Home Blog Page 132

माइंड ट्री स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई दसवीं कक्षा के परिणामों में बाजी मारी

सिटीन्यूज़ नॉउ

मोहाली/ खरड, 14 मई, 2025:माइंड ट्री स्कूल ने सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2024–25 में अपने विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन के साथ एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता की मिसाल पेश की है।

इस वर्ष के परिणामों के शिखर पर मान्या चावला रहीं , जिन्होंने 97.6% अंकों के साथ स्कूल में प्रथम स्थान अर्जित किया , दुसरे स्थान पर अश्मीत सिंह ने 97.2% और तीसरे स्थान पर ईशा मित्तल ने 96.6% अंक प्राप्त कर अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दर्ज किया। सभी विद्यार्थियों की उपलब्धियाँ अनुशासन, निरंतरता और शैक्षणिक कठोरता पर स्कूल के अटूट फोकस को दर्शाती हैं।

माइंड ट्री स्कूल के समग्र परिणाम भी अत्यंत प्रभावशाली रहे , जिसमें 66% छात्रों ने 85% से अधिक अंक प्राप्त किए, 88% ने 75% अंकों को पार किया और स्कूल का औसत रिजल्ट 86.47% रहा। यह लगातार चौथा साल है जब स्कूल ने शानदार औसत (85.29%, 87.26%, 86.72%, 86.47%) हासिल किया है, जो स्कूल के संरचित और परिणाम-संचालित शैक्षणिक ढांचे को दर्शाता है।स्कूल की प्रिंसिपल सुश्री हरवीन कौर और निदेशक डॉ. संजय कुमार ने परिणामों का श्रेय समर्पित शिक्षकों, सहायक अभिभावकों और प्रेरित छात्र निकाय के संयुक्त प्रयासों को दिया।

माइंड ट्री में, हम मानते हैं कि उत्कृष्टता एक आदत है – जिसे मूल्य-आधारित शिक्षा, प्रेरित मार्गदर्शन और गुणवत्ता की अटूट खोज के माध्यम से प्रतिदिन पोषित किया जाता है।माइंड ट्री स्कूल इस उपलब्धि का जश्न मनाते हुए अपने छात्रों को ज्ञान, संस्कार और नवाचार के माध्यम से सशक्त बनाते हुए भविष्य के अग्रणी धावकों के रूप में तैयार करने के अपने संकल्प को दोहराता है।

अम्बाला से तुलसी पब्लिक स्कूल की 12वी कक्षा की छात्रा सहजप्रीत कौर ने मेडिकल मे 97% अंक ले कर स्कूल और माता पिता का नाम किया रोशन

सिटीन्यूज़ नॉउ

अम्बाला / तुलसी पब्लिक स्कूल की छात्रा सहजप्रीत ने मेडिकल मे 97% अंक पाए और पुरे अम्बाला मे स्कूल का नाम रोशन किया, उन्होंने केमिस्ट्री मे 100, फिजिक्स मे 95, बायोलॉजी मे 97, इंग्लिश मे 96 व म्यूजिक मे 97.

सहजप्रीत ने बताया की वे सेल्फ स्टडी करती थी, कहा की एक बार इतना स्ट्रस हुआ था की वे रोने लगी थी पर फैमिली का हमेशा सपोर्ट रहा, उनका कहना है की वे डॉक्टर बनकर करना चाहती है जरूरतमंद लोगो की सेवा.

तुलसी पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल ने कहा के स्कूल सभी विद्यार्थियों की उपलब्धियाँ अनुशासन, निरंतरता और शैक्षणिक कठोरता पर स्कूल के अटूट फोकस को दर्शाती हैं। हम मानते हैं कि उत्कृष्टता एक आदत है – जिसे मूल्य-आधारित शिक्षा, प्रेरित मार्गदर्शन और गुणवत्ता की अटूट खोज के माध्यम से प्रतिदिन पोषित किया जाता है।

युवाओं ने किया भारतीय सेना के साहस को नमन

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ : करोड़ों देशवासी भारतीय सेना के अदम्य साहस को सलाम करते हुए अपनी शुभकामनाएं भेज रहे हैं व उनके प्रति कृतग्यता व्यक्त करते हुए अपना सिर झुकाते हैं।

