Friday, February 13, 2026
Home Blog Page 133

भारत विकास परिषद दक्षिण-2 द्वारा भंडारा लगाया गया

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ : भारत विकास परिषद दक्षिण-2 द्वारा भाविप दक्षिण-2 का नया सत्र सेवा प्रकल्प प्रारंभ के अवसर पर आज लेबर चौक, सेक्टर 44 में भंडारा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष रमेश शर्मा, सचिव अनिल गर्ग, कोषाध्यक्ष विनोद गर्ग एवं एडवोकेट बीसी शर्मा, पूर्व प्रान्त अध्यक्ष पीके शर्मा, बीएल विशिष्ट, अभिषेक शर्मा आदि मौजूद रहे।

एरोप्लाजा पंचकूला गोल्फ लीग क्वार्टर फाइनल्स : ‘स्नीकिन गोल्फर्स’ शानदार अंदाज में सेमीफाइनल में पहुंचे-गोल्फ लीग के सेमीफाइनल 20 अप्रैल को खेले जाएंगे

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला, 18 अप्रैल, 2025: शुक्रवार को पंचकूला गोल्फ क्लब में एरोप्लाजा पंचकूला गोल्फ लीग के क्वार्टर फाइनल की शुरुआत रोमांचक और जोशीले अंदाज में हुई। क्वार्टर फाइनल मैचों में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली और लीग के रोमांचक समापन की शुरुआत हुई।’स्नीकिन गोल्फर्स’ और ‘ग्रीन वॉरियर्स’ के बीच क्वार्टर फाइनल में कड़ी टक्कर देखने को मिली। ‘स्नीकिन गोल्फर्स’ ने पांच में से तीन गेम जीतकर ‘ग्रीन वॉरियर्स’ को 3-2 से हराया।

अंतिम गेम का फैसला 18वें होल पर हुआ, जहां ‘स्नीकिन गोल्फर्स’ के 80 वर्षीय कर्नल ए.एन. शर्मा ने 45 फीट का पट्ट लगाकर अपनी जीत पक्की कर ली।एक अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबले में, ‘विक्ट्री वेव्स’ ने ‘रेजिंग बुल्स’ को हराकर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह पक्की की। ‘विक्ट्री वेव्स’ और ‘रेजिंग बुल्स’ के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा, जिसमें दोनों टीमों ने 2-2 गेम जीते और 5वां गेम बराबरी पर छूटा।

इसके बाद मैच ‘सडन डेथ’  के प्लेऑफ में चला गया और ‘विक्ट्री वेव्स’ ने प्लेऑफ के दूसरे होल पर जीत हासिल की और आखिरकार मैच जीत लिया, इस तरह सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया।एक अन्य मुकाबले में ‘गोल्फिंग पैंथर्स’ ने ‘टी बर्ड्स’ को 3-2 से हराकर मैच जीत लिया। ‘गोल्फिंग पैंथर्स’ ने 5 में से 3 गेम जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। एक अन्य गेम में ‘हाईलैंड किंग्स’ ने बेहतरीन गोल्फ का प्रदर्शन करते हुए ‘गोल्फिंग ईगल्स’ को 3-2 से हराया।

इससे पहले, एरोप्लाजा पंचकूला गोल्फ लीग के नॉकआउट स्टेज में पहुंचने वाली आठ टीमें थीं – विक्ट्री वेव्स, हाईलैंड किंग्स, गोल्फिंग पैंथर्स, स्नीकिन गोल्फर्स, ग्रीन वॉरियर्स, गोल्फिंग ईगल्स, टी बर्ड्स और रेजिंग बुल्स।दिगराज  गोल्फ इंक द्वारा प्रबंधित एरोप्लाजा पंचकूला गोल्फ लीग का सेमीफाइनल 20 अप्रैल को होगा, जबकि फाइनल 23 अप्रैल, 2025 को होगा।

सीएससीए की 29वीं वर्षगांठ मनाई संस्था के सबसे वरिष्ठतम सदस्य लेफ्टिनेंट कर्नल सराओ ने सदस्यों को सम्मानित किया

