प्रॉपर्टी कंसल्टेंट्स एसोसिएशन, चण्डीगढ़ वर्ष 1997 में पंजीकृत की गई प्रॉपर्टी कंसल्टेंट्स की सबसे पुरानी व सबसे बड़ी एसोसिएशन है। इस मूल एसोसिएशन के पास 550 से अधिक नियमित सदस्य हैं।

एसोसिएशन के खातों का प्रत्येक वर्ष चार्टर्ड अकाउंटेंट द्वारा ऑडिट किया जाता है। ऑडिटेड बैलेंस शीट के आधार पर एसोसिएशन का आयकर रिटर्न हर वर्ष दाखिल किया जाता है।इस अवसर पर संस्था के प्रमुख सदस्य कुलजीत सिंह मिंटू (मुख्य संरक्षक), पवन कुमार गुप्ता (वित्त सचिव), पुनीत गर्ग (महासचिव) एवं नरेश थमन (मुख्य प्रवक्ता) भी मौजूद थे।मदन लाल गर्ग ने ज़ोर देते हुए कहा कि वे सदस्यों के कल्याण के लिए संघर्ष करेंगे।

उन्होंने आश्वासन दिया कि वे ज़रूरत के समय हमेशा सदस्यों के लिए उपलब्ध रहेंगे। वे यूटी प्रशासन और चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के साथ निम्नलिखित मुद्दों पर प्रयासरत रहेंगे। फ्लोरवाइज़ बिक्री की अनुमति, कलेक्टर रेट में कमी, प्रॉपर्टी टैक्स में कमी, प्रॉपर्टी ट्रांसफर/म्यूटेशन में भवन उल्लंघनों को अलग करने की मांग, तथा अन्य किसी भी समस्या का समाधान जो सदस्यों को व्यवसाय के दौरान झेलनी पड़ सकती है।

दो दिवसीय वर्ल्ड हाइपरटेंशन का आयोजन : ‘साइलेंट किलर’ से रहें सतर्क – डॉ. अनुराग शर्मा

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला, 20 मई 2025: वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे के अवसर पर पारस हेल्थ द्वारा एक विशेष दो दिवसीय जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत दो हेल्थ टॉक्स सेशंस आयोजित किए गए, जिनका उद्देश्य लोगों को हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) और दिल की देखभाल के प्रति जागरूक करना था।

यह पहल विशेष रूप से वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए थी, जो आज के समय में तनाव, अनियमित दिनचर्या और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण इस समस्या के सबसे बड़े शिकार बनते जा रहे हैं।पहला सेशन प्रसिद्ध दवा कंपनी वीनस रेमेडीज़ में हुआ, जहां कंपनी के कर्मचारियों ने दिलचस्प और खुली बातचीत में हिस्सा लिया। दूसरा सेशन चंडीगढ़ के सेक्टर 31 स्थित सीआईआई ऑफिस में हुआ, जिसमें विभिन्न उद्योगों और व्यवसायों से जुड़े लोगों ने भाग लिया।

दोनों सेशंस का नेतृत्व पारस हेल्थ के कार्डियक साइंसेज़ चेयरमैन डॉ. अनुराग शर्मा ने किया। डॉ. शर्मा ने कहा, “हाइपरटेंशन एक ‘साइलेंट किलर’ है, जो बिना किसी लक्षण के शरीर में गंभीर नुकसान कर सकता है। जब तक इसका पता चलता है, तब तक यह हार्ट अटैक, स्ट्रोक या किडनी फेलियर जैसी बीमारियों का कारण बन चुका होता है।” उन्होंने यह भी बताया कि नियमित ब्लड प्रेशर की जांच, संतुलित आहार, व्यायाम और तनाव प्रबंधन इसके प्रभाव को काफी हद तक कम कर सकते हैं।

प्रतिभागियों को एक विशेष हेल्थ बुकलेट भी दी गई जिसमें घरेलू उपाय, रोज़ाना की देखभाल, तनाव को नियंत्रित करने के व्यावहारिक तरीके और हार्ट-हेल्दी डाइट के सुझाव शामिल थे।”आज के समय में जब युवा भी हाइपरटेंशन की चपेट में आ रहे हैं, तो समय रहते की गई जागरूकता और स्क्रीनिंग ही सबसे कारगर बचाव है,” ऐसा मानना है डॉ. पंकज मित्तल का, जो पारस हेल्थ पंचकूला के फैसिलिटी डायरेक्टर हैं। ।

