Home Blog Page 130

महिला विंग द्वारा रायपुर खुर्द के फ्री मेडिकल कैंप में जांचे गए 160 मरीज़ – आम आदमी पार्टी चंडीगढ़

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़, 18 मई ,रविवार को आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ की महिला विंग और वॉलंटियर्स के सहयोग से एक निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में रायपुर खुर्द गांव के बुज़ुर्गों और पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया।

कैंप में जनरल चेकअप, डेमोग्राफी टेस्ट, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच की सुविधाएँ उपलब्ध कराई गईं। कुल 160 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिनमें से 60 लोगों के डेमोग्राफिक टेस्ट किए गए।इस अवसर पर पार्टी की ओर से पार्षद प्रेमलता, हरदीप सिंह, दमनप्रीत बादल (महासचिव), सनी औलख, सुखराज संधू (कार्यकारी अध्यक्ष) एवं ललित मोहन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

गांववासियों ने इस जनसेवा अभियान की सराहना की और आम आदमी पार्टी के सामाजिक योगदान की खुले दिल से प्रशंसा की। पार्टी प्रेजिडेंट विजयपाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने भविष्य में भी इस तरह के लोकहितकारी कार्यों को निरंतर जारी रखने का आश्वासन दिया।

नारायण सेवा संस्थान का निशुल्क शिविर, 302 दिव्यांग कृत्रिम अंग पहन आत्मविश्वास से मुस्कुराते घर लौटे

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ , 18 मई। नारायण सेवा संस्थान का नारायण लिम्ब एवं कैलिपर्स फिटमेंट शिविर चंडीगढ़ के कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर 49 में आयोजित हुआ । शिविर का उद्देश्य शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को न केवल चलने-फिरने में सक्षम बनाना था, बल्कि उनमें आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की भावना भी जाग्रत करना था। शिविर में चण्डीगढ़ सहित पंजाब,हरियाणा,हिमाचल के दूरस्थ क्षेत्रों के 302 दिव्यांगों को अपर-लोवर व मल्टीपल कृत्रिम अंग और केलिपर्स लगाए गए।

इसके मुख्य अतिथि हरियाणा सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी,अध्यक्षता बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं हिमाचल प्रदेश के प्रभारी संजय टंडन और विशिष्ट अतिथि चंडीगढ़ बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष शिप्रा बंसल, संरक्षक महेश अग्रवाल,अर्जुन कंबोज, स्थानीय पार्षद राजिंदर शर्मा, समाज सेवी पिंकी मेहता मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि मंत्री बेदी ने कहा “दिव्यांगों की सेवा करना न केवल एक पुण्य कार्य है, बल्कि यह समाज और देश की प्रगति में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है।”उन्होंने संस्थान को हर तरह से मदद का भरोसा दिया। साथ ही संस्थान के संस्थापक कैलाश मानव व अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल की सेवा साधना की प्रशंसा की।

अध्यक्षता कर रहे संजय टंडन ने संबोधित करते हुए कहा यह पहल समाज के उन वर्गों के लिए है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं या किसी दुर्घटना में अपंग हो गए हैं। उन्होंने कहा, हम सबका लक्ष्य दिव्यांगजनों को नया जीवन और आत्मनिर्भरता देना है। संस्थान के लिए हमारे द्वार हमेशा खुले रहेंगे। विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष शिप्रा बंसल ने कहा आज दिव्यांगों के सशक्तिकरण की सेवा को करीब से जानकर बहुत ही अभीभुत हूँ।

शुरू में नारायण सेवा संस्थान के ट्रस्टी चौबिसा, निदेशक भगवान प्रसाद गौड़, संयोजक रोहित तिवारी ने मंचासीन अतिथियों का मेवाड़ी परम्परा से स्वागत किया। साथ ही संस्थान द्वारा 7 समाजसेवी जन को विभिन्न सेवा अवार्ड से सम्मानित किया गया। 2 मार्च को चण्डीगढ़ में कैंप लगाया था। जिसमें 500 से ज्यादा रोगी आये उनमें से 300 दिव्यांगों को नारायण लिंब व केलिपर्स के लिए चयनित किया।

विशिष्ट माताओं के सम्मान समारोह और पुस्तक आफ्टर बर्थ – ए न्यू मॉम्स गाइड के विमोचन के साथ मनाया मदर्स डे