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ : सामुदायिक केंद्र, सेक्टर 19-बी में चण्डीगढ़ सीनियर सिटिज़न्स एसोसिएशन (सीएससीए) की 29वीं वर्षगांठ मनाई गई। संस्था के सबसे वरिष्ठतम सदस्य लेफ्टिनेंट कर्नल एच एस सराओ समारोह के मुख्य अतिथि थे।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। संस्था के अध्यक्ष एससी अग्रवाल ने वर्ष 2024-2025 में आयोजित गतिविधियों व परियोजनाओं का ब्यौरा दिया और उन्होंने इस वर्ष शुरू की जाने वाली योजनाओं के बारे में बताया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने 17 प्रबंध निकाय सदस्यों को सम्मानित किया। संस्था की सांस्कृतिक टीम ने गीता गोयल और विनय गोयल के नेतृत्व में अपनी प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि ने सभी सदस्यों को आशीर्वाद दिया। उपप्रधान ब्रिज सप्रा ने मुख्य अतिथि और सभी सदस्यों का धन्यवाद किया।

श्री हनुमंत धाम में पंचमुखी सिंदुरी हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा की गई

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ : आज सिद्ध पीठ श्री हनुमंत धाम, सेक्टर 40-बी में सिंदुरी पंचमुखी हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा की गई तथा माता रानी की भव्य जोत की स्थापना की गई। इस उपलक्ष में श्री हनुमंत धाम में सिंदुरी पंचमुखी हनुमान जी तथा माता रानी की ज्योत के लिए स्टील का भव्य विशाल मंदिर जो जगाधरी से स्पेशल ऑर्डर पर बनवाया गया है, स्थापित किया गया।

इस उपलक्ष में प्रधान श्रीमती नीना तिवारी ने कहा कि पंचमुखी हनुमान जी का एक विशेष रूप है, जिसकी पूजा करने से सभी तरह के संकट दूर होते हैं और जीवन में सुख-शांति आती है. इनके पांच मुख, अलग-अलग दिशाओं (पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण और आकाश) को देखते हैं और सभी दिशाओं में सुरक्षा प्रदान करते हैं।

पौराणिक मान्यता के अनुसार पंचमुखी हनुमानजी ने भक्तों के कल्याण के लिए अवतार लिया था। रुद्र के अवतार हनुमान जी को ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। हनुमान जी की पूजा से बल, यश, स्वास्थ्य और निर्भयता बढ़ती है। पंचमुखी रुद्र कहे जाने वाले हनुमान जी बहुत दयालु और कृपालु हैं इसलिए श्री हनुमंत धाम में पंचमुखी सिंदुरी हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा की गई।

प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत सभी भक्तों में लड्डू, जलेबी फल इत्यादि बांटे गए। इस अवसर पर मंच के अन्य सदस्य पाल शर्मा, उषा सिंगला, कुमुद,गायत्री, अलका जोशी, सरला, सुदर्शन शर्मा, सुनीता आनंद, दीप्ति, कृष्णा, राज कालिया, सुमन ठक्कर, कंचन जोशी इत्यादि मौजूद रहे।

पंजाब के शिक्षा मंत्री ने कई प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं सरकार के सहयोग से रयात बाहरा ने जिला स्तरीय अंबेडकर जयंती समारोह मे विस्तार से बताया

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

मोहाली: रयात बाहरा विश्वविद्यालय ने पंजाब सरकार के सहयोग से भारत रत्न डॉ बीआर अंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया। डॉ. अंबेडकर भारतीय संविधान के मुख्य निर्माता थे और सामाजिक न्याय, समानता और सशक्तिकरण के लिए एक महान व्यक्तित्व थे। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री एस. हरजोत सिंह बैंस मुख्य अतिथि थे।

सभा को संबोधित करते हुए बैंस ने डॉ. अंबेडकर की अद्वितीय विरासत को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और हाशिए पर पड़े लोगों के उत्थान और भावी पीढ़ियों को सशक्त बनाने के लिए उनके आजीवन समर्पण को उजागर किया।कुलपति गुरविंदर सिंह बाहरा और रयात बाहरा समूह के वरिष्ठ उपाध्यक्ष साहिल कपूर ने सभी गणमान्य व्यक्तियों और उपस्थित लोगों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

अपने संबोधन में चांसलर बहरा ने एक विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, समाज सुधारक और दलित बौद्ध आंदोलन के नेता के रूप में डॉ. अंबेडकर के स्थायी प्रभाव पर प्रकाश डाला तथा एक न्यायपूर्ण और समावेशी भारत के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। स्मरणोत्सव के हिस्से के रूप में, शिक्षा मंत्री ने कई प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभार्थी पत्र वितरित किए, जिनमें एससी छात्रों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, आशीर्वाद योजना और प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना (पीएमएजीवाई) शामिल हैं।

कार्यक्रम में शामिल होने वाले अन्य गणमान्य व्यक्तियों में आनंदपुर साहिब के सांसद मालविंदर सिंह कंग, जिला योजना बोर्ड, मोहाली की अध्यक्ष प्रभजोत कौर, पंजाब युवा विकास बोर्ड के अध्यक्ष परमिंदर सिंह गोल्डी और मोहाली की डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल शामिल थे।

पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग को लेकर विहिप ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ : विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से भेंट कर भारत के राष्ट्रपति के नाम एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में पश्चिम बंगाल में तत्काल हस्तक्षेप कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की गई है। प्रतिनिधिमंडल में विहिप पंजाब के अध्यक्ष सुभाष गुप्ता, महासचिव सुनील दत्त, उप महासचिव प्रशांत जोशी और संपर्क प्रमुख प्रदीप शर्मा शामिल थे।

ज्ञापन में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद सहित अन्य जिलों में कानून व्यवस्था की गंभीर स्थिति को रेखांकित किया गया है, जहां हाल ही की हिंसक घटनाओं में हिंदू समुदाय को निशाना बनाए जाने की खबरें हैं। मंदिरों, घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर हुए हमलों का हवाला देते हुए, विहिप ने राज्य प्रशासन की विफलता की कड़ी निंदा की है और कहा है कि प्रशासन सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में असफल रहा है।विहिप ने अपने ज्ञापन में पश्चिम बंगाल सरकार की कथित उदासीनता और तुष्टिकरण की राजनीति की कड़ी आलोचना करते हुए राज्य में शासन व्यवस्था के पतन और हिंदुओं के संवैधानिक अधिकारों के हनन का आरोप लगाया है।

विहिप पंजाब इकाई की प्रमुख मांगों में भारत के संविधान के अनुच्छेद 356 के तहत राष्ट्रपति द्वारा तत्काल हस्तक्षेप करने, पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए, मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा की उच्च स्तरीय, निष्पक्ष जांच करने, शांति बहाल करने हेतु केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती व हिंसा के पीड़ितों को मुआवजा और पुनर्वास दिया जाना शामिल हैं।

विहिप पंजाब के नेताओं ने हिंदू समुदाय की सुरक्षा और गरिमा को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की और कानून व्यवस्था व संवैधानिक मर्यादा बनाए रखने हेतु ठोस कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया।

लिवासा हॉस्पिटल्स ने वर्ल्ड लिवर डे पर लिवर सिरोसिस मामलों पर दी महत्वपूर्ण जानकारी–समय पर जांच और लाइफस्टाइल में बदलाव की दी सलाह

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। लिवासा हॉस्पिटल्स ने वर्ल्ड लिवर डे के अवसर पंजाब में बढ़ते लिवर रोगों विशेषकर लिवर सिरोसिस मामलों पर चिंता जताते हुए लोगों को समय रहते जांच और बचाव के उपाय अपनाने के लिए प्रेरित किया। ज्ञात रहे कि पंजाब में अनुचित जीवनशैली, अधिक शराब सेवन और समय पर इलाज की कमी के कारण लिवर रोगों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।


डॉ. पवन कुमार, डायरेक्टर और सीईओ लिवासा ने कहा कि लिवासा का उद्देश्य केवल इलाज तक सीमित न होकर उसके बचाव, जागरूकता और समाज को सेहत को प्राथमिकता देना है। लिवर की बीमारियां साइलंट किलर हैं जिसका समय रहते ईलाज होना अति आवश्यक है।


सिटीन्यूज़ नॉउ से जानकारी सांझा करते हुए डॉ. अरुणांशु बेहेरा, डायरेक्टर एचपीबी-जीआई और लिवर ट्रांसप्लांट सर्जरी ने बताया कि भारत वर्ष 2021 में नॉन-अल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज को एक नॉन-कम्युनिकेबल डिजीज घोषित कर चुका है। लिवर सिरोसिस सिर्फ वृद्धावस्था की समस्या नहीं रही अपितु 30 साल की उम्र के लोग भी इस गंभीर लिवर रोग से ग्रस्त देखे जा सकते हैं। उन्होने समय रहते लिवर की जांच करवाने और स्वस्थ आहार अपनाने की सलाह दी।


डॉ. सुमीत कंठ सीनियर कंसल्टेंट, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और हेपाटोलॉजी ने कहा कि पंजाब में शराब से जुड़ा लिवर सिरोसिस एक मुख्य चिंता का विषय है। यह बीमारी पूरी तरह से बचाव योग्य है। डॉ. दिविज जयंत, एसोसिएट कंसल्टेंट एचपीबी और जनरल सर्जरी ने कहा कि जब लिवर स्वस्थ नहीं होता तो मामूली सर्जरी भी हाई-रिस्क हो जाती है। इसलिए सर्जरी से पहले लिवर की जांच और उसे दुरुस्त करना बेहद जरूरी है।