उन्होंने इन सेशंस को उपयोगी, व्यावहारिक और अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जुड़ा बताया। पारस हेल्थ की यह कोशिश एक उदाहरण है कि कैसे अस्पताल की सीमाओं से बाहर निकलकर भी समाज की सेवा की जा सकती है।

एनएचपीसी लिमिटेड द्वारा CSR के अंतर्गत प्रदान किए गए “Smart CycleOne Bicycle Sharing System” का हुआ शुभारंभ

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ :- सीएसआर(कॉर्पोरेट सोश्ल रेस्पॉन्सिबिलिटी) एनएचपीसी लिमिटेड के बिज़नस फिलोसोफी का एक अभिन्न अंग रहा है। एनएचपीसी लिमिटेड सामाजिक कल्याण को ध्यान में रखते हुए एवं उच्च्त्म नैतिक व्यवहार बनाए रखते हुए, सामाजिक रूप से जिम्मेदार तरीके से अपने व्यवसाय का संचालन कर रहा है।

साथ ही सभी हितधारकों का भरोसा और विश्वास जीतने के लिए सीएसआर(CSR) के क्षेत्र में सर्वोत्तम और कुशल प्रबंधन तरीकों को अपनाता है।सीएसआर (CSR) के अंतर्गत एक और कदम बढ़ाते हुए, एनएचपीसी लिमिटेड क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ के कार्यपालक निदेशक श्री निर्मल सिंह के कुशल मार्गदर्शन में, पंजाब के “संत लोंगोवल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीन्यरिंग & टेक्नालजी(SLIET), संगरूर, पंजाब” को प्रदान किए गए साइकिलवन बाईसीकल शेयरिंग सिस्टम (CycleOne Bicycle Sharing System) का दिनांक 17 मई 2025 को शुभारंभ किया गया I

इस CycleOne Bicycle Sharing System हेतु एनएचपीसी द्वारा सीएसआर(CSR) के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली सहयोग राशि रुपये 11.50 लाख है।“साइकिलवन बाइसिकल शेयरिंग सिस्टम” एक सॉफ्टवेर एप्प संचालित स्मार्ट बाइक सिस्टम है जो कि मोबाइल एप्प के द्वारा कार्य करेगा। यह परिवहन का एक सुविधाजनक तरीका प्रदान करेगा जिससे छात्र/छात्राएँ आसानी से SLIET के विशाल परिसर में क्लासरूम, हॉस्टल तथ अन्य सुविधाओं तक समय की बचत करते हुए आ जा सकते हैं।

यह छात्र/छात्राओं की शारीरिक गतिविधि एवं एक स्वस्थ जीवन शैली को भी बढ़ावा देगा। इसके अलावा यह साइकिलें पर्यावरण के अनुकूल परिवहन का तरीका हैं, जो कार्बन उत्सर्जन को कम करती हैं और परिसर के वातावरण में स्थिरता को बढ़ावा देती हैं।

अतः एनएचपीसी लिमिटेड द्वारा प्रदान किए गए इस सुविधाजनक और पर्यावरण अनुकूल साधन से SLIET कैंपस को और अधिक सकारात्मक और आनंददायक बनाया जा सकेगा । इस सौहार्दपूर्ण एवं जनकल्याण हेतु किये गए कार्य के लिए “संत लोंगोवल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीन्यरिंग & टेक्नालजी(SLIET), संगरूर, पंजाब” के निदेशक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा एनएचपीसी लिमिटेड की सराहना की गयी एवं आभार व्यक्त किया I

वरिष्ठ नागरिकों ने जीरकपुर में कथित भू-माफिया संचालक द्वारा मीडिया को गुमराह करने का लगाया आरोप- पेश किये तथय