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ : मदर्स डे के अवसर पर विशिष्ट माताओं का सम्मान करने के लिए चण्डीगढ़ प्रेस क्लब में एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें महापौर हरप्रीत कौर बबला ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर पुस्तक आफ्टर बर्थ – ए न्यू मॉम्स गाइड का विमोचन भी किया गया, जिसकी लेखिकाएं डॉ. सीमा शर्मा, डॉ. ऋतम्भरा भल्ला और डॉ. अमन हीर हैं।

डॉ. सीमा शर्मा ने सिटीन्यूज़ नॉउ से बात करते हुए कहा कि वैसे तो हर दिन मदर्स डे होता है। परन्तु फिर भी रस्मी टूर पर भी इस दिन को मनाने की परम्परा है। उन्होंने बताया कि यह पुस्तक नई माताओं को प्रसव एवं प्रसवोत्तर यात्रा की समस्याओं का समाधान प्रस्तुत करती है, जिसमें शारीरिक, भावनात्मक और मानसिक स्वास्थ्य पहलुओं को शामिल किया गया है।

डॉ. अमन हीर ने बताया कि पुस्तक का उद्देश्य माताओं को अपने स्वास्थ्य, कल्याण और खुशी को प्राथमिकता देने के लिए ज्ञान प्रदान करना है। डॉ. ऋतम्भरा भल्ला ने बताया कि इस पुस्तक के कारण प्रसव काल की जटिलताओं के समाधान हेतु अब गूगल का सहारा लेने की जरूरत नहीं रहेगी। पुस्तक विमोचन के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमें रवनीत रबाब का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। इस अवसर पर 20 विशिष्ट माताओं का सम्मान किया गया।

सम्मानित की गई महिलाओं में डॉ. नीरजा चावला, डॉ. मंगला डोगरा, मीरा बच्चन, निधि शर्मा (आरजे गीत), स्वाति सहगल, विजय लक्ष्मी कंसल, वरजिंदर कौर, ऋतू नाग, सरयू डी मदरा, गीतांजलि गुप्ता, वीणा सचदेव, नीरू वर्मा, सारिका शर्मा, हरशरण कौर, राजिंदर कौर, जपिंदर कौर, रमा महाजन, आरती ढींगरा, हिमजा राणा व ज्योति शर्मा आदि प्रमुख थीं।

भारत में जीएसटी के आठ सफल वर्षों के उपलक्ष्य में साइक्लोथॉन का किया आयोजन- सीजीएसटी

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़:- कमीशनरेट ने रविवार को साइक्लोथॉन का आयोजन किया, जिसमें ट्राइसिटी के लगभग 100 साईकलिस्टों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

यह कार्यक्रम जीएसटी की यात्रा का जश्न मनाने और भारत के ऐतिहासिक टेक्स सुधार के साथ लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए किए गए आउटरीच और अवैरनेस कैंपेन की कड़ी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था।

साइक्लोथॉन को साइक्लोथॉन को मुख्य अतिथि सीजीएसटी चंडीगढ़ जोन के मुख्य आयुक्त जेएस नेगी ने सुखना झील से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। चंडीगढ़ के सीजीएसटी कमीशनरेट के अतिरिक्त आयुक्त रवनीत सिंह खुराना भी इस अवसर पर उपस्थित थे और प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया।नेगी ने इस बात पर जोर दिया कि जीएसटी के आठ साल पूरे होने पर यह भारत के आर्थिक एकीकरण का प्रतीक बन गया है।

उन्होंने इस बात की सराहना की कि यह साइक्लोथॉन एक सरल और मजबूत कर प्रणाली के माध्यम से जागरूकता, अनुपालन और राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

दीक्षांत समारोह में 122 प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग के छात्रों को डिग्री दी गई बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है : डॉक्टर जोरा सिंह

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ : गांधी स्मारक प्राकृतिक चिकित्सा समिति नई दिल्ली , नेचुरोपैथी योग आयुर्वेद साइंसेज समिति मोहाली तथा वरदान नेचुरोपैथी एवं योग इंस्टिट्यूट चंडीगढ़ के तत्वाधान में श्री माता मनसा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट पंचकूला के ऑडिटोरियम में दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया. दीक्षान्त समारोह के मुख्य अतिथि डॉक्टर जोरा सिंह, कुल अधिपति , देश भगत यूनिवर्सिटी के कर कमरों द्वारा 122 छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की गई.

