Thursday, February 12, 2026
Home Blog Page 141

प्रयोग फाउंडेशन व जॉरी हेल्थ ने इंडियन डेंटल एसोसिएशन मोहाली के सहयोग से किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

सिटीन्यूज़ नॉउ, मोहाली। पंजाब और हरियाणा में स्मोकिंग व तंबाकू से हो रहे कैंसर के प्रति जागरूकता अभियान चला रहे डॉ.सैकत चक्रवर्ती ने कहा है कि मैट्रो शहरों में बढ़ रहा धूम्रपान का चलन गंभीर खतरे की घंटी है।

कई पुरूष या महिलाएं पहले कारपोरेट कल्चर के चलते धूम्रपान शुरू करते हैं और बाद में चाय के साथ सिगरेट पीना, खाने के बाद सीगरेट पीना उनकी आदत का हिस्सा बन रहा है। डॉ.सैकत चक्रवर्ती डेंटल हेल्थ के क्षेत्र में काम कर रही सामाजिक संस्था प्रयोग फाउंडेशन व जॉरी हेल्थ द्वारा इंडियन डेंटल एसाेसिएशन मोहाली के सहयोग से आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों कारपोरेट कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे।

मोहाली स्थित क्वार्क सिटी में आयोजित इस कार्यक्रम में 225 के करीब आईटी प्रोफेशनल व कारपोरेट कर्मी ऑनलाइन भी जुड़े।डॉ.सैकत ने बताया कि कैसे शहरी वातावरण,तेजी से बदल रही जीवनशैली और बढ़ते तनाव के कारण महिलाएं व पुरूष पैसिव स्मोकिंग की तरफ बढ़ रहे हैं जिससे उनमें मुंह का कैंसर,हृदय रोग, स्ट्रोक व सांस संबंधी रोग की संभावना बढ़ रही है।

सत्र में बोलते हुए इडियन डेंटल एसोसिशन मोहाली की पूर्व अध्यक्ष डॉ.रोमिका वढेरा ने कहा कि तंबाकू के हानिकारक प्रभाव केवल धूम्रपान करने वालों तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि सेकेंड हैंड धुएं के संपर्क में आने वालों तक भी फैले हुए हैं। इंडियन डेंटल एसोसिएशन में सीडीएच संयोजक डॉ.कविता शर्मा ने कहा कि दांतों संबंधी बीमारियां किसी भी उम्र में हो सकती है लेकिन युवा अवस्था में धूम्रपान इसका बड़ा कारण बन रहा है। कई युवा ग्रुप में खड़े होकर एक-दूसरे को नीचा दिखाने के लिए मुंह में सिगरेट का धुआं रोक लेते हैं। यह मजाक बाद में आदत बनकर मुंह के कैंसर को न्यौता देता है।

इस अवसर पर जॉरी हेल्थ की वरिष्ठ निदेशक मानव संसाधन पूजा सभ्रवाल ने कहा कि सामाजिक दायित्व के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य कंपनी कर्मचारियों को दांतों की संभाल के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्मोकिंग से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देना है। इस अवसर पर प्रयोग फाउंडेशन की प्रोजेक्ट इंचार्ज शिवांगी बंसल ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस आयोजन में आईडीए के अध्यक्ष डॉ.विनय दुआ, सचिव डॉ.विकास शर्मा के अलावा दंत रोग विशेषज्ञ डॉ.प्रतिभा चौहान, डॉ.गुनिका जैन ने विशेष सहयोग दिया।

श्री श्याम करुणा फाउंडेशन ने नवरात्रों की शुरुआत पर आयोजित किया अन्न भंडारा

0

सिटीन्यूज़ नॉउ, पंचकूला । नवरात्रों के पावन अवसर की शुरुआत पर श्री श्याम करुणा फाउंडेशन ने अपने 158वें ‘अन्न भंडारे ‘ का आयोजन किया। यह आयोजन पंचकूला औद्योगिक क्षेत्र, फेज-1 में फाउंडेशन के संस्थापक एवं पंचकूला के प्रमुख समाजसेवी अमिताभ रूंगटा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।इस अवसर पर अमिताभ रूंगटा ने नवरात्रों में अन्न भंडारा लगाने के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि नवरात्रों के पावन अवसर पर अन्न भंडारा आयोजित करना न केवल पुण्य का काम है, बल्कि यह समाज में सेवा और परोपकार की भावना को भी प्रबल करता है।

ऐसे आयोजन न सिर्फ जरूरतमंदों को खाद्य सहायता प्रदान करते हैं, बल्कि समाज में एकता, भाईचारे और सहयोग की भावना को भी मजबूत करते हैं। अन्न दान को सर्वोत्तम दान माना गया है, और इस तरह के प्रयासों से हम अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का पालन करते हुए एक बेहतर समाज की ओर बढ़ते हैं। उन्होंने आगे कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य लगातार ऐसे कार्यों के माध्यम से समाज में सद्भाव और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है । कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर फाउंडेशन के सदस्य भी उपस्थित रहे। इनमे ख़ासतौर से सुशांत, नीतू,सुखपाल सिंह, सुरेश जांगड़ा ने सक्रिय भूमिका निभाई और आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।

लेट्स गेट लाउडर ने मास्टर सलीम का गीत दमादम मस्त कलंदर लॉन्च किया

सिटीन्यूज़ नॉउ, चंडीगढ़ : लेट्स गेट लाउडर ने मास्टर सलीम का गीत ‘दमादम मस्त कलंदर – रीबूटेड और रेव्ड अप’ लॉन्च किया है । यह एक जोशीला संगम है जो आध्यात्मिक भक्ति को हाई-एनर्जी बीट्स के साथ जोड़ता है। यह मशहूर कव्वाली का एक नया अवतार है, जिसे आज की वैश्विक ऑडियंस के लिए नए अंदाज़ में पेश किया गया है। इस साहसिक प्रस्तुति में पारंपरिक रिदम को आधुनिक ट्विस्ट के साथ पेश किया गया है, जिससे एक यादगार एंथम तैयार हुआ है जो बीते ज़माने की झलक और समकालीन संगीत की नवीनता को एक साथ लाता है।

मास्टर सलीम की दमदार आवाज़ और सुल्ताना-हश्मत की जोड़ी की जबरदस्त परफॉर्मेंस इस गीत में नई जान डालती है। यह नया वर्जन पारंपरिक धुनों की सीमाओं को तोड़ते हुए एक ऊर्जावान संगीत अनुभव प्रदान करता है, जो संस्कृति और सीमाओं से परे जाकर दिलों को जोड़ता है। फिर भी, यह ओरिजिनल कव्वाली की गहरी भावनात्मक गूंज को सहेजकर रखता है।

मास्टर सलीम, जो समकालीन क़व्वाली के प्रमुख गायकों में से एक हैं, ने साझा किया, “यह गीत मेरे लिए और दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए बहुत मायने रखता है। इस रीबूट के साथ, हमने ‘दमादम मस्त कलंदर’ की परिचित आत्मा में एक नई ऊर्जा भरी है। आज की पीढ़ी के लिए इस आइकॉनिक ट्रैक को जीवंत करना हमारे लिए सम्मान की बात है।

लेट्स गेट लाउडर की सीईओ, रजिता हेमवानी ने जोड़ा, दमादम मस्त कलंदर – रीबूटेड और रेव्ड अप’ सिर्फ एक पुनर्कल्पना नहीं है; यह ध्वनि में एक क्रांति है। हमने साहसिक आधुनिक वाद्ययंत्रों को क़व्वाली की शाश्वत शक्ति के साथ मिलाकर इस दिग्गज गीत को नए मायनों में परिभाषित किया है। यह ट्रैक भीड़ से अलग निकलने, कुछ नया और रोमांचक पेश करने के साथ-साथ संगीत की सार्वभौमिक भाषा के जरिए पीढ़ियों को जोड़ने के बारे में है।”

नई सोच, नया पंजाब की शुरुआत कपूरथला के विधायक राणा गुरजीत सिंह द्वारा पंजाब में उगाई जाने वाली मक्का को एमएसपी पर खरीदने का प्रस्ताव

0

सिटीन्यूज़ नॉउ,, फरीदकोट, 30 मार्च 2025: फरीदकोट के जैतो में एक प्रभावशाली कार्यक्रम के दौरान, कपूरथला के विधायक राणा गुरजीत सिंह ने “नई सोच, नया पंजाब” मिशन के तहत पंजाब की कृषि को एक लाभदायक और आय-संचालित व्यवसाय में बदलने और युवाओं के लिए नए अवसर विकसित करने का प्रस्ताव रखा।किसानों को संबोधित करते हुए, उन्होंने पारंपरिक खेती से एक औद्योगिक दृष्टिकोण की ओर बढ़ने की सिफारिश की और पंजाब के युवाओं को नए कौशल सिखाकर उनके उज्जवल भविष्य के लिए तैयार करने की आवश्यकता पर जोर दिया।पंजाब में गिरते जलस्तर पर चिंता व्यक्त करते हुए, उन्होंने धान की खेती को इसकी मुख्य वजह बताया।

उन्होंने याद दिलाया कि एक समय था जब मालवा में कपास उद्योग लाभदायक था, जिससे किसानों, मजदूरों और टेक्सटाइल मिलों को आय का मजबूत स्रोत मिलता था। हालांकि, गुलाबी सुंडी हमले ने इस उद्योग को नुकसान पहुंचाया और कपास का क्षेत्र घटकर 98,000 हेक्टेयर रह गया है।इस समस्या को हल करने के लिए, उन्होंने कपास की “बोलगार्ड-III” किस्म के बीज लाने पर जोर दिया, जिससे गुलाबी सुंडी की रोकथाम में मदद मिलेगी।”नई सोच, नया पंजाब” मिशन के तहत, उन्होंने किसानों को बिजली पंपों के बजाय सोलर पैनलों के माध्यम से बिजली पैदा करने का सुझाव दिया, ताकि किसान अपनी बिजली खुद पैदा कर सकें और इसे बेचकर आय अर्जित कर सकें।

उन्होंने कहा कि पंजाब में 14.5 लाख ट्यूबवेल हैं। यदि इन पर सोलर पैनल लगाए जाएं, तो यह हर किसान के लिए आय का स्रोत बन सकता है और पंजाब सरकार की बिजली सब्सिडी की जरूरत भी कम होगी।उन्होंने बताया कि उन्होंने यह मामला पंजाब विधानसभा में भी उठाया है और पंजाब सरकार से उचित कदम उठाने की अपील की है।पंजाब के युवाओं की विदेश प्रवासन समस्या पर चर्चा करते हुए, उन्होंने कहा कि कई युवा विदेश जाते हैं, लेकिन बिना किसी विशेष कौशल के, जिससे उन्हें जीविका कमाने में कठिनाई होती है।

उन्होंने पंजाब में एक व्यापक कौशल विकास योजना शुरू करने की बात कही, जिससे युवा नौकरी पाने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बन सकें।पंजाब के औद्योगिक विकास पर चिंता व्यक्त करते हुए, उन्होंने फरीदकोट शुगर मिल को फिर से चालू करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्य अपने सहकारी क्षेत्रों को मजबूत कर रहे हैं।

एक बड़े ऐलान के तहत, उन्होंने कहा, “मैं और मेरा पुत्र, सुल्तानपुर लोधी के विधायक राणा इंदर प्रताप सिंह, अगले दो वर्षों तक किसानों की मक्का एमएसपी पर खरीदने की जिम्मेदारी ले रहे हैं। लेकिन पंजाब सरकार को भी इसमें भाग लेना चाहिए।”उन्होंने यह भी प्रस्ताव रखा कि सरकार द्वारा बढ़ती बिजली सब्सिडी के बजाय, किसानों को सीधे आर्थिक सहायता दी जाए।

इस अवसर पर, सुल्तानपुर लोधी के विधायक राणा इंदर प्रताप सिंह ने कहा कि पंजाब अपनी मक्का की जरूरत का केवल 10% ही उत्पादन करता है, जबकि 90% मक्का महाराष्ट्र, बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से आती है। उन्होंने मार्च-जून के दौरान नियंत्रित तरीके से धान की खेती करने पर जोर दिया, ताकि उस समय उपलब्ध नहर के पानी का सही उपयोग किया जा सके।

आत्मनिर्भरता, आर्थिक समृद्धि और टिकाऊ विकास की दृष्टि से, राणा गुरजीत सिंह ने पंजाब को किसानों और युवाओं के लिए अवसरों की भूमि बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

डीएलएफ ‘आयरन लेडी अवॉर्ड्स-सीजन 6’ शानदार और सफलता पूर्वक सम्पन हुआ

सिटीन्यूज़ नॉउ, चंडीगढ़: नारीत्व की शक्ति का जश्न मनाते हुए – डीएलएफ सिटी सेंटर ने अपने अपने कार्य क्षेत्रों में महिलाओं की शानदार उपलब्धियों का सम्मान करने के लिए डीएलएफ सिटी सेंटर, आईटी पार्क, चंडीगढ़ में एक अवॉर्ड समारोह, ‘आयरन लेडी अवॉर्ड्स – सीजन 6’ का भव्य आयोजन किया। अवॉर्ड समारोह में मुख्य अतिथि पंजाब के राज्यपाल माननीय श्री गुलाब चंद कटारिया, मेयर सुश्री हरप्रीत कौर बबला रहीं। कर्नल राजीव भरवान (सेवानिवृत्त) जो भारतीय सेना की वीरता की दिलचस्प कहानियों के लिए इंटरनेट पर काफी लोकप्रिय हैं, अवॉर्ड समारोह में स्पेशल गेस्ट के तौर पर उपस्थित थे।

अपने संबोधन में, पंजाब के राज्यपाल और यूटी प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया ने अवॉर्ड्स से सम्मानित सफल महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि यह अवॉर्ड समारोह सिर्फ एक उत्सव नहीं है, बल्कि पूरे नारीत्व के लिए एक सम्मान है। गुरु नानक देव जी की पंक्ति “सो क्यों मंदा आखिये, जित जम्मे राजन” (जब वह राजाओं को जन्म देती है, तो उसे हीन क्यों कहें?) का हवाला देते हुए श्री कटारिया ने कहा कि नारी का ऋण हम कभी नहीं चुका सकते क्योंकि उसी ने ही हमको जन्म दिया है।

समाज में महिलाओं के महत्व पर विचार करते हुए, उन्होंने गुरु गोबिंद सिंह की माता माता गुजरी जी की ताकत और दृढ़ संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि जिनके दो छोटे पोते, साहिबजादा जोरावर सिंह जी और साहिबजादा फतेह सिंह जी को मुगलों ने दीवार में जिंदा चुनवाकर शहीद कर दिया था, फिर भी उनके चेहरे पर शिकन नहीं आई। उनकी माता को पता था कि वे धर्म की रक्षा के लिए अपना बलिदान दे रहे हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दोनों साहिबजादों द्वारा प्रदर्शित अपार शक्ति, बहादुरी और साहस माता गुजरी जी द्वारा उनमें स्थापित मूल्यों का प्रमाण है।

इस बीच, डीएलएफ एस्पायरिंग चेंजमेकर कैटेगिरी के तहत मनरीत कौर, जो डाउन सिंड्रोम से पीड़ित हैं और डांस, योग और एथलेटिक्स में बेहतरीन प्रदर्शन करती हैं; सोनाली बख्शी, भारत की अग्रणी महिला टैक्सी ड्राइवर, महिलाओं और बच्चों के लिए सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करती हैं; सुश्री सौम्या ठाकुर, मिस व्हीलचेयर वर्ल्ड इंडिया-ग्लोबल टॉप 5 में जगह बनाने वाली भारत की एकमात्र फाइनलिस्ट; सुश्री कविता और इंस्पेक्टर सोमवती ने अवॉर्ड्स प्राप्त किए।

एस्टलेब्शिड कैटेगिरी में डॉ. सुरुचि गर्ग, रजनी सेठी, गीता नागरथ, डॉ. अमनप्रीत कौर और पूजा अग्रवाल ने अवॉर्ड्स प्राप्त किए।

एम्पॉवर्ड कैटेगिरी में किरण मल्होत्रा, कवलजीत संधू, अमृत गिल, करमजीत मिन्हास और रमनदीप कौर मान को अवॉर्ड्स मिले। एजुकेटेड कैटेगिरी में डॉ. दमनजीत संधू, डॉ. दीपिका सूरी, सुश्री वंदना गोदारा, सुश्री स्नेह लता और डॉ. नीरू शर्मा को सम्मानित किया गया।

शीप्रेन्योर ऑफ द ईयर कैटेगरी के तहत, दीपिका महाजन, राखी सिंह, नीतू सेठी, शर्लिना कौशिक और पल्लवी लूथरा को अवॉर्ड्स मिले। इंस्पिरेशन एम्प्लीफायर अवॉर्ड गिसेला सिंह, अर्पिता, एडवोकेट अमनदीप कौर सोही, वैष्णवी बोरा और रितु सिंह को दिया गया।

पुरुषों के योगदान को सम्मान देने के लिए एक स्पेशल कैटेगिरी- ‘मैन ऑफ ऑनर’ भी अवॉर्ड समारोह का हिस्सा थी। इस कैटेगरी में अवॉर्ड पाने वालों में पी.एस.नेगी, आशीष छाबड़ा, प्रभलोच सिंह, मुनीश पुंडीर और एम के भाटिया शामिल हैं।

इस आयोजन को विभिन्न कॉरपोरेट्स ग्रुप्स से भी पूरा समर्थन मिला, इनमें फोर्टिस हॉस्पिटल, राणा हॉस्पिटल, सुंदर ज्वैलर्स, नेविगेटर्स, नोवा आईवीएफ, एचडीएफसी बैंक, ईज माई ट्रिप, निट्ज़ ब्यूटी लैब एंड कंपनी, प्रो-अल्टीमेट जिम, टॉर्क फार्मा, डॉ. बत्राज, मैकडॉनल्ड्स, टाइनिमो, ओलिविया कॉस्मेटिक्स और आसमान फाउंडेशन शामिल थे। इस अवसर पर इन संगठनों के प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया।

लोकगायक जगतार जग्गा ने कॉपीराइट उल्लंघन पर रंजीत बावा को भेजा लीगल नोटिस

0

सिटीन्यूज़ नॉउ, चंडीगढ़: शनिवार को पंजाबी लोक गायक जगतार जग्गा ने 90 के दशक मे उनके गाये गीत को गायक रंजीत बावा द्वारा बिना उनकी किसी इजाजत कमर्शियल तौर पर फिल्मा कर पेश करने और कॉपीराइट का उल्लंघन करने को लेकर लीगल नोटिस भेजा है।

सिटीन्यूज़ नॉउ से बातचीत करते हुए जगतार जग्गा ने बताया Page 1989 में गायकी के क्षेत्र में आने के बाद उनके पहले गीत “तेरी मां ने शीशा तोड़ता” ने कई कीर्तिमान स्थापित किये। 1990 में पेरीटोन कंपनी द्वारा निर्मित एल्बम “तू मेरा की लगदा” के गीत म्यूजिक डायरेक्टर अतुल शर्मा “कानू कहँदी ए जट्टा दा पुत्त माडा बलिए” को भी श्रोताओं का अथाह प्यार मिला।

उन्होंने 2024 में रंजीत बावा द्वारा इसी गीत को बिना उनकी किसी कंसेंट के फिल्मा कर पेश करने पर स्पष्टीकरण मांगा। उन्हाने रंजीत बावा से कई बार संपर्क साधने की कोशिश की मगर विफल रहे। गत 25 मार्च को वकील रिशम राग सिंह के जरिए रंजीत बावा को लीगल नोटिस भेजकर उनसे स्पष्टीकरण ही मांगा है चूंकि इस गीत पर उनका कॉपीराइट है।

जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में किड्स मैनिया फिएस्टा का आयोजन

0

सिटीन्यूज़ नॉउ,, मोहाली, 29 मार्च 2025: जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, मोहाली में जूनियर आरजे हंट और किड्स मैनिया फिएस्टा, का शानदार और रोमांचक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 1,500 लोग शामिल हुए, जिनमें छात्र, अभिभावक, रेडियो जॉकी, इन्फ्लुएंसर्स, शिक्षा विशेषज्ञ और कलाकार उपस्थित थे।यह कार्यक्रम जोश और उत्साह से भरपूर था, जिसमें कई शानदार प्रस्तुतियां और रोचक गतिविधियाँ शामिल थीं।

प्रतिभाशाली छात्रों ने एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, जिसने अपनी शानदार कहानी से दर्शकों का दिल जीत लिया। “ट्रैशियोनीस्ता वॉक” में छात्रों ने पुराने कपड़ों से बनाए गए सुंदर और अनोखे परिधानों के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं, “दीव सस्टेनेबल हंट” ने बच्चों को नई चीजें बनाने और पर्यावरण के प्रति जागरूक होने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में शानदार डांस प्रस्तुतियों की झलक देखने को मिली, लकी बोनस गेम ने रोमांच को चरम पर पहुंचा दिया, जहां प्रतिभागियों को शानदार इनाम और सरप्राइज जीतने का मौका मिला, जिससे पूरे कार्यक्रम में उत्साह बना रहा।इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए मशहूर हस्ती मिस सिमरन कौर विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

मनोरंजन जगत में अपने बेहतरीन काम के लिए पहचानी जाने वाली मिस सिमरन ने छात्रों से बातचीत की और अपनी प्रेरणादायक यात्रा से उन्हें प्रोत्साहित किया। उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम में उत्साह और ग्लैमर का रंग भर दिया, जिससे यह पल और भी यादगार बन गया।पुरस्कार वितरण समारोह में प्रतिभागियों की मेहनत और रचनात्मकता को सराहा गया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया गया।

इसने जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल की प्रतिभा को बढ़ावा देने और समग्र विकास को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता को फिर से साबित किया, जो स्थायी, मूल्य आधारित और पर्यावरण अनुकूल दृष्टिकोण को अपनाता है।

चंडीगढ़ मे रूरल अर्बन हेरिटेज फेस्टिवल में दिखाई देगा हस्तशिल्प कला व सांस्कृतिक धरोहर का अनूठा संगम

0

चंडीगढ़, 29 मार्च एक बार फिर हस्तकला व लोक कला का जादू परेड ग्राउंड में चंडीगढ़, पंजाब ,हरियाणा वासियों को विस्मृत करेगा – 3 बार Cannes Film Festival में लाख चूड़ी मेकिंग का डेमो दे चुके अवार्डी कलाकार इस्लाम अहमद ,संत कबीर अवार्डी रपोलू रामलिंगम विशेष आकर्षण होंगे ।

अवार्डी कलाकारों द्वारा लाख की चूड़ियाँ , राजस्थानी वुड वर्क ,खादी बुनाई ,टाई डाई , तमिलनाडु की वुड कार्विंग ,कांच ,मधुबनी पेंटिंग ,डाल मेकिंग की लाइव डेमोंस्ट्रेशन शहरवासियों को भारत की विभिन्न हस्त कलाओं से परिचित कराएगा रूह (रूरल अर्बन हेरिटेज )फेस्टिवल 2024 की अपार सफलता के पश्चात रूह फेस्टिवल 2025 के पिटारे में इस बार क्या ,कौन से राष्ट्रीय कलाकार करेंगे परफॉर्म , अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कितने हस्त कलाकार रहेंगे मौजुद ; आयोजक वरुण वर्मा ने सेक्टर 7 ढाबा में दी विस्तृत जानकारी ।

4 अप्रैल से लुधियाना व 2 मई से परेड ग्राउंड चंडीगढ़ में इस बार भी विरासत व भारत की संस्कृति का विशाल पर्दशन रूह फेस्टिवल का उद्देश्य है।इस बार भी रूरल अर्बन हेरिटेज फेस्टिवल भारत की सांस्कृतिक विरासत एवं विभिन्न कलाओं, व्यंजनों एवं हस्तशिल्प को एक जगह लाकर इन्हें पहचान एवं गौरव दिलाने का अनूठा प्रयास दोहराएगा .

2 मई से चंडीगढ़ सेक्टर 17 के परेड ग्राउंड में फेस्ट की शुरुआत होगी फेस्टिवल के बारे में आयोजक वरुण व सुनील वर्मा ने बताया कि “फेस्टिवल में 7 देशों और 20 राज्यों के जाने-माने कलाकार लोक नृत्य और लोक संगीत, शिल्प कला और सूफी संगीत आधारित प्रस्तुतियां देंगे. इस दौरान भिन्न भिन्न मूर्तिकला के साथ-साथ शिल्पकला और अन्य कलाओं पर आधारित लाइव वर्कशॉप भी लगाई जाएगी, जिसमें स्कूली बच्चों की भागीदारी निःशुल्क रहेगी. उन्होंने कहा कि फेस्टिवल का उद्देश्य भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करना, बढ़ावा देना और लोकप्रिय बनाना है.” मेले में प्रतिदिन हजारों लोगों के पहुंचने की संभावना है.

हर शाम छह बजे से आठ बजे तक लोक प्रदर्शन और रात आठ बजे से दस बजे तक मुख्य कलाकारों का प्रदर्शन होगा. वहीं दिन में साढ़े ग्यारह बजे से दो बजे तक स्थानीय कलाकारों को अपनी कला के प्रदर्शन का मौका मिलेगा. इस बार कई पद्मश्री व अन्य अवार्डी कलाकारों की उपस्थिति विशेष रहेगी

नवांशहर लिवासा हॉस्पिटल मे 24×7 खुला ट्रॉमा सेंटर

सिटीन्यूज़ नॉउ, नवांशहर : लिवासा हॉस्पिटल नवांशहर ने जिला शहीद भगत सिंह नगर में 24×7 उपलब्ध समर्पित और बहुविशेषज्ञ ट्रॉमा टीम के साथ उन्नत एवं समग्र आपातकालीन सेवाओं को और सुदृढ़ किया है। अत्यधिक दक्ष विशेषज्ञों की यह टीम गंभीर आपात स्थितियों के प्रबंधन में पूरी तरह सक्षम है और ट्रॉमा पीड़ितों को त्वरित एवं विशिष्ट उपचार प्रदान करती है।

लिवासा हॉस्पिटल नवांशहर की समर्पित ट्रॉमा टीम में निम्नलिखित विशेषज्ञ शामिल हैं:• डॉ. गौरव राय शर्मा – सीनियर कंसल्टेंट, न्यूरोसर्जरी• डॉ. शिव दास सिद्धू – कंसल्टेंट, ऑर्थोपेडिक्स• डॉ. राकेश कौंडल – सीनियर कंसल्टेंट, प्लास्टिक एवं रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी• डॉ. अमित संधू – कंसल्टेंट, यूरोलॉजी• डॉ. रिशु बवेजा – कंसल्टेंट, जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी• डॉ. समीर शर्मा – सीनियर कंसल्टेंट, एनेस्थीसिया एवं क्रिटिकल केयर• डॉ. अनिंदरदीप वांडर – कंसल्टेंट, एनेस्थीसिया एवं क्रिटिकल केयरउन्नत आपातकालीन विभाग और अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त ट्रॉमा सेंटर के साथ, लिवासा हॉस्पिटल सिर की चोट, फ्रैक्चर, रीढ़ की हड्डी की चोट, जलन, पेट की चोट और मल्टी-ऑर्गन ट्रॉमा जैसी जटिल स्थितियों का दक्षता और सटीकता के साथ प्रबंधन करने में सक्षम है।

न्यूरोसर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, जनरल सर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी, यूरोलॉजी और क्रिटिकल केयर के बीच सुचारु समन्वय यह सुनिश्चित करता है कि मरीजों को समय पर चिकित्सा सहायता मिलने के साथ उन्हें बेहतर उपचार परिणाम मिलें।डॉ. पवन कुमार, निदेशक एवं सीईओ, लिवासा हॉस्पिटल्स, ने कहा, “लिवासा हॉस्पिटल्स में हम आपातकालीन और ट्रॉमा देखभाल के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारी 24×7 समग्र ट्रॉमा टीम को विशेष रूप से इस प्रकार डिज़ाइन किया गया है कि वह गंभीर परिस्थितियों में तुरंत और विशिष्ट चिकित्सा सहायता प्रदान कर सके, जिससे मरीजों को सर्वोत्तम संभव परिणाम मिलें। जब हर सेकंड महत्वपूर्ण होता है, हम विश्वस्तरीय आपातकालीन सेवाएँ देने वाले एक भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवा प्रदाता बनने का प्रयास करते हैं।

हॉस्पिटल की 24 घंटे उपलब्ध ट्रॉमा सेवाओं को उन्नत डायग्नोस्टिक सुविधाओं, एक समर्पित इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU), मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर और 24×7 एम्बुलेंस सेवाओं का सहयोग प्राप्त है, जिससे भर्ती से लेकर स्वास्थ्य लाभ तक मरीजों की देखभाल निर्बाध रूप से सुनिश्चित होती है।

लिवासा हॉस्पिटल विशेषीकृत चिकित्सा सेवाओं में अग्रणी बना हुआ है और क्षेत्र में एक विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवा प्रदाता के रूप में अपनी पहचान को और मज़बूती दे रहा है। आपातकालीन ट्रॉमा मामलों में, लिवासा हॉस्पिटल अब हर समय, किसी भी दिन, त्वरित, विशेषज्ञ और जीवनरक्षक देखभाल प्रदान करने के लिए पूरी तरह से सुसज्जित है।

गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ योग एजुकेशन एंड हेल्थ चंडीगढ़ ने सी डिवीजन टूर्नामेंट में पंजाब यूनिवर्सिटी में बाजी मारी

0

सिटीन्यूज़ नॉउ, चंडीगढ़, 29 मार्च 2025:- एथलेटिक कौशल के एक प्रभावशाली प्रदर्शन में, गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ योग एजुकेशन एंड हेल्थ (GCYEH) पंजाब यूनिवर्सिटी सी डिवीजन टूर्नामेंट 2024-25 में सी डिवीजन महिला वर्ग में समग्र चैंपियन और पुरुष वर्ग में प्रथम रनर अप के रूप में उभरा है।

कॉलेज की पुरुष और महिला टीमों ने सामूहिक रूप से विभिन्न विषयों में सभी ट्रॉफियां जीतीं, जिनमें एथलेटिक्स (पुरुष और महिला) ,टेबल टेनिस (पुरुष और महिला) ,योग (महिला) ,वॉलीबॉल (महिला) ,सर्वश्रेष्ठ मार्च पास्ट शामिल हैं। यह उल्लेखनीय उपलब्धियाँ खेल और शारीरिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कॉलेज की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यह छात्रों की कड़ी मेहनत, समर्पण और टीम वर्क का परिणाम है। खेलो मे ये प्रभावशाली प्रदर्शन ,खेल प्रभारी डॉ. अनुपमा और डॉ. सुमंत बातिश के कुशल मार्गदर्शन में संस्थान को प्राप्त हुआ है।

जीसीवाईईएच की प्रिंसिपल डॉ. सपना नंदा ने कहा, “हम अपने छात्रों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से रोमांचित हैं, ये उपलब्धियाँ हमारे कॉलेज द्वारा समग्र शिक्षा पर दिए गए जोर का परिणाम हैं, जिसमें खेल और शारीरिक गतिविधियाँ शामिल हैं। हमें अपने छात्रों पर गर्व है और हम उनकी निरंतर सफलता की आशा करते हैं।” कॉलेज ने अपने छात्रों, कोचों और कर्मचारियों को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके भविष्य में निरंतर सफलता की कामना की।