यह शब्द चंडीगढ़ युवा दल व ओम महारुद्र नव युवक सेवा दल से जुड़े दर्जनों युवाओं के हैं, जो सेक्टर 45 में बहादुर जवानों को नमन करने के लिए एकत्रित हुए थे। रुचि, अंजली, राबिया, विनायक बंगिया, विशाल भारद्वाज, भूषण दादरीय, प्रबाल पल, प्रियशनु शर्मा, अर्जुन शर्मा, शेर सिंह, प्रिंस सैनी आदि ने कहा कि भारतीय सेना ने बड़ी बहादुरी और पराक्रम के साथ आतंकवादियों के घर में घुसकर उनके ठिकानों को बर्बाद किया है।

पूरा देश इस पल का इंतजार कर रहा था। ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारतीय सेना ने इसे कर दिखाया।

गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन, सेक्टर 20-डी, वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़/ गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन, सेक्टर 20-डी, चंडीगढ़ का वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं एनएसएस विदाई समारोह 7 मई 2025 को अत्यंत उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित किया गया। यह विशेष अवसर शैक्षणिक सत्र 2024–25 की पूर्णता का प्रतीक रहा और छात्रों की शैक्षणिक, सह-पाठ्यक्रम, खेल और सामाजिक सेवा में उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए एक सशक्त मंच बना।

कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज एंथम की गूंज के साथ हुई, जिसने समारोह को एक गंभीर और गर्वपूर्ण स्वर प्रदान किया। इसके उपरांत प्राचार्य डॉ. सपना नंदा ने औपचारिक स्वागत भाषण दिया और मुख्य अतिथि डॉ. ऋचा राठी (एचसीएस), अतिरिक्त निदेशक, उच्च शिक्षा, चंडीगढ़ प्रशासन, संकाय सदस्यों एवं छात्रों का स्वागत किया। अपने संबोधन में डॉ. नंदा ने बीते वर्ष की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कॉलेज की शैक्षणिक उत्कृष्टता, मूल्य-आधारित शिक्षा और समग्र विकास के प्रति संस्थान की अटूट प्रतिबद्धता को दोहराया।

इस समारोह में 185 से अधिक छात्रों को शैक्षणिक और सह-पाठ्यक्रम पुरस्कारों से सम्मानित किया गया, जिसमें मिस्टर करनदीप सिंह को विभिन्न क्षेत्रों में शानदार उपलब्धियों के लिए “रोल ऑफ ऑनर”, 20 कॉलेज कलर और मेरिट प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। इन सम्मानों के माध्यम से न केवल अकादमिक उत्कृष्टता बल्कि सह-पाठ्यक्रम, खेलों और सामाजिक सेवाओं में छात्रों के योगदान को भी मान्यता दी गई।दिन का एक और विशेष आकर्षण था कॉलेज की वार्षिक पत्रिका “The Educational Observer (2024–25)” का विमोचन, जो छात्र और शिक्षक समुदाय की रचनात्मकता और उपलब्धियों का एक जीवंत दस्तावेज है।

इस कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन अत्यंत कुशलता से सांस्कृतिक समिति (डॉ. वंदना अग्रवाल एवं डॉ. रविंदर कुमार), एनएसएस समिति (डॉ. बलविंदर कौर, डॉ. आरती भट्ट एवं डॉ. उपासना थपलियाल), तथा पुरस्कार समिति (डॉ. कुसुम एवं सुश्री सोनिका) के सामूहिक प्रयासों से किया गया।कार्यक्रम का समापन रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ, जिसने रचनात्मकता और आनंद के भाव को प्रकट किया। सभी को भविष्य के लिए शुभकामनाओं और नई प्रेरणाओं के साथ विदा किया गया। यह आयोजन एक बार फिर कॉलेज की इस प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करता है कि वह केवल शिक्षकों को नहीं, बल्कि परिवर्तन और आशा के वाहकों को तैयार कर रहा है।

भागो माजरा गांव के जमींदार किसान गुरमिंदर सिंह खैरा पिछले नौ महीनों से बिल्डरों के बीच गठजोड़ का शिकार

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़, 14 मई, 2025: खरड़ के निकटवर्ती भागो माजरा गांव के जमींदार किसान गुरमिंदर सिंह खैरा पिछले नौ महीनों से बिल्डरों और भू-माफियाओं के बीच गठजोड़ का शिकार हैं। खैरा का आरोप है कि वह बिल्डरों द्वारा की गई करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं, जिसके बाद उन्हें स्थानीय पुलिस से भी कोई सहयोग नहीं मिला है। खैरा ने अब चंडीगढ़ स्थित पंजाब पुलिस के डीजीपी कार्यालय का दरवाजा खटखटाया है और न्याय की मांग की है।

बुधवार को चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में गुरमिंदर सिंह खैरा ने आरोप लगाया कि कुछ बिल्डरों व उनके सहयोगियों ने जानबूझ कर जमीन सौदों के नाम पर बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी की है।