डॉ. पंकज कुमार, सीनियर कंसल्टेंट-गैस्ट्रोएंटरोलॉजी ने कहा कि समुदाय में जागरूकता और नियमित हेल्थ चेक-अप ही इस बीमारी का समाधान है। डॉ. योगेंद्र कुमार, कंसल्टेंट -गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और हेपाटोलॉजी ने कहा कि सही जीवनशैली, हेपेटाइटिस के टीके और समय पर डॉक्टर से संपर्क करके कई लिवर समस्याओं से बचा जा सकता है।


सिटीन्यूज़ नॉउ के माध्यम से लिवासा हॉस्पिटल्स ने सभी लोगों से अपील की है कि वे जानकारी रखें, नियमित चेक-अप करवाएं और ज़रूरत पडऩे पर विशेषज्ञों से सलाह लें।

करनजीत कौर सैनी पुलिस सुरक्षा मैगजीन में चंडीगढ़ एवं पंजाब राज्य का चीफ एडिटर नियुक्त

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़:–पुलिस सुरक्षा मैगज़ीन ने श्रीमती करनजीत कौर सैनी को पुलिस सुरक्षा मैगजीन ( मिनिस्ट्री ऑफ इन्फॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंगसे मान्यता प्राप्त) में चंडीगढ़ एवं पंजाब राज्य का चीफ एडिटर नियुक्त किया है। उन्हें यह जिम्मेदारी पुलिस सुरक्षा मैगजीन के सम्पादक रवि आनंद ने सौंपी।

पुलिस सुरक्षा मैगजीन के सम्पादक रवि आनंद ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि वर्ष 2025 से लाईफ टाईम के लिए मान्य भारतवर्ष के पूरे पंजाब एवं चंडीगड़ राज्य का कार्यभार सौंपते हुए उन्हें अपार हर्ष की अनुभूति हो रही है। वो ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि आप अपने कंधों पर आए इतनी विशाल जिम्मेदारी के बोझ को अपनी मेहनत, लग्न एवं ईमानदारी से निभाते हुए एक नए मुकाम को हासिल करेंगे ।

वहीं श्रीमती करनजीत कौर सैनी ने पुलिस सुरक्षा मैगजीन के सम्पादक रवि आनंद का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वो अपनी पूरी मेहनत, लग्न एवं ईमानदारी से निभाएंगी।इस अवसर पर सुनील कुमार, जरनैल सिंह,मुनीश कपूर, राजन मखीजा, यू पी सिंह चौहान, एडवोकेट दविंदर कालरा, मनप्रीत कौर देओल और एडवोकेट सुनीत उपस्थित थे।

इस वर्ष के अंत तक विनाशकारी आपदाएं अपना तीव्रतम रूप धारण करने लगेंगी : पं. काशीनाथ

0

चंडीगढ़ : आगामी समय मे विनाशकारी आपदाएं अपना तीव्रतम रूप धारण कर लेंगी। ये कहना है श्री जगन्नाथ पुरी से आए कथावाचक पंडित काशीनाथ मिश्र का। उन्होंने आज यहां एक प्रेस वार्ता में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कलयुग का अंत बेहद समीप है।

पंडित काशीनाथ मिश्र ने भगवान श्री कृष्ण के परम सखा सुदामा के अवतार संत अच्युतानंद दास द्वारा 600 वर्ष पूर्व लिखित भविष्य मालिका शास्त्र का हवाला देते हुए ये दावा किया कि मानवों द्वारा किए जा रहे विभिन्न अनैतिक क्रिया-कलापों के कारण पृथ्वी पर पाप का बोझ बढ़ रहा है, जिससे आने वाले समय में प्राकृतिक एवं मानव निर्मित आपदाएं विकराल हो जाएँगी, जिससे धरती पर प्रलय काल आरम्भ हो जाएगा व असंख्य लोग काल के गाल में समा जायेंगे।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2032 तक ये प्रलयकारी दौर जारी रहेगा जिसमें विश्व युद्ध, परमाणु बम्ब हमले, 32 प्रकार की महामारियों का प्रकोप जैसी आपदाओं से मानव जाति का सामना होगा और इनसे सिर्फ वही श्रद्धालु बच पाएंगे जो त्रिसंध्या विधि का जाप करेंगे। संत ने बताया कि आज लोग इन बातों पर अविश्वास प्रकट कर उनसे नाराज होतें हैं या उपहास उड़ाते हैं, परन्तु जल्द ही ये सब कुछ प्रत्यक्ष होगा। पंडित काशीनाथ मिश्र ने कहा कि अच्युतानंद दास संत ने अपनी योग शक्ति के बल पर ये सारी भविष्यवाणियां की थीं।इस अवसर पर वृन्दावन से पंडित मधु विहारी दास, मंदिर के प्रधान विजय बंसल, सोनिया मित्तल, माधव मित्तल सहित विश्व सनातन धर्म के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि श्री सनातन धर्म मंदिर सेक्टर 37 चंडीगढ़ में विश्व सनातन धर्म, खंड गिरी, श्री महारत्नपुर मंडल, भुवनेश्वर द्वारा आयोजित की जा रही श्रीमद्भागवत कथा व भविष्य मालिका शास्त्र की दिव्य कथा पंडित काशीनाथ मिश्र जी की अमृतमयी वाणी से 23 अप्रैल तक रोजाना शाम 4 बजे से 7बजे तक हुआ करेगी।