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: वरिष्ठ नागरिक – भूपिंदर पॉल सिंह और कोमलजीत कौर ने अपने बेटे संजीत सिंह पॉल के माध्यम से जसदेव सिंह और उनकी पत्नी सरबजीत कौर द्वारा जीरकपुर में सनशाइन गार्डन के संबंध में व्यक्तिगत और गैरकानूनी लाभ के लिए मीडिया का दुरुपयोग करने के कथित प्रयासों के खिलाफ एक मजबूत खंडन जारी किया है।

जसदेव सिंह खुद को “सनशाइन गार्डन रिसॉर्ट का संपत्ति संचालक” बता रहे हैं, जबकि उनका इस संपत्ति पर कोई वैध दावा नहीं है। रिकॉर्ड को सही करने के लिए वरिष्ठ नागरिकों ने न्यायालय द्वारा पारित निर्णयों को प्रस्तुत किया है। संजीत सिंह पॉल ने न्यायालय की कार्यवाही से संबंधित घटनाक्रम को इस प्रकार प्रस्तुत किया:-उन्होंने बताया कि जसदेव सिंह और उनकी पत्नी सरबजीत कौर ने उक्त वरिष्ठ नागरिकों के खिलाफ सिविल मुकदमा संख्या 406/2025 दायर किया था। डेराबस्सी की सिविल जज (जूनियर डिवीजन) सुश्री रेनिका गेरा की अदालत ने 23 अप्रैल 2025 को वादी को कोई अंतरिम निषेधाज्ञा देने से इनकार कर दिया।

इस निर्णय के खिलाफ एक अपील – सिविल विविध अपील संख्या 50/2025 – जसदेव सिंह और उनकी पत्नी द्वारा दायर की गई थी, जिसे श्री टी.पी.एस. रंधावा, विद्वान अतिरिक्त जिला न्यायाधीश, एसएएस नगर द्वारा 7 मई, 2025 को लागत के साथ खारिज कर दिया गया था।अपीलीय न्यायालय ने सख्त टिप्पणियां कीं, जिनमें शामिल हैं: “इस बात का कोई सबूत रिकॉर्ड में नहीं है कि अपीलकर्ताओं को परिसर का कब्ज़ा कभी दिया गया था।

यहां तक कि प्रस्तुत किए गए दस्तावेज़ भी उनके दावे का समर्थन नहीं करते हैं। निषेधाज्ञा की राहत विवेकाधीन और न्यायसंगत है – न्यायसंगतता चाहने वाले पक्ष को साफ हाथों से आना चाहिए। अपील को लागत के साथ खारिज किया जाता है।”इन स्पष्ट न्यायिक निष्कर्षों के बावजूद, जसदेव सिंह ने पुलिस के पास शिकायतें दर्ज करना जारी रखा है और अब महत्वपूर्ण कानूनी तथ्यों को छोड़कर जनता की राय को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है।

प्रभावित वरिष्ठ नागरिकों के अनुसार, यह कानून की उचित प्रक्रिया को दरकिनार करने और पुलिस अधिकारियों पर अनुचित दबाव डालने का एक ज़बरदस्त प्रयास है, जिससे प्रेस और जनता गुमराह हो रही है।यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि मेरे माता-पिता को, जो अपने जीवन के अंतिम पड़ाव पर हैं, सनशाइन गार्डन के असली मालिक होने के बावजूद, अक्सर उन्हें अपनी संपत्ति में प्रवेश करने से भी रोका जाता है।वरिष्ठ नागरिकों की ओर से संजीत सिंह पॉल ने कहा, यह न्याय के लिए वरिष्ठ नागरिकों की पुकार है, जिन्हें मजबूत कानूनी आधार पर खड़े होने के बावजूद परेशान किया जा रहा है।

संजीत सिंह पॉल ने आगे कहा, हम प्रेस के सदस्यों से पत्रकारिता की अखंडता को बनाए रखने और गलत सूचना फैलाने के लिए अपने प्लेटफार्मों का उपयोग ना होने दे। उन्हें हम कुछ भी प्रकाशित करने से पहले तथ्यों – जिसमे अदालत के फैसले मुख्य हैं, को सत्यापित करने का आग्रह करते हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से करण गिल्होत्रा की अहम मुलाक़ात- उद्योग के लिए अवसर