खैरा ने कहा कि उन्होंने अप्रैल 2023 में भागोमाजरा में करीब 18 कनाल जमीन एक बिल्डर को बेची थी और पूरा सौदा 4.3 करोड़ रुपये में हुआ था। उनके साथ विश्वास के आधार पर किए गए भूमि सौदों में उन्होंने कानूनी तौर पर केवल तीन कनाल भूमि ही रजिस्ट्री की तथा शेष भूमि का उसी दिन ब्याना कर दिया। 2 करोड़ 40 लाख के चेक दिए गए, जो सभी बाउंस हो गए। इसके बाद बिल्डर मनमोहन सिंह (डिसेंट सिटी, एमबीपी) ने 18 कनाल जमीन पर लोगों के प्लाट काटकर दूसरों को कब्जा देना शुरू कर दिया। गुरमिंदर द्वारा अदालत से स्टे मांगने के बावजूद बिल्डरों ने उन्हें परेशान करना जारी रखा।

अपनी शिकायत में उन्होंने बिल्डर मनमोहन सिंह और उसके साथियों हरप्रीत कौर, जरनैल सिंह, अमित कुमार, नकीता शर्मा, परवेश कुमार व अन्य पर फर्जी सीएलयू दस्तावेजों, झूठे वादों और फर्जी कागजी कार्रवाई के जरिए धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।

इसके साथ ही खैरा ने एक अन्य बिल्डर गुरफतेह पर खैरा की जमीन पर सीवेज प्लांट लगा कब्जा करने का आरोप लगाया था।खैरा ने मांग की है कि पुलिस और उच्च अधिकारी मामले की गहनता से जांच करें और उन्हें न्याय दिलाएं।

चंडीगढ़ के हर्षित भगवारिया ने 10वीं में 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर रचा कीर्तिमान

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़, 14 मई 2025: अंकुर स्कूल, पंजाब यूनिवर्सिटी, सेक्टर 14, चंडीगढ़ के मेधावी छात्र हर्षित भगवारिया ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिचय दिया है।

हर्षित, जो प्री-नर्सरी से ही अंकुर स्कूल का हिस्सा रहे हैं, का कहना है कि इस सफलता के पीछे उनके शिक्षकों और माता-पिता का विशेष योगदान है। उन्होंने बताया कि वे रोज़ाना 4 से 5 घंटे नियमित पढ़ाई करते थे और यही निरंतरता उनके लिए सफलता की कुंजी बनी।

उनकी माँ गायत्री, टीचर व पिता एडवोकेट हैं, उनकी प्रेरणास्त्रोत हैं। हर्षित ने कहा कि उनका लक्ष्य सिविल सर्विसेज में जाना है ताकि वे समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास कर सकें।इस मौके पर हर्षित के माता-पिता विनोद भगवारिया एवं गायत्री ने कहा कि हम अपने बेटे की इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं।

उसने पूरे समर्पण और अनुशासन के साथ मेहनत की है। उन्होंने आगे कहा कि यह तो बस शुरुआत है – हमें विश्वास है कि वह आगे भी इसी तरह अपनी मेहनत से नए आयाम स्थापित करेगा और समाज के लिए कुछ सार्थक करेगा।

रिलायंस निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में दर्ज किया शानदार प्रदर्शन

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़, 14 मई 2025: भारत की अग्रणी जीवन बीमा कंपनियों में शुमार रिलायंस निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (आरएनएलआईसी) ने 31 मार्च 2025 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए अपने ऑडिटेड वित्तीय परिणामों की घोषणा की।

कंपनी ने प्रमुख प्रदर्शन मापदंडों में स्थिरता और उत्कृष्टता का परिचय दिया, साथ ही ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण और परिचालन दक्षता को और मजबूत किया। वित्तीय वर्ष 2024-25 में, आरएनएलआईसी ने 247 करोड़ रुपये का कर पूर्व लाभ (पीबीटी) हासिल किया, जो पिछले वर्ष (2023-24 में 198 करोड़ रुपये) की तुलना में 25% की प्रभावशाली वृद्धि को दर्शाता है।

कंपनी की प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियां (AUM) 38,725 करोड़ रुपये तक पहुंची, जो साल-दर-साल 9% की वृद्धि को प्रदर्शित करती है। नया व्यवसाय प्रीमियम (NBP) 1,245 करोड़ रुपये तक बढ़ा, और कुल प्रीमियम 5,711 करोड़ रुपये रहा, जो व्यवसाय की सतत प्रगति को रेखांकित करता है।

फोर्टिस मोहाली ने अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस मनाकर अपनी नर्सिंग स्टाफ की अटूट प्रतिबद्धता को किया सलाम

सिटीन्यूज़ नॉउ

मोहाली, 14 मई 2025: नर्सिंग समुदाय के निस्वार्थ प्रयासों को सम्मान देने के उद्देश्य से फोर्टिस हॉस्पिटल मोहाली ने अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के उपलक्ष्य में एक सप्ताह तक चलने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया।अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस हर वर्ष 12 मई को फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

इस वर्ष के कार्यक्रम की थीम थी — “हमारी नर्सें। हमारा भविष्य। नर्सों की देखभाल से मजबूत होती हैं अर्थव्यवस्थाएं।”यह आयोजन 7 मई से अस्पताल परिसर में आरंभ हुआ, जिसमें बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, बलून बम्प, सैक एंड लेमन रेस, फ्रॉग रेस, पोस्टर कॉम्पिटिशन, टैलेंट हंट और ट्रेडिशनल ड्रेस राउंड जैसी गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इसके अतिरिक्त मेहंदी प्रतियोगिता और तटग ऑफ वॉर जैसे कार्यक्रमों में नर्सों के साथ-साथ अन्य विभागों के कर्मचारी भी शामिल हुए।इस सप्ताह समापन पर कार्यक्रमों की श्रृंखला का समापन किया गया, जिसमें फोर्टिस मोहाली के वरिष्ठ नेतृत्व एवं नर्सिंग स्टाफ ने भाग लिया।

उपस्थित गणमान्यजनों में अभिजीत सिंह (हेड-एसबीयू), विक्रमजीत सिंह (मेडिकल डायरेक्टर), इंद्रजीत सिंह (जनरल मैनेजर) और निकेथाना आर (चीफ ऑफ नर्सिंग) शामिल रहे।इस अवसर पर चीफ ऑफ नर्सिंग निकेथाना आर ने नर्सिंग स्टाफ को शपथ दिलाई, जिसके बाद सभी ने उत्साहपूर्वक डांस कर इस दिन को मनाया। कई नर्सों को उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए पुरस्कार भी प्रदान किए गए।इस अवसर पर निकेथाना आर ने कहा कि हमारी नर्सिंग टीम हमेशा स्वास्थ्य सेवा के अग्रिम मोर्चे पर रही है।

वे मरीजों की उत्कृष्ट देखभाल के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करती हैं और अपनी शारीरिक एवं मानसिक आवश्यकताओं को भी पीछे छोड़ देती हैं। अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस नर्सिंग समुदाय को स्वास्थ्य क्षेत्र में उनके योगदान को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है।

पीएम नरेन्द्र मोदी एवं सीएम नायबसिंह सैनी के नेतृत्व में समाज के अंतिम व वंचित वर्ग के साथ हरियाणा चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ ,14 मई :- भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश सचिव डा भारत भूषण टांक ने कहा कि पूरा देश महात्मा ज्योतिबा फुले और भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर के लिखित संविधान के अनुसार चल रहा है। दुनिया के सशक्त नेता और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश में फुले और बाबा साहब के सपनों को साकार करने का जो बीड़ा उठाया है उसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी बाबा साहब के संविधान को साक्षी मानकर हरियाणा को नए विकास की दिशा की ओर ले जा रहे हैं ।

आज से लगभग दस साल पहले एससी व वंचित वर्ग के युवा नौकरी के लिए योग्य तो थे, लेकिन उन्हें नौकरी न के बराबर मिलती थी। चरखीदादरी जिला के बीजेपी प्रभारी डा बी बी टांक ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने आपरेशन सिंदूर के तहत जिस पराक्रम और शौर्य का परिचय दिया है वह वास्तव में काबिलेतारीफ है। इसके लिए पीएम के कुशल मार्गदर्शन में सेना बधाई की पात्र है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के शौर्य की गाथा को तिरंगा यात्रा के माध्यम से हरियाणा में लोकसभा,जिला व विधानसभा स्तर पर 23 मई तक जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। आज देश की 140 करोड़ जनता पीएम नरेन्द्र मोदी व भारतीय सेना के साथ एकजुटता के साथ खडी़ है।

उन्होंने कहा कि 2014 में जनता के सहयोग से केन्द्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी और हरियाणा में मनोहर लाल राज्य के मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने अनुसूचित समाज एवं वंचित वर्ग के लिए अनेक योजनाओं को लागू किया जिनके कारण आज समाज में धरातल पर विकास देखा जा रहा है। इसके साथ ही हरियाणा सरकार ने अंत्योदय उत्थान की ओर कदम बढ़ाया। इस कदम का सबसे ज्यादा फायदा समाज में अंतिम पंक्ति में खड़े केवल एससी व वंचित वर्ग को ही नही मिला बल्कि हर उस परिवार को मिला जो आज तक पिछड़ा हुआ था।

उन्होंने कहा कि अब हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौ़ली के नेतृत्व में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में बनी ट्रिपल इंजन की सरकार में एससी,बीसी और वंचित वर्गों का राजनीति में प्रतिनिधित्व बढ़ा है। इससे इस वंचित वर्ग का राजनीति व अन्य क्षेत्रों में भविष्य उज्ज्वल होता दिख रहा है। नगर परिषद जींद के पूर्व सदस्य डा बी बी टांक ने कहा कि प्रदेश में तीसरी बार प्रचंड बहुमत की सरकार बनने में सबसे बड़ा योगदान वंचित वर्ग अनुसूचित व पिछडा़ वर्ग का माना ही जाता है।

उन्होंने बताया कि जब से हरियाणा बना है तब से ही हरियाणा परिवारवाद की राजनीति का केंद्र रहा है। आज देश और प्रदेश की भाजपा सरकार ने उन सभी परिवार वाद की राजनीति करने वाले राजघरानों को ही हासिये पर लाकर खडा़ कर दिया। उन्होंने कहा कि देश और हरियाणा में राजनीति का नया दौर शुरू हुआ। सुशासन का आधार बने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से आज दूसरे प्रदेशों की सरकारें भी हरियाणा का अनुसरण कर रही हैं।

भारत भूषण टांक ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक करोड़ आवास देने का लक्ष्य रखा गया है, वहीं रियायती दरों पर शहरी क्षेत्रों में गरीब परिवारों को प्लाट भी मुहैया करवाए जा रहे हैं। इसके साथ ही ग्राम पंचायतों के माध्यम से गरीबों को 100-100 गज के प्लाट दिए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री सूर्या योजना के तहत गरीबों के घरों में सौलर लगाकर बिजली बिल शून्य करने की नई शुरूआत की गई है।

पंचकूला की श्रेया गुप्ता ने रचा इतिहास, सीबीएसई 12वीं में ट्राई सिटी में मारी बाजी- महाराजा अग्रसेन सेवा संगठन करेगा सम्मानित

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। चंडीगढ़ सेक्टर 7 स्थित केबी डीएवी स्कूल की छात्रा श्रेया गुप्ता ने सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा में ट्राई सिटी में टॉप किया है। श्रेया ने कॉमर्स स्ट्रीम में 99.4 प्रतिशत नंबर हासिल किए हैं। उनकी इस उपलब्धि पर ट्राई सिटी वासियों और अग्रवाल समाज में खुशी की लहर है।

श्रेया की सफलता पर महाराजा अग्रसेन सेवा संगठन ने उन्हें सम्मानित करने का फैसला किया है। संगठन के चेयरमैन सतबीर गर्ग ने कहा कि यह बहुत अच्छी बात है कि आज अग्रवाल समाज की बेटियां आगे आ रही हैं और ये ही बेटियां भविष्य में समाज एवं देश का नाम रोशन करेंगी। श्रेया पंचकूला के सेक्टर 9 में रहती हैं और उनके पिता देवराज गर्ग और माता रेनू हैं, एवं सतबीर गर्ग की पोती है। परिजनों ने श्रेया गर्ग को मिठाई खिलाकर , अपनी खुशी जग जाहिर की ।

श्रेया ने सीबीएसई बोर्ड 10वीं कक्षा में भी 99.2 प्रतिशत नंबर हासिल कर टॉप किया था। उनकी इस उपलब्धि से उनके परिवार और समाज को गर्व है।श्रेया की सफलता से यह साबित होता है कि कड़ी मेहनत और समर्पण से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। उनकी इस उपलब्धि से अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित होंगे।

श्रेया की सफलता पर ट्राई सिटी के लोगों ने उन्हें बधाई दी। लोगों का कहना है कि श्रेया की सफलता से शहर का नाम रोशन हुआ है और वह एक प्रेरणा का स्रोत हैं। श्रेया की सफलता पर अग्रवाल समाज में खुशी की लहर है। लोगों का कहना है कि श्रेया की सफलता से अग्रवाल समाज का नाम रोशन हुआ है और वह एक आदर्श हैं।