सोशल इम्पैक्ट प्लेटफॉर्म – ‘द कॉमन टेबल’ का सिटी ब्यूटीफुल मे हुआ श्रीगणेश-पूर्व मिस इंडिया-अमेरिका लीना गुप्ता की पहली पुस्तक ‘एंकर विदिन’ भी हुई रिलीज

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। वीरवार को सिटी ब्यूटीफुल की दो महिलाओं – बानी चीमा और गीतांजलि गुप्ता ने अपने ब्रेन चाइल्ड – द कॉमन टेबल (टीसीटी) प्लेटफॉर्म का श्रीगणेश किया। बानी और गीतांजलि दोनों ही अपने देश मे कुछ करने के अपने जुनून को उड़ान देने के लिए अमेरिका से भारत लौटी हैं। टीसीटी के लॉन्च के अवसर पर पूर्व मिस इंडिया-अमेरिका लीना गुप्ता की पहली पुस्तक ‘एंकर विदिन’ को भी रिलीज़ किया गया।


‘ब्रेकिंग बैरियर्स’ साइडलाइन्स का मुख्य आकर्षण पूर्व मिस इंडिया-अमेरिका, जाने मानी ट्रांसफॉर्मेशनल लाइफ कोच और अब पेंगुइन-पब्लिशड लेखिका लीना गुप्ता रहीं। लीना टीसीटी के बैनर तले लाई गई पहली चेंजमेकर हैं। बानी और गीतांजलि ने टीसीटी के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की; लीना ने अपनी पुस्तक में शामिल कई पहलुओं की जानकारी दी।


ज्ञात रहे कि बानी एक भारतीय अमेरिकी आंत्रप्रेन्योर हैं। सिटीन्यूज़ नॉउ से बातचीत के दौरान कॉमन टेबल की सह-संस्थापक बानी ने को बताया कि चंडीगढ़ में निहित लेकिन अपने दृष्टिकोण में वैश्विक, टीसीटी का इरादा भारत ही नही बल्कि दुनिया भर के इनोवेटर्स, आंत्रप्रेन्योर्स और थॉट लीडर्स के बीच क्यूरेटेड इवेंट्स, विषय आधारित वर्कशॉप्स और सार्थक विचारों के आदान-प्रदान की मेजबानी करना है। बानी एक एनजीओ- चीमा ट्रस्ट चलाती हैं, जो दृष्टिबाधित के लिए समर्पित है।


गीतांजलि एक पूर्व सर्टीफाइड पब्लिक अकाउंटेंट (सीपीए) और ग्लोबल फाइनेंशियल एनालिस्ट हैं। गीतांजलि सोशल आंत्रप्रेन्योरशिप हैं। गीतांजलि ने ‘सिलाई विलाई’ की भी स्थापना की है- जो आर्थिक रूप से कमज़ोर महिलाओं को बाजार में अपने तैयार किए गारमेंट्स के लिए एक प्लेटफार्म प्रदान करवाता है।


टेडएक्स स्पीकर और आर्ट ऑफ लिविंग की सीनियर इंटरनेशनल फैकेल्टी मेंबर व ब्यूटी पेजेंट लीना गुप्ता को विटिलिगो डायग्नोज़ से उनकी ज़िन्दगी बिखर गई । अधिकांश लोग ऐसी स्थिति को अभिशाप मानते है लेकिल लीना ने सभी मुश्किलों का सामना करते हुए मजबूत प्रतिभा बनकर मिसाल कायम की। लीना ने कहा कि मेरी किताब ‘एंकर विदिन’ ऐसे सभी लोगों के लिए एक ‘गो-टू’ किताब है, जो शायद कभी-कभी जीवन से हार मान लेने के बारे में सोचते हैं।