Home Blog Page 142

अल्ट्रावायलेट ने चंडीगढ़ में लॉन्च की एफ77 मैच2 और एफ 77 सुपरस्ट्रीट आइकॉनिक परफॉर्मेंस मोटरसाइकिल-323 किमी की आइडीसी रेंज— एशिया के किसी भी प्रोडक्शन इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर में सबसे ज्यादा-100 एनएम का दमदार टॉर्क और 155 किमी/घंटा की टॉप स्पीड

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। पहले से ही तेरह शहरों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा चुकी कंपनी फास्टेस्ट इंडियन मोटरसाइकिल बनाने वाली अल्ट्रावायलेट कंपनी ने मंगलवार को सिटी ब्यूटीफुल मे अल्ट्रावायलेट की आधुनिक तकनीक और दमदार प्रदर्शन वाली दोपहिया गाडिय़ों को लाँच किया।

अल्ट्रावायलेट इसी साल चंडीगढ़ में अपना एक शानदार एक्सपीरियंस सेंटर खोलने जा रही है। सेल, सर्विस और स्पेयर पार्ट्स की संपूर्ण सुविधाएं देने वाला यह 3एस एक्सपीरियंस सेंटर ग्राहकों को गाड़ी खरीदने से लेकर रखरखाव तक, सभी तरह की सेवाएं देगा।

सिटीन्यूज़ नॉउ से बातचीत करते हुए अल्ट्रावायलेट के सीईओ और सह-संस्थापक नारायण सुब्रमण्यम ने कहा कि चंडीगढ़ एक ऐसा शहर है जो तेजी से आर्थिक, आईटी और टेक्नोलॉजी हब के रूप में उभर रहा है, में अपना व्यापक प्रोडक्ट पोर्टफोलियो पेश करके गर्वान्वित हैं।

उन्होने बताया कि एफ77 मैच2 और एफ 77 सुपरस्ट्रीट केवल 2.8 सेकंड में 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती हैं। ये मोटरसाइकिलें 10.3 किलोवाट—घंटा बैटरी पैक से लैस हैं और 30 किलोवाट (40.2 हॉर्सपावर) की अधिकतम पावर देती है। इनमें 100 एनएम का दमदार पीक टॉर्क मिलता है। यह मात्र 2.8 सेकंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे की गति पकड़ती है और 155 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड तक पहुंच सकती है। इसकी दमदार आइडीसी रेंज 323 किलोमीटर है।

ज्ञात रहे कि एफ77 मैच2 और एफ 77 सुपरस्ट्रीट की एक्स-शोरूम कीमत 2,99,000 रुपए है। इन बाइक्स की बुकिंग कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट 222.ह्वद्यह्लह्म्ड्ड1द्बशद्यद्गह्लह्लद्ग.ष्शद्व.पर शुरू हो चुकी है।इसके अलावा कंपनी ने आधुनिक इलेक्ट्रिक स्कूटर ‘टेस्सेरैक्ट’ और एक अलौकिक इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल ‘शॉकवेव’ नामक दो नए उत्पाद भी पेश किए हैं। जिनकी कीमत क्रमश 1,45,000 और 1,75,000 रखी गई है।

‘टेस्सेरैक्ट’ में अपने सेगमेंट में पहली बार रडार और डैशकैम एक साथ लगे हैं, जो ओमनीसेंस मिरर के साथ मिलकर ब्लाइंडस्पॉट डिटेक्शन, लेन बदलने में मदद, ओवरटेक करने में सहायता और टक्कर की चेतावनी जैसे आधुनिक सुरक्षा फीचर हैं। ‘शॉकवेव’ एक ऐसी मोटरसाइकिल है जो उन राइडर के लिए बनाई गई है जो राइडिंग के खोए हुए आनंद को फिर से पाना चाहते हैं।आगामी वित्त वर्ष 2026 तक, कंपनी भारत के 50 शहरों के साथ-साथ यूके, जर्मनी, स्पेन, पुर्तगाल और फ्रांस जैसे े वैश्विक बाजारों पर भी ध्यान केंद्रित करेगी।

खालसा कॉलेज में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में 250 से अधिक मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

सिटीन्यूज़ नॉउ

मोहाली, 22 अप्रैल 2025: खालसा कॉलेज (अमृतसर) ऑफ टेक्नोलॉजी एंड बिजनेस स्टडीज, फेस 3ए, मोहाली में कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. हरीश कुमारी के नेतृत्व में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह-2025 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी और पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

कुल 250 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को मंच पर सम्मान प्राप्त हुआ। जबकि कॉलेज की एनएसएस वालंटियर शाइना कौर को वाईएएमएस (युवा आपदा मित्र योजना) कोर्स के तहत आयोजित आपदा प्रबंधन कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए विशेष पुरस्कार दिया गया। उन्होंने ओडिशा में प्रशिक्षकों के 21 दिवसीय प्रशिक्षण में भी भाग लिया था।इस अवसर पर डॉ. एस.के. गुप्ता, पूर्व खेल निदेशक, पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ और श्री कबीर भूमिया, ट्रिपल ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता श्री बलबीर सिंह के नाती अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इनके साथ कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. हरीश कुमारी और कॉलेज के समस्त लैक्चरार्स भी मौजूद रहे। जिनका स्वागत कॉलेज की प्रिंसिपल ने स्मृति चिन्ह देकर किया।

समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन से की गई, जिसके बाद डॉ. हरीश कुमारी ने इंटर-यूनिवर्सिटी, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर छात्रों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ न केवल छात्रों के व्यक्तित्व विकास में सहायक होती हैं, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाती हैं।

ये गतिविधियाँ छात्रों में नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और समय प्रबंधन जैसे गुणों को विकसित करती हैं, जो उनके भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।डॉ. हरीश कुमारी ने अपने संबोधन का समापन सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर पर्यावरण पाठशाला का आयोजन

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़। जय मधुसूदन जय श्रीकृष्ण फाउंडेशन और पर्यावरण विभाग पजीजीसी सेक्टर 11 के संयुक्त तत्वावधान में गर्ल्स हॉस्टल के प्रांगण में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर पर्यावरण पाठशाला का आयोजन हुआ और पौधरोपण किया गया।गर्ल्स हॉस्टल की वार्डन शिवानी ने सभी को विश्व पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएँ दी और अतिथियों का स्वागत किया ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता पर्यावरण सेवक प्रभुनाथ शाही ने पृथ्वी दिवस की शुरुआत और उसके महत्व को समझाते हुए भारतीय संस्कृति के पुरातन सिद्धांतों को पर्यावरण संरक्षण के साथ संबद्ध कर विस्तृत रूप से समझाते हुए अपने जीवन के सभी कार्यों को पर्यावरण परक बनाने का आग्रह कया और पौधरोपण की चर्चा करते हुए हमारा पौधा, हमारी जिम्मेदारी के संकल्प को दुहराया ।शाही ने बताया कि फाउंडेशन की ओर से एक महीने तक ट्राइसिटी के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पर्यावरण पाठशाला के माध्यम से पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन का जागरूकता अभियान तथा आगामी पौधरोपण को शत प्रतिशत सफल बनाने के लिए जन जागरण अभियान चलाया जाएगा।

महाविद्यालय के पर्यावरण विभाग की ओर से डॉ.शाखा शारदा ने सभी उपस्थित सहभागियों को धरती माता को हरा भरा रखने के लिए संकल्प दिलाए और फाउंडेशन का ध्यानवाद करते हुए सभी सहभागियों के प्रति आभार प्रकट किए। फाउंडेशन की ओर से संस्थापक निदेशक प्रभुनाथ शाही ने महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर डॉ. रमा अरोड़ा का सादर धन्यवाद किया ।

बाबा श्रीगुरु माणिकनाथ के दर्शन हेतु यात्रा 30 मई को

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़, 21 अप्रैल 2025: बाबा श्रीगुरु माणिकनाथ जी के दर्शन हेतु वार्षिक यात्रा का आयोजन 30 मई को किया जा रहा है। यह यात्रा चंडीगढ़ के सेक्टर 45 स्थित सनातन धर्म मंदिर से सुबह 4 बजे प्रारंभ होगी। यह जानकारी बाबा श्रीगुरु माणिकनाथ सेवा समिति के चेयरमैन और प्रतिष्ठित समाजसेवी भूपेंद्र शर्मा ने एक बैठक के दौरान दी, जो समिति कार्यालय, सेक्टर 45 में आयोजित की गई थी।

बैठक में भूपेंद्र शर्मा के साथ सुंदरलाल नौटियाल जनरल सेफ्टी प्रधान रणवीर सिंह नेगी एवं देव सिंह बिष्ट बृजमोहन कॉलोनी सोहन सिंह भंडारी कमला उनियाल गोविंद सिंह नेगी ममता नेगी भरपुर सिंह बिष्ट कमला उनियाल होशियार सिंह मेहरा उपस्थित थे।

भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि बाबा श्रीगुरु माणिकनाथ सेवा समिति कई वर्षों से इस पवित्र यात्रा का आयोजन श्रद्धा और आस्था के साथ करती आ रही है। यात्रा 30 मई को चंडीगढ़ से सुबह 4 बजे रवाना होगी, जो अगली सुबह 8 बजे बाबाजी के पवित्र स्थान पर पहुंचेगी। बाबा के दर्शन के बाद 31 मई को पूरा दिन समिति द्वारा भंडारे का आयोजन किया जाएगा।यात्रा के दौरान यात्री श्रद्धालुओं को फल इत्यादि वितरित किये जायेगें।

उन्होंने आगे कहा कि यात्रा से पूर्व बाबा श्रीगुरु माणिकनाथ जी की पूजा विधि-विधान से की जाएगी, जिसमें समिति के सदस्य और श्रद्धालु भाग लेंगे। यह यात्रा न केवल धार्मिक आस्था को प्रगाढ़ करने का अवसर है, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को भी सुदृढ़ करती है। हम चाहते हैं कि अधिक से अधिक श्रद्धालु इस भव्य यात्रा में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें। जो भी व्यक्ति यात्रा में सम्मिलित होना चाहता है, वह समिति के प्रधान या महासचिव से संपर्क कर सकता है।

डॉल्फिन पी.जी. कॉलेज ने अपना सालाना समारोह ‘सिम्फनी-2025’ धूमधाम से मनाया

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ 21 अप्रैल 2025:- डॉल्फिन पी. जी. कॉलेज ने अपना बहुप्रतीक्षित वार्षिक समारोह ‘सिम्फनी-2025’ बड़े उत्साह और हर्षोउल्लास के साथ मनाया । इस मौके पर कॉलेज के विद्यार्थियों और शिक्षकों द्वारा प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये गए जिसमें उत्सव, एकता और उपलब्धि की भावना समाहित थी।

समागम में मुख्य मेहमान के तौर पर डा. डी.पी. लोचन, पूर्व डायरैक्टर जनरल हैल्थ सर्विसिज, हरियाणा शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने अपने संबोधन में डॉल्फिन पी. जी. कॉलेज की तरफ से अकादमिक और सह-अकादमिक विकास की तरफ किए जा रहे प्रयत्नों की सराहना की।

उन्होंने आधुनिक युग में होलिस्टिक शिक्षा की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को नशों से दूर रहने का संदेश देकर उनको अपनी सेहत और शिक्षा की तरफ ध्यान देने की अपील की। उन्होंने छात्रों को भारत के भीतर अपने स्वास्थ्य और शिक्षा में निवेश करने, राष्ट्र के विकास में योगदान देने और प्रतिभा पलायन को रोकने में मदद करने के लिए प्रोत्साहित किया।

सिम्फनी-2025, का एक मुख्य आकर्षण पुरस्कार वितरण समारोह रहा, जिसमें मुख्य मेहमान डा. डी.पी. लोचन, के साथ मिलकर डॉल्फिन पी. जी. कॉलेज के वाइस चेयरमैन, इंजीनियर विभव मित्तल, डा. मलकीत सिंह (डीन अकैडमिकस), डा. मनु (प्रिंसपल) और श्रीमती चेतना मित्तल, प्रो-वाइस चांसलर ने शैक्षणिक वर्ष 2023 और 2024 के विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। इनामों में अकादमिकस, खेल और ओर सह – अकादमिक गतिविधियों को कवर किया गया।

कार्यक्रम का समापन एकता, समर्पण और उत्कृष्टता की लगातार खोज के संदेश के साथ हुई, जिसमें कॉलेज के मूल मूल्यों की प्रतिध्वनि थी। अंत में कॉलेज प्रबंधन द्वारा सभी पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को बधाई दी गयी और ‘सिम्फनी 2025’ को एक शानदार सफलता बनाने में छात्रों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों की सराहना की।

पटियाला में उत्साह के साथ दो दिवसीय 46वीं एआईईएससीबी “रस्साकशी” प्रतियोगिता का शानदार आगाज

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

पटियाला : दो दिवसीय 46वीं एआईईएससीबी “रस्साकशी” प्रतियोगिता का सोमवार को पीएसपीसीएल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पटियाला में बड़े उत्साह के साथ उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भाग लेने वाली टीमों के जमावड़े के साथ हुई, जिसके बाद मुख्य अतिथि, श्री अजय कुमार सिन्हा, प्रमुख सचिव, बिजली और सीएमडी, पीएसपीसीएल का औपचारिक स्वागत किया गया।

टूर्नामेंट का शुभारंभ स्वागत समिति द्वारा हार्दिक स्वागत और एआईईएससीबी के पर्यवेक्षक और विभिन्न टीमों के प्रबंधकों को मुख्य अतिथि के परिचय के साथ हुआ। श्री जसबीर सिंह सुर सिंह, निदेशक प्रशासन, पीएसपीसीएल द्वारा औपचारिक स्वागत भाषण दिया गया, जिसके बाद मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का आधिकारिक शुभारंभ किया।

टीमों द्वारा एक जोशपूर्ण मार्च पास्ट किया गया, जिसके बाद मुख्य अतिथि ने टूर्नामेंट को खुला घोषित किया। टीमों ने शपथ ली और प्रतियोगिता आधिकारिक तौर पर शुरू हुई।इस अवसर पर बोलते हुए, प्रमुख सचिव बिजली और सीएमडी, पीएसपीसीएल, अजय कुमार सिन्हा ने उनके दृढ़ संकल्प, टीम भावना और खेल भावना की सराहना की। उन्होंने कहा, “खेल न केवल शारीरिक शक्ति का निर्माण करते हैं बल्कि व्यक्तियों के बीच एकता, अनुशासन और नेतृत्व को भी बढ़ावा देते हैं। इतनी उत्साही भागीदारी और टीम वर्क देखकर खुशी हुई।

पीएसपीसीएल सभी स्तरों पर फिटनेस, सहयोग और खेल भावना की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।”टूर्नामेंट के उप मुख्य अभियंता/तकनीकी और निदेशक, इंजीनियर तेज पाल बंसल ने सभी टीमों और मेहमानों को उनके उत्साही भागीदारी और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पीएसपीसीएल स्पोर्ट्स सेल की उत्कृष्ट उपलब्धियां हमारे संगठन के भीतर प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और नई भावना का प्रमाण हैं। उन्होंने श्री राज कुमार, जूनियर स्पोर्ट्स ऑफिसर और पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी (अर्जुन अवार्डी) की भी सराहना की, जिन्होंने देश के लिए गौरव प्राप्त किया।

उन्होंने अक्टूबर 2023 में चीन में आयोजित पैरा एशियाई खेलों में पुरुषों के युगल में रजत पदक और फरवरी 2024 में थाईलैंड में पैरा बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में एक और रजत पदक जीता।आज टूर्नामेंट में पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तराखंड की टीमों ने भाग लिया।टूर्नामेंट का समापन समारोह 22 अप्रैल को होगा, जिसमें बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ मुख्य अतिथि होंगे।

लिवासा हॉस्पिटल पंजाब मे पहली एआई और वीआर-सक्षम घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी उपलब्ध

सिटीन्यूज़ नॉउ

अमृतसर। लिवासा हॉस्पिटल पंजाब मे अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और वर्चुअल रियलिटी (वीआर) तकनीकों से घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी की जाएगी। लिवासा हॉस्पिटल के सीईओ डॉ. पवन कुमार ने कहा कि एआई और वीआर-सक्षम सर्जरी से सर्जरी की सटीकता बेहतर होगी और रिकवरी भी तेजी से होगी।

कंसल्टेंट ऑर्थोपेडिक और जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. सुखपाल सिंह ने कहा कि पारंपरिक घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी में अक्सर बड़ी चीरे, अधिक रक्तस्राव और लंबी रिकवरी का सामना करना पड़ता है। लेकिन एआई और वीआर तकनीक से रक्तस्राव कम होता है और कम इनवेसिव तकनीकों का उपयोग कर मरीज को जल्दी आराम मिलेगा।

न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. जगबीर सिंह ने कहा कि सर्जिकल प्रक्रियाओं में एआई के शामिल होने से न्यूरोलॉजिकल फीडबैक को रियल टाइम में समझा जा सकता है। कंसल्टेंट न्यूरोसर्जन डॉ. अमनजोत सिंह बोपाराय ने इस बाबत कहा कि यह केवल ऑर्थोपेडिक क्षेत्र की उपलब्धि नहीं है बल्कि यह डेटा-संचालित और मल्टीडिसिप्लिनरी सर्जरी की ओर एक बड़ा कदम है।

बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन कर लगाया लंगर

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ । गांव रायपुर खुर्द चंडीगढ़ में रविवार को भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती मनाने के साथ ही एक विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी संदीप चोपड़ा और उनकी टीम ने गांव की मस्जिद के निकट लंगर लगाया। जिसमें पंजाब पुलिस हेडक्वार्टर से इंस्पेक्टर सतवंत कौर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की ।

उन्होंने अपने जीवन की कुछ यादें साझा कीं और बच्चों की शिक्षा पर जोर दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का एकमात्र माध्यम है, और बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करना हमारे समाज के लिए बहुत जरूरी है।इंस्पेक्टर सतवंत कौर ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि कैसे शिक्षा ने उनके जीवन को एक नई दिशा दी और उन्हें समाज में एक जिम्मेदार नागरिक बनने में मदद की। वहीं इंस्पेक्टर सतवंत की उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी विशेष बना दिया, और उनके विचारों ने सभी उपस्थित लोगों पर एक गहरा प्रभाव डाला।

उन्होंने कहा कि बाबासाहेब के आदर्श और सिद्धांत आज भी हमें प्रेरित करते हैं और हमें उनके दिखाए हुए रास्ते पर चलने की आवश्यकता है। वहीं मौके पर संदीप चोपड़ा और उनकी टीम के सदस्यों ने लंगर में पहुंचे गांव वासियों को भोजन वितरित किया ।संदीप चोपड़ा ने कहा कि उनकी टीम का उद्देश्य समाज में सेवा और सहयोग के माध्यम से लोगों की मदद करना है। उन्होंने कहा कि बाबासाहेब की जयंती के अवसर पर लंगर लगाना उनकी टीम के लिए एक बड़ा सम्मान है।

इस अवसर पर चंडीगढ़ पुलिस से कांस्टेबल अंजू चोपड़ा, धीरज कुमार, स्कूल टीचर कृष्ण राठी, विजेंद्र सिंह, लेखाकार सुख रामपाल, टीम सदस्य कुलभूषण कुमार,सतीश कुमार, सुनील कुमार, अमरीक सैनी,राजू गुर्जर, दीपक टांक और धर्मपाल गुर्जर आदि मौजूद थे ।

वीमेन ऑफ अर्बन इंडिया नामक एक कला प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़ । एलायंस फ़्रांसेस चंडीगढ़ में “वीमेन ऑफ अर्बन इंडिया” नामक एक कला प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ। यह प्रदर्शनी फ्रेंच-इंडियन आर्टिस्ट ओलिम्प रामकृष्णा द्वारा बनाई गई है और 18 से 28 अप्रैल तक चलेगी। इस प्रदर्शनी में 12 चित्र हैं जो आधुनिक भारतीय महिलाओं के जीवन की गहराई और विविधता को दिखाती हैं,ये महिलाएं परंपराओं से जुड़ी हुई हैं लेकिन एक साथ आधुनिक जीवन को भी अपनाती हैं।

वीमेन ऑफ अर्बन इंडिया में फ्रांको-इंडियन आर्टिस्ट ओलिम्प रामकृष्णा आधुनिक भारतीय महिलाओं की जटिलताओं को दर्शाने वाली एक आकर्षक और जीवंत चित्र श्रृंखला प्रस्तुत करती हैं।

वीमेन ऑफ अर्बन इंडिया में फ्रेंच-इंडियन विसुअल आर्टिस्ट ओलिम्प रामकृष्णा ने अपने व्यक्तिगत दायरे की 11 महिलाओं के चित्र बनाए हैं,जो उनकी दोस्त, पड़ोसी और कजिन हैं और एक खुद का सेल्फ-पोर्ट्रेट भी शामिल है। ये सभी महिलाएं 20 से 40 वर्ष की उम्र की हैं और भारत के शहरी मध्यम वर्ग का प्रतिनिधित्व करती हैं।

ऑयल पेंटिंग और बड़े डिजिटल प्रिंट्स के ज़रिए रामकृष्णा पारंपरिक और समकालीन कलात्मक तकनीकों का मेल प्रस्तुत करती हैं, जो उनकी कला में साड़ी के कपड़े की झलक है, जो परंपरा और सुंदरता दोनों का प्रतीक है। चित्रों में शहरी भारत की जानी-पहचानी झलक दिखती है,जैसे छतों पर लहराते रंग-बिरंगे कपड़े, जो सजने के इंतज़ार में हैं।

कपूरथला के विधायक ने कपास बीज समय पर जारी करने की मांग की और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत पर बल दिया

0

सिटीन्यूज़ नॉउ

कपूरथला :- कपूरथला के विधायक राणा गुरजीत सिंह ने आज भारत सरकार और पंजाब सरकार से पंजाब में कपास किसानों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने की जोरदार अपील की ताकि धान कपास का स्थायी विकल्प न बन जाए।

उन्होंने पंजाब और केंद्र सरकार से अपील की कि वे किसानों को बोलगार्ड-3 किस्म के बीज तुरंत उपलब्ध करवाएं ताकि कपास की फसल को नुकसान पहुंचाने वाले गुलाबी सुंडी पर नियंत्रण किया जा सके। विधायक ने कहा कि वह कपास के बीजों की खरीद पर 33% प्रतिशत सब्सिडी देने के पंजाब सरकार के फैसले का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि कपास की फसल को बचाने के लिए और अधिक सार्थक उपाय करने होंगे। उन्होंने कहा कि कपास की फसल में इसे ‘सफेद सोना’ कहा जाता है, जिससे विशेष रूप से मालवा क्षेत्र के किसानों के लिए समृद्धि आई है, उन्होंने कहा कि यह सब्सिडी बीटी हाइब्रिड बीजों पर लागू की जा रही है, लेकिन यह किस्म अब गुलाबी इल्ली के खिलाफ प्रभावी नहीं है।

विधायक ने कहा कि पिछले वर्ष कपास का रकबा घटकर केवल 98,000 हेक्टेयर रह गया है, जबकि कभी 8 लाख हेक्टेयर में कपास की बुआई होती थी, जो कुल बुआई रकबे का 25 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि हमें इस मामले पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है तथा बोलगार्ड-3 के बीजों को जल्द ही मंजूरी देनी चाहिए ताकि न केवल कपास की फसल को बचाया जा सके बल्कि पंजाब की खुशहाली में भी योगदान दिया जा सके। उन्होंने कहा कि इन बीजों की खेती के लिए केंद्रीय बीज समिति से मंजूरी मिलनी बाकी है तथा पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना द्वारा इसका परीक्षण दूसरे वर्ष में है।

विधायक ने कहा कि आस्ट्रेलिया और ब्राजील में बोलगार्ड-3 बीज का उत्पादन हो रहा है और वहां के किसानों को इससे अच्छा लाभ मिल रहा है। राणा गुरजीत सिंह ने जोर देकर कहा, यदि हर साल नुकसान होता रहा तो इससे पर्यावरण और पंजाब की अर्थव्यवस्था को अपूरणीय क्षति होगी।