इस अवसर पर कुलअधिपति डॉक्टर जोरा सिंह ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा की शिक्षा केवल डिग्री नहीं बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है उन्होंने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा स्वस्थ जीवन बिताने की एक कला एवं विज्ञान है. यह ठोस सिद्धांतों पर आधारित एक औषधि रहित रोग निवारण पद्धति है. इस पद्धति को हम सब लोगों को सीखना चाहिए ताकि हम स्वस्थ रह सके.

समिति से उत्तीर्ण 122 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई. समिति की ओर से प्रथम आने पर एक छात्रा डॉ रचना सिंह को स्वर्ण पदक एवं विशेष सम्मान तथा द्वितीय आने पर एक छात्र दीपक क्षेत्रपाल को रजत पदक एवं सम्मान से नवाजा गया. समारोह की अध्यक्षता करते हुए डॉक्टर पुनीत मलिक ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में युवाओं को देश के स्वास्थ्य निर्माण में भागीदारी निभाने की अपील की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.

मुख्य वक्ता डॉ हरीश यादव संचालक आरोग्य अमृत नेचुरोपैथी योग अस्पताल एवं ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट हिसार ने ‘ स्वास्थ्य जीवन शैली ‘ पर अपने विचार रखते हुए कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा व्यक्ति को उसके शारीरिक, मानसिक, नैतिक तथा आध्यात्मिक स्थलों पर प्रकृति के रचनात्मक सिद्धांतों के अनुकूल निर्मित करने की एक पद्धति है इसमें स्वास्थ्य संवर्धन, रोगों से बचाव, रोग निवारण और पुनर्निर्माण करने की अपूर्व क्षमता है. सभी रोग, उनके कारण एवं उनकी चिकित्सा एक है।

इस अवसर पर ट्राई सिटी के गणमान्य व्यक्ति डॉक्टर संतोष गर्ग , सपना सोवत, उर्मिला देवी, अवतार सिंह, मीना कुमारी, नीलम गोयल, प्रवेश कुमार, शिखा ठाकुर, सलोनी, बृजेश सोलंकी, बलविंदर पालसिंह ,अमृता सिंह कौर, दीक्षा, विक्की, रमा,किरण, हेमराज ,डॉ रचना सिंह ,रेनू तिरखा, सतवीर सिंह, विवेक, योगी किशोर ठाकुर,दीपक,प्रदीप कुमार अग्निहोत्री, संजीव Dilawari,मीना कुमारी, देवराज त्यागी आदि अनेक लोगों ने भाग लिया।

चण्डीगढ़ यूनिवर्सिटी उन देशों के विश्ववि‌द्यालयों के साथ कोई सहयोग नहीं करेगा जो भारत की संप्रभुता को हानि पहुंचाते हैं : सतनाम सिंह संधू

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ : भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच तुर्की द्वारा पकिस्तान को समर्थन देने के बाद राष्ट्र हित और राष्ट्र सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए भारत की नं 1 प्राइवेट यूनिवर्सिटी चण्डीगढ़ यूनिवर्सिटी ने तुर्की और अज़रबैजान के साथ अपने सभी 23 शैक्षणिक एमओयू तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिए है। यह सभी एमओयू 5 वर्षों तक चलने वाले थे। जिसमें जनवरी 2025 में अंकारा यिल्डिरिम बेयाजित यूनिवर्सिटी के साथ किया एमओयू भी शामिल है।

इस निर्णय की घोषणा करते हुए, सांसद (राज्यसभा) और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर सतनाम सिंह संधू ने कहा, “चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का दृष्टिकोण हमेशा राष्ट्र प्रथम की भावना से जुड़ा रहा है और उसी दृष्टिकोण के अनुरूप, हमने तुर्की और अज़रबैजान के साथ अपने सभी शैक्षिक संबंधों (एमओयू) को तत्काल समाप्त करने का निर्णय लिया है। जब राष्ट्रीय सुरक्षा की बात आती है तो हमारे लिए देश से अधिक महत्वपूर्ण कुछ भी नहीं है। जब बात भारत की अखंडता और संप्रभुता की आती है तो हम किसी भी चीज़ से समझौता नहीं करेंगे।