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़, 20 मई:पीएचडी चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) के पंजाब चैप्टर के चेयरमैन करण गिल्होत्रा ने आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात की। यह बैठक आगामी 3 जून को चंडीगढ़ में आयोजित होने वाले “उद्योग के लिए अवसर” कार्यक्रम के संदर्भ में हुई, जिसका उद्देश्य हरियाणा में निवेश, उद्योगों और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देना है।

इस अवसर पर बॉलीवुड अभिनेता सोहेल खान और फिल्म निर्माता विक्रम चोपड़ा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे, जो इस पहल को सक्रिय समर्थन कर रहे हैं। साथ ही, PHDCCI के अन्य प्रमुख सदस्य भी बैठक में शामिल हुए। सोहेल खान प्रोडक्शंस इस वर्ष पंजाब और हरियाणा में संजय दत्त और अन्य कलाकारों के साथ शूटिंग शुरू कर रहा है।

माननीय मुख्यमंत्री को यह जानकर खुशी हुई कि बॉलीवुड लगातार इस क्षेत्र में आ रहा है, और उन्होंने उन्हें पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।करण गिल्होत्रा ने मुख्यमंत्री को कार्यक्रम “उद्योग के लिए अवसर” की विस्तृत रूपरेखा से अवगत कराया, जिसमें देशभर से विभिन्न क्षेत्रों के उद्योगपति, निवेशक, नीति निर्माता और उद्यमी एक मंच पर आकर विचार साझा करेंगे।

यह आयोजन हरियाणा में आर्थिक विकास और रोज़गार सृजन के लिए एक सकारात्मक कदम साबित होगा।मुख्यमंत्री नायब सैनी ने इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कार्यक्रम “उद्योग के लिए अवसर” में शिरकत करने की सहमति दी और राज्य सरकार की पूर्ण भागीदारी व समर्थन का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने और युवाओं को बेहतर रोज़गार अवसर उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।“उद्योग के लिए अवसर” कार्यक्रम की तैयारियाँ तेज़ी से चल रही हैं और उद्योग जगत में इसे लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।इस अवसर पर तरुण भंडारी भी उपस्थित रहे :

जय मधुसूदन जय श्रीकृष्ण फाउंडेशन की ओर से संचालित पर्यावरण पाठशाला का आयोजन

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। भारतीय आदर्श विद्यालयसेक्टर 45 चंडीगढ़ के विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच संपन्न हुआ। विद्यालय के व्यवस्थापक विजय जिंदल ने फाउंडेशन के संस्थापक निदेशक भारतीय वायु सेना के पूर्व फ्लाइट इंजीनियर पर्यावरण सेवक अणुव्रती प्रभुनाथ शाही का स्वागत किया और पर्यावरण पाठशाला के लिए आमंत्रित किया ।

पर्यावरण सेवक अणुव्रती प्रभुनाथ शाही ने अपने व्याख्यान में पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन की जानकारी के साथ सदाचारी जीवन के महामंत्र तथा राष्ट्र प्रथम की अवधारणा पर भी प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम की महत्वपूर्ण जानकारी प्रस्तुत किया । बच्चे भी बहुत ही एकाग्रता के साथ इस पाठशाला में शामिल हुए और शाही ने उनके प्रश्नों के उत्तर देकर संतुष्ट किया ।ऑपरेशन सिंदूर के सफलता पर सैनिकों के सम्मान में पौधरोपण किया गया।

शाही ने पाकिस्तान को भी संदेश दिया कि आतंकवाद की पाठशाला बंद कर पर्यावरण पाठशाला की शुरुआत अपने देश में करे फाउंडेशन पूर्ण सहयोग देने के लिए तैयार है। पर्यावरण से हमे वसुधैव कुटुंबकम् का संदेश मिलता है और वास्तव में आज विश्व स्तर पर इस महामंत्र की व्यावहारिकता के साथ अपनाने की अत्यंत आवश्यकता है।

इस पाठशाला के आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय की इको क्लब इंचार्ज शमिला रानी,बीना रावत और दीपिका मैडम का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ममता जिंदल ने इस शिक्षाप्रद जीवनोपयोगी कार्यक्रम के लिए जय मधुसूदन जय श्रीकृष्ण फाउंडेशन के सभी सदस्यों का हृदय से सादर धन्यवाद किया ।