सिटीन्यूज़ नॉउ
मोहाली : शैल्बी अस्पताल, मोहाली के डॉक्टरों ने एक दुर्लभ पोर्ट-साइट एडेनोकार्सिनोमा (कैंसर युक्त ट्यूमर) को हटाने के बाद एब्डॉमिनल वॉल रिकंस्ट्रक्शन सफलतापूर्वक किया, जिससे एब्डॉमिनल वॉल की संरचनात्मक मजबूती और कार्यप्रणाली दोनों बहाल हो गईं।
49 वर्षीय महिला, जिनकी लगभग दो साल पहले पित्त की पथरी के लिए लेप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टॉमी हुई थी, वह ऊपरी पेट में लगातार दर्द, भारीपन और पिछले लैप्रोस्कोपिक पोर्ट वाली जगह पर धीरे-धीरे बढ़ती सूजन के साथ अस्पताल पहुंची थीं।
सीनियर कंसलटेंट – प्लास्टिक एंड एस्थेटिक सर्जरी, डॉ. समिक शर्मा के नेतृत्व में शैल्बी की प्लास्टिक सर्जरी टीम ने एब्डॉमिनल वॉल की स्थिरता को बहाल करने, टिकाऊ सॉफ्ट-टिश्यू कवरेज प्रदान करने और पेट की कार्यप्रणाली को बनाए रखते हुए एक स्वीकार्य कