Home Blog Page 140

फेबर किचन अप्लायंसेज अब जीरकपुर में भी उपलब्ध

सिटीन्यूज़ नॉउ

जीरकपुर। अग्रणी ब्रांड फेबर किचन अप्लायंसेज ने शुक्रवार को जीरकपुर मे प्लैटिनम स्टूडियो का श्रीगणेश किया। चंडीगढ़ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एचएस लक्की मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर फेबर इंडिया के डीजीएम अजय श्रीवास्तव के साथ एमडी मंदीप सिंह कुकरेजा भी मौजूद रहे।

सिटीन्यूज़ नॉउ से बातचीत करते हुए डीजीए अजय श्रीवास्तव ने कहा कि प्लैटिनम स्टूडियो से ग्राहकों को एक इमर्सिव अनुभव मिलेगा और फेबर उत्पादों और डिजाइनों को एक्सप्लोर करने का मौका मिलेगा। स्टूडियो में फेबर के किचन अप्लायंसेज की विस्तृत रेंज जैसे गैस स्टोव, चिमनी और माइक्रोवेव आदि की इंटरैक्टिव डिस्प्ले किया गया है जो ग्राहकों को अपने सपनों की रसोई बनाने में सहायक साबित होगें।

बता दें कि एससीओ 26-27, पहली मंजिल, चंडीगढ़- जीरकपुर रोड, जीरकपुर मे स्टूडियो का सुंदर डिज़ाइन और माहौल फैबर की गुणवत्ता और परिष्कार के प्रति प्रतिबद्ध है। प्लेटिनम स्टूडियो के अभिनव उत्पाद ग्राहकों को कार्यात्मक और स्टाइलिश रसोई बनाने मे अपनी अहम भूमिका अदा कर सकते हैं।

संतुलित आहार, शारीरिक गतिविधि और तनाव प्रबंधन से नियंत्रित किया जा सकता है ब्लड प्रेशर: डॉ. सुधांशु बुडाकोटी– वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे 17 मई को

सिटीन्यूज़ नॉउ

मोहाली, 16 मई 2025: हाइपरटेंशन, जिसे “साइलेंट किलर” के नाम से भी जाना जाता है, आज विश्वभर में तेजी से फैल रही एक आम स्वास्थ्य समस्या है। यह हृदय रोगों का प्रमुख कारण है और इससे स्ट्रोक, हार्ट फेल्योर, एट्रियल फिब्रिलेशन, और परिधीय धमनियों की बीमारी हो सकती है।

फोर्टिस अस्पताल मोहाली के कार्डियोलॉजी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. सुधांशु बुडाकोटी ने हाई ब्लड प्रेशर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक ज़रूरी सलाह साझा की है, जिसमें उन्होंने ब्लड प्रेशर की नियमित जांच और जीवनशैली में सुधार पर ज़ोर दिया।डॉ. बुडाकोटी ने बताया कि जब ब्लड प्रेशर 140/90 एमएमएचजी से ऊपर चला जाता है, तो उसे हाइपरटेंशन कहा जाता है। यदि यह 180/120 एमएमएचजी से ऊपर हो जाए, तो स्थिति को हाइपरटेंसिव क्राइसिस माना जाता है। हाइपरटेंशन के कारण दिल की धड़कन अनियमित होना, हार्ट वॉल्व में खराबी, हार्ट अटैक, हार्ट फेल्योर और ब्रेन स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

हाइपरटेंशन से जुड़ी भ्रांतियों पर बात करते हुए डॉ. बुडाकोटी ने कहा कि अक्सर यह माना जाता है कि उम्र बढ़ने के साथ 150–160 सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर सामान्य है, जबकि यह एक खतरनाक भ्रम है। लंबे समय तक हाई बीपी को नजरअंदाज करने से गुर्दों, हृदय और मस्तिष्क पर गंभीर असर पड़ सकता है।कुछ लोग यह भी सोचते हैं कि दवाइयों से ब्लड प्रेशर बहुत नीचे चला जाएगा, लेकिन ‘लो बीपी से हार्ट प्रॉब्लम होती है’ – यह धारणा गलत है।

लोगों को जागरूक होना चाहिए कि संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, तनाव पर नियंत्रण, और ब्लड प्रेशर की समय-समय पर जांच से इस समस्या को काफी हद तक रोका जा सकता है। हाई बीपी से जुड़ी किसी भी समस्या में कार्डियोलॉजिस्ट से तुरंत संपर्क करें।लक्षणों पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि हाइपरटेंशन के सामान्य लक्षणों में शामिल हैं – तेज सिरदर्द, सीने में दर्द, मतली, चक्कर आना, सांस लेने में परेशानी, धुंधली दृष्टि, उल्टी, बेचैनी, भ्रम, नाक से खून आना और हृदय गति में अनियमितता।

डॉ. बुडाकोटी ने सुझाव देते हुए बताया कि आहार में बदलाव, नमक की मात्रा कम करना, वजन घटाना, धूम्रपान छोड़ना, शारीरिक गतिविधि बढ़ाना, शराब का सेवन सीमित करना,तनाव को नियंत्रित करना, योग करना, और वायु प्रदूषण से बचाव करना सभी उपाय ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखने के लिए बेहद प्रभावशाली हैं।

PSPCL ने गर्मी के मौसम से पहले बिजली सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए 15 स्काई लिफ्ट वाहनों को हरी झंडी दिखाई

सिटीन्यूज़ नॉउ

पटियाला, 16 मई, 2025: पंजाब के लोगों के लिए बिजली सेवाओं को बेहतर बनाने के एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने शुक्रवार को 15 स्काई लिफ्ट वाहनों को हरी झंडी दिखाई। यह पहल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दूरदर्शी नेतृत्व के अनुरूप है और ऊर्जा मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ और PSPCL के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिन्हा के गतिशील मार्गदर्शन में कार्यान्वित की जा रही है।

झंडी दिखाने का कार्यक्रम PSPCL के निदेशक/वितरण इंजी. इंदरपाल सिंह द्वारा किया गया।इस अवसर पर मुख्य अभियंता दक्षिण क्षेत्र इंजी. रतन कुमार मित्तल, के साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे।मीडिया से बात करते हुए, मुख्य अभियंता इंजी. रतन कुमार मित्तल ने कहा कि नए स्काई लिफ्ट वाहन बिजली लाइनों और इलेक्ट्रिकल उपकरणों के नियमित रखरखाव में बहुत मदद करेंगे, जिसमें लाइनों के पास पेड़ों की छंटाई भी शामिल है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि इन वाहनों के शामिल होने से न केवल उपभोक्ता शिकायतों के समाधान में तेजी आएगी, बल्कि PSPCL के तकनीकी कार्यबल की सुरक्षा में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।निदेशक/वितरण इंजी. इंदरपाल सिंह ने आश्वासन दिया कि PSPCL उपभोक्ताओं के लिए बेहतर और विश्वसनीय बिजली सेवाओं को सुनिश्चित करने के लिए ऐसी पहलें जारी रहेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि PSPCL ने आगामी गर्मी और धान के मौसम के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

इनमें बिजली लाइनों, वितरण ट्रांसफार्मरों और पावर ट्रांसफार्मरों की मरम्मत के साथ-साथ निर्बाध और सुचारू बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए नए ग्रिड का निर्माण शामिल है। इसके अतिरिक्त, इस उच्च मांग वाले मौसम के दौरान उपभोक्ता शिकायतों को कुशलतापूर्वक संभालने के लिए विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं।

एनएचपीसी निगम मुख्यालय, फरीदाबाद में एनएचपीसी कर्मचारियों को ‘स्वच्छता शपथ’ दिलाते हुए- श्री आर.के. चौधरी, सीएमडी

सिटीन्यूज़ नॉउ

फरीदाबाद :- श्री आर.के. चौधरी, सीएमडी, एनएचपीसी 16 मई 2025 को एनएचपीसी निगम मुख्यालय, फरीदाबाद में ‘स्वच्छता पखवाड़ा 2025’ के दौरान एनएचपीसी कर्मचारियों को ‘स्वच्छता शपथ’ दिलाते हुए। इस अवसर पर श्री उत्तम लाल, निदेशक (कार्मिक), श्री संजय कुमार सिंह, निदेशक (परियोजनाएँ), श्री सुप्रकाश अधिकारी, निदेशक (तकनीकी), श्री संतोष कुमार, सीवीओ और एनएचपीसी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, भारत सरकार की एक नवरत्न उद्यम एनएचपीसी लिमिटेड द्वारा 16 मई से 31 मई 2025 तक अपने निगम मुख्यालय और देश भर के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों, परियोजनाओं और पावर स्टेशनों में ‘स्वच्छता पखवाड़ा 2025’ का आयोजन रहा है। स्वच्छता पखवाड़ा 2025 की शुरुआत दिनांक 16 मई, 2025 को कॉर्पोरेट कार्यालय में एक शपथ समारोह के साथ हुई, जिसमें श्री आर.के. चौधरी, सीएमडी, एनएचपीसी ने सभी कार्मिकों को ‘स्वच्छता शपथ’ दिलाई।

इस अवसर पर श्री उत्तम लाल, निदेशक (कार्मिक), श्री संजय कुमार सिंह, निदेशक (परियोजनाएँ), श्री सुप्रकाश अधिकारी, निदेशक (तकनीकी), श्री संतोष कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी तथा एनएचपीसी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। पखवाड़े के दौरान, एनएचपीसी द्वारा अपने सभी कार्यालयों में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम, पौधारोपण, स्किट प्रस्तुति, सफाई किट वितरण, स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम, ड्राइंग और पेंटिंग प्रतियोगिता आदि जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

ज्ञानदीप स्कूल, पंचकूला का परिणाम रहा शत-प्रतिशत

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला : ज्ञानदीप स्कूल, सेक्टर 18, पंचकूला का दसवीं कक्षा का रिजल्ट 100 शत-प्रतिशत रहा। कविश जैन ‌ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया है। स्टूडेंट राज मेहता ने दसवीं कक्षा में 93 प्रतिशत अंक और मानसी ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया।

प्रिंसिपल सुमन देसवाल ने स्टूडेंटस की इस बेहतरीन कामयाबी पर खुशी जताई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड ने लॉन्च किया कॉन्सेप्ट कुंडली-(नीट) की सफलता हेतू एआई-संचालित रोडमैप है

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। टेस्ट प्रिपरेशन सेवाओं की अग्रणी संस्था, आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड ने गुरूवार को कॉन्सेप्ट कुंडली लॉन्च किया। आकाश एआई-लैब द्वारा विकसित नया एआई-आधारित टूल नीट की तैयारी कर रहे छात्रों को अधिक स्मार्ट और तेज़ बनाने में मददगार होगा।

सिटीन्यूज़ नॉउ से जानकारी सांझा करते हुए आकाश एजुकेशनल सर्विसेज़ लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपक मेहरोत्रा ने बताया कि नीट की तैयारी अब केवल पाठ्यक्रम को पूरा करने तक सीमित नहीं रह गई है। यह समय का बुद्धिमानी से उपयोग करने की बात है। ‘कॉन्सेप्ट कुंडली’ छात्रों को यह स्पष्ट रूप से दिखाती है कि वे कहाँ खड़े हैं, किस क्षेत्र में सुधार की आवश्यकता है और बिना ऊर्जा बर्बाद किए उन्हें किस दिशा में आगे बढऩा है।

दीपक मेहरोत्रा ने बताया कि स्मार्ट सुधार योजना के तहत जिन अध्यायों के आने की संभावना ज़्यादा होती है और जिनमे अधिक अंक अर्जित किये जा सकते हैं उनको प्राथमिकता देता है । जिससे छात्र स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर सकें और अपनी प्रगति को गति दे सकें। व्यक्तिगत अध्ययन और अभ्यास को इस प्रकार मार्गदर्शित करता है कि अधिकतम अंक प्राप्त हो सकें।

ज्ञात रहे कि आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड देश की अग्रणी टेस्ट प्रिपरेशन कंपनी है, जो मेडिकल, इंजीनियरिंग जैसे उच्च स्तरीय प्रवेश परीक्षाओं व ओलंपियाड जैसी प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी के लिए व्यापक और प्रभावी सेवाएँ प्रदान करती है। शैक्षणिक सफलता व उच्च गुणवत्ता की तैयारी सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इसके पास अत्यधिक योग्य और अनुभवी शिक्षकों की टीम है, जो छात्रों के सपनों को साकार करने के लिए समर्पित है। इसके प्रोग्राम लचीले होते हैं और इसकी शिक्षण विधियाँ नवीनतम तकनीकों द्वारा समर्थित होती हैं, जिससे छात्र अपने परीक्षाओं के लिए अच्छी तरह से तैयार हो सकें।

रोबोटिक सर्जरी गायनोकॉलोजी महिला स्वास्थ्य सेवा में एक क्रांति: डॉ. प्रीति जिंदल

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: पिछले गत वर्षों में, स्त्री रोग के क्षेत्र ने रोबोटिक सर्जरी के आगमन के साथ एक क्रांतिकारी बदलाव आया है। ‘गायनोकॉलोजी में रोबोटिक सर्जरी पर जागरूकता हेतू पार्क अस्पताल मोहाली से रोबोटिक गायनोकॉलोजी सर्जरी डायरेक्टर डॉ. प्रीति जिंदल और जनरल सर्जरी सीनियर कंसल्टेंट व मेडिकल डायरेक्टर डॉ. विमल विभाकर ने गुरुवार को विस्तृत जानकारी दी।

सिटीन्यूज़ नॉउ से जानकारी सांझा करते हुए डॉ. प्रीति जिंदल ने बताया कि रोबोटिक सर्जरी स्त्री रोग प्रक्रियाओं के क्षेत्र में एक गेम-चेंजर के रूप में उभरी है। मिनिमल इनवेसिव सर्जरी सर्जनों को जटिल सर्जरी करने में मददगार और बेहद कारगर है। उन्होने बताया कि सर्जन एक कंसोल के जरिए सर्जरी के दौरान सर्जिकल साइट का एक बड़ा, 3डी दृश्य देख सकता है।

सर्जन रोबोटिक भुजाओं को नियंत्रित करता है, जो सर्जिकल उपकरणों से लैस होते हैं और सर्जन के हाथों की हरकतों की नकल करते हैं। 24 घंटे के भीतर एक मरीज को अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है और 2 दिनों के भीतर वह घर के काम पर वापस लौट सकती है और 1 सप्ताह के भीतर सामान्य दिनचर्या में वापस आ सकती है।

डॉ. विमल विभाकर ने कहा कि रोबोटिक सर्जरी के फायदों में बेहतर नतीजों के साथ सटीक सर्जिकल प्रोसीजर और कम ब्लड लॉस शामिल है। इसके अलावा, सर्जरी के बाद संक्रमण का जोखिम भी कम होता है, जिससे अस्पताल में रहने की अवधि कम होती है। अगर जल्दी ठीक होना है तो रोबोटिक सर्जरी सबसे अच्छा विकल्प है।

ग्रुप सीईओ आशीष चड्ढा ने बताया कि देश में अब हर साल लगभग 60,000 से अधिक रोबोटिक सर्जरी की जाती हैं, लेकिन भारत में 1,000 से भी कम प्रशिक्षित रोबोटिक सर्जन हैं। इसे ध्यान में रखते हुए पार्क अस्पताल युवा गायनेकोलॉजिस्ट के लिए रोबोटिक सर्जरी का प्रशिक्षण शुरू करने जा रहा है।

हाईटेक रामलीला का आयोजन 17 को शहर की विभिन्न रामलीला कमेटियों के कलाकार लेंगे भाग

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ : नवयुग रामलीला एवं दशहरा कमेटी, सेक्टर-7 और सौरभ आर्ट्स द्वारा देश में अमन और शांति के लिए तीन घंटे की हाईटेक लाइट एंड साउंड रामलीला 17 मई को आयोजित की जाएगी जिसका मंचन शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक होगा। यह आयोजन सेक्टर-7 के रामलीला ग्राउंड में होगा। इस हाईटेक रामलीला के निर्देशक प्रदीप रावत ने बताया कि इसमें भाग लेने वाले 32 कलाकार रिहर्सल करने में जुटे हुए हैं।

रामलीला प्रतियोगिताओं में बेस्ट रावण का खिताब जीत चुके समाजसेवी एवं कलाकार सुनील शर्मा इसमें भी रावण का रोल अदा करेंगे। उन्होंने बताया कि हाल ही में भारत-पाकिस्तान के बीच संबंध खराब होने के चलते देश में अमन और शांति के लिए यह हाईटेक रामलीला का आयोजन किया जा रहा है।

इस रामलीला में श्रीराम का किरदार अदा करने करने वाले कलाकार कैलाश चंद पहली बार राम का रोल अदा करेंगे। इस रामलीला में शहर की विभिन्न रामलीला कमेटियों से जुड़े कलाकार भाग ले रहे हैं। इसमें राम जन्म से लेकर रावण मरण तक सभी दृश्य दिखाए जाएंगे। इसकी स्टेज 70 फीट ऊंची बनाई जाएगी। इसे तीन स्टेजों में कन्वर्ट किया जाएगा।

सुरिंदर वर्मा डब्ल्यूजेआई के सलाहकार नियुक्त

सिटीन्यूज़ नॉउ

चण्डीगढ़ : वरिष्ठ पत्रकार सुरिंदर वर्मा को वर्किंग जर्नलिस्ट्स ऑफ इंडिया (डब्ल्यूजेआई) के राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र भंडारी द्वारा चण्डीगढ़, पंजाब और हिमाचल प्रदेश क्षेत्र का सलाहकार नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि सुरिंदर वर्मा पूर्व में भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) में जनसंपर्क अधिकारी के पद पर कार्यरत थे।

सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने पत्रकारिता क्षेत्र में कदम रखा और नमस्ते-नमस्ते रीडर्स अलर्ट नामक अखबार तथा इन्वेस्टर्स अपडेट और कंज्यूमर्स पावर नामक दो पत्रिकाएं शुरू कीं तथा बाद में प्रिंट मीडिया से सोशल मीडिया की ओर रुख करते हुए समाचार वेबसाइट्स और यूट्यूब चैनल शुरू किए जिन्हें पत्रकारिता जगत में काफी सराहना और पहचान मिली।अपने उत्कृष्ट योगदानों के लिए उन्हें कई प्रतिष्ठित पदों पर नियुक्त किया गया, जिनमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, नेशनल मीडिया कंफेडरेशन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, इंडियन फेडरेशन ऑफ स्मॉल एंड मीडियम न्यूज़पेपर्स व सलाहकार, राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ शामिल हैं।

इसके साथ ही उन्हें कई राज्य और राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया है। डब्ल्यूजेआई की बैठक में डॉ. विनोद शर्मा (चंडीगढ़ संयोजक) और वीना पाठक (हिमाचल प्रदेश संयोजक) सहित कई अन्य सदस्य प्रेम विज, परवीन कुमार और सुशील कुमार आदि भी उपस्थित रहे।

बैठक की अध्यक्षता संजय उपाध्याय ने की और संचालन संजय सक्सेना ने किया। सभी सदस्यों ने मिलकर आने वाले समय में सदस्यता अभियान शुरू करने का संकल्प लिया।

माइंड ट्री स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई दसवीं कक्षा के परिणामों में बाजी मारी

सिटीन्यूज़ नॉउ

मोहाली/ खरड, 14 मई, 2025:माइंड ट्री स्कूल ने सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2024–25 में अपने विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन के साथ एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता की मिसाल पेश की है।

इस वर्ष के परिणामों के शिखर पर मान्या चावला रहीं , जिन्होंने 97.6% अंकों के साथ स्कूल में प्रथम स्थान अर्जित किया , दुसरे स्थान पर अश्मीत सिंह ने 97.2% और तीसरे स्थान पर ईशा मित्तल ने 96.6% अंक प्राप्त कर अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दर्ज किया। सभी विद्यार्थियों की उपलब्धियाँ अनुशासन, निरंतरता और शैक्षणिक कठोरता पर स्कूल के अटूट फोकस को दर्शाती हैं।

माइंड ट्री स्कूल के समग्र परिणाम भी अत्यंत प्रभावशाली रहे , जिसमें 66% छात्रों ने 85% से अधिक अंक प्राप्त किए, 88% ने 75% अंकों को पार किया और स्कूल का औसत रिजल्ट 86.47% रहा। यह लगातार चौथा साल है जब स्कूल ने शानदार औसत (85.29%, 87.26%, 86.72%, 86.47%) हासिल किया है, जो स्कूल के संरचित और परिणाम-संचालित शैक्षणिक ढांचे को दर्शाता है।स्कूल की प्रिंसिपल सुश्री हरवीन कौर और निदेशक डॉ. संजय कुमार ने परिणामों का श्रेय समर्पित शिक्षकों, सहायक अभिभावकों और प्रेरित छात्र निकाय के संयुक्त प्रयासों को दिया।

माइंड ट्री में, हम मानते हैं कि उत्कृष्टता एक आदत है – जिसे मूल्य-आधारित शिक्षा, प्रेरित मार्गदर्शन और गुणवत्ता की अटूट खोज के माध्यम से प्रतिदिन पोषित किया जाता है।माइंड ट्री स्कूल इस उपलब्धि का जश्न मनाते हुए अपने छात्रों को ज्ञान, संस्कार और नवाचार के माध्यम से सशक्त बनाते हुए भविष्य के अग्रणी धावकों के रूप में तैयार करने के अपने संकल्प को दोहराता है।