सतनाम संधू ने कहा, “जैसा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि आतंकवाद के अपराधियों और उनकी मदद करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी भी आतंकवाद और इसे प्रायोजित करने वालों के खिलाफ लड़ाई में पूरे देश के साथ खड़ी है। हम उन देशों के साथ संबंध जारी नहीं रखना चाहते जो हमारे निर्दोष नागरिकों और भारतीयसशस्त्र बलों के जवानों की क्षति के जिम्मेदार हैं। अब से, हम एक भी छात्र को चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में प्रवेश लेने और अध्ययन करने की अनुमति नहीं देंगे। उन्होंने आगे कहा, “ऐसे समय में जब हमारे सशस्त्र बल राष्ट्र की रक्षा के लिए अपनी जान की बाजी लगा रहे हैं, हम एक शैक्षणिक संस्थान के रूप में चुप नहीं रह सकते।

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने पाकिस्तान, जो आतंकवाद का एक जाना-माना प्रायोजक है का समर्थन करने वाले देशों के साथ सभी समझौतों को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख के अनुरूप, हर संस्थान को राष्ट्र के साथ खड़ा होना चाहिए। हम कभी भी किसी ऐसी संस्था से नहीं जुड़ेंगे जो भारत की संप्रभुता और एकता को कमजोर करती हो। भविष्य में भी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी तुर्की या अज़रबैजान के छात्रों को प्रवेश नहीं देगी।

हाईटेक रामलीला का आयोजन किया शहर की विभिन्न रामलीला कमेटियों के कलाकारों ने लिया भाग

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ : नवयुग रामलीला एवं दशहरा कमेटी, सेक्टर-7 और सौरभ आर्ट्स द्वारा देश में अमन और शांति के लिए तीन घंटे की हाईटेक लाइट एंड साउंड रामलीला आयोजित की गई। यह आयोजन सेक्टर-7 के रामलीला ग्राउंड में हुआ। इस हाईटेक रामलीला के निर्देशक प्रदीप रावत ने बताया कि इसमें 32 कलाकारों ने भाग लिया।

रामलीला प्रतियोगिताओं में बेस्ट रावण का खिताब जीत चुके समाजसेवी एवं कलाकार सुनील शर्मा ने इसमें भी रावण का रोल अदा किया। उन्होंने बताया कि हाल ही में भारत-पाकिस्तान के बीच संबंध खराब होने के चलते देश में अमन और शांति के लिए यह हाईटेक रामलीला का आयोजन किया गया है।

इस रामलीला में श्रीराम का किरदार अदा करने करने वाले कलाकार कैलाश चंद ने पहली बार राम का रोल अदा किया। इस रामलीला में शहर की विभिन्न रामलीला कमेटियों से जुड़े कलाकारों ने भाग लिया। इसमें राम जन्म से लेकर रावण मरण तक सभी दृश्य दिखाए गए। इसकी स्टेज 70 फीट ऊंची बनाई गई थी। इसे तीन स्टेजों में कन्वर्ट किया गया।

सेक्टर 122 मोहाली मे जरूरत मंद कन्या की शादी

सिटीन्यूज़ नॉउ

सनातन सेवा संगठन जुझारनगर सेक्टर 122 मोहाली के द्वारा अपने दायित्व का परिचय देते हुए एक जरूरत मंद कन्या की शादी में सहायता करने का सौभाग्य प्राप्त किया। इस अवसर पर लाभान्वित परिवार के सभी सदस्यों ने संगठन का बहुत आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन के द्वारा किए हुए कार्य से लोगों को खुशी मिलती है। इसी तरह समय-समय पर सामाजिक सेवा और धार्मिक कार्य करते रहे।

संगठन के सभी सदस्यों ने बताया कि हम सभीलोगों को सेवा भाव से कार्य कर के काफी गौरवान्वित की अनुभूति होती हैं। और ईश्वर से प्रार्थना करते है कि आगे भी इसी प्रकार के कार्य को करने की शक्ति प्रदान करने की कृपा करें।

बर्न जिम जीरकपुर ने मनाई पहली वर्षगांठ

सिटीन्यूज़ नॉउ

जीरकपुर। ट्राइसिटी का सबसे प्रीमियम और पूरी तरह से सुसज्जित फिटनेस क्लब, बर्न जिम जीरकपुर शनिवार को अपनी पहली वर्षगांठ मना रहा है, जिसने विश्व स्तरीय फिटनेस मानकों के माध्यम से जीवन को बदलने का एक वर्ष चिह्नित किया है। इस अत्याधुनिक सुविधा में लाइफ फिटनेस, टेक्नोजिम और मैट्रिक्स जैसे प्रसिद्ध ब्रांडों के शीर्ष-स्तरीय अंतरराष्ट्रीय उपकरण हैं।

सिटीन्यूज़ नॉउ से जानकारी सांझा करते हुए बर्न जिम जीरकपुर के मालिकों – मीनाक्षी विनायक और पंकज कसरिजा ने लोगों से मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया के लिए अपना आभार और उत्साह व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “बर्न जिम जीरकपुर ने पिछले एक साल में उल्लेखनीय उत्साह देखा है और हम स्थानीय समुदायों को वैश्विक फिटनेस अनुभव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”आठ सर्टिफाईड ट्रेनर 650 से अधिक व्यक्तियों की फिटनेस यात्रा में भागीदार बने।

ज्ञात रहे कि चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली, जीरकपुर और लुधियाना में बर्न जिम के सात क्लबों के बड़े नेटवर्क का हिस्सा, जीरकपुर शाखा इस क्षेत्र के फिटनेस परिदृश्य में एक मील का पत्थर बनकर उभरी है। बर्न जिम ब्रांड आगामी जून में अपनी 15वीं वर्षगांठ मनाने की तैयारी भी कर रहा है। इस जिम ने वैज्ञानिक फिटनेस कार्यक्रमों, प्रमाणित कोचिंग और सभी आयु समूहों के लिए अनुकूलित वेलनेस समाधानों के माध्यम से 1.5 लाख से अधिक लोगों को सशक्त बनाया है।

नशे के खिलाफ जंग जीतना मुश्किल नहीं: मलविंदर सिंह कंगगुरु नानक सेवा दल ने कार्यक्रम के दौरान किया नशा उन्मूलन का ऐलान

सिटीन्यूज़ नॉउ

मोहाली । श्री आनंदपुर साहिब संसदीय क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के सांसद मालविंदर सिंह कंग ने कहा कि पंजाबियों ने श्री गुरु नानक देव के समय से ही जुल्म के खिलाफ लड़ाई लड़ी है और हर क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं, चाहे वह आजादी की लड़ाई हो या सीमा पर शहादत।

कंग ने कहा कि जिस प्रकार पंजाबियों ने देश की आजादी की लड़ाई और सरहदों पर जंग जीती है, उसी प्रकार पंजाबियों को नशे के खिलाफ जंग भी आसानी से जीतनी होगी। उन्होंने पंजाब के लोगों से नशे के खिलाफ दूसरों को शिक्षित करने के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रतिभाशाली पंजाबी युवाओं को आगे आकर विभिन्न क्षेत्रों में समाज को मजबूत बनाने के लिए काम करना चाहिए।

कंग ने गुरु नानक सेवा दल द्वारा संचालित पुलिस सुरक्षा पत्रिका की प्रमुख बीबी करनजीत कौर और उनके सहयोगी जरनैल सिंह को नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई दी। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने के लिए सांसद मालविंदर सिंह कंग मोहाली पहुंचे। बीबी करनजीत कौर ने इस अवसर पर कहा कि नशे के कुछ मामले प्रकाश में आए, जिनमें युवाओं के माता-पिता खासे परेशान नजर आए और इसी के मद्देनजर उन्होंने अपनी पत्रिका “पुलिस सुरक्षा मैगजीन” के माध्यम से सरकार द्वारा चलाए जा रहे “नशे पर युद्ध” अभियान में भाग लेने के लिए कार्यक्रम की योजना बनाई है, ताकि समाज को नशे की इस बुराई से निजात मिल सके।

वहीं कार्यक्रम में पूर्व सांसद डॉ. मुकेश साहू महेश्वरी, शिक्षाविद् सुंदर लाल अग्रवाल, महंत देव्यानी नंदगिरी और मोहाली डीएसपी हरसिमरन सिंह बल मौजूद रहे। इस अवसर पर रतन प्रोफेशनल कॉलेज के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया तथा नशे के खिलाफ जागरूकता लाने के लिए एक नाटक भी प्रस्तुत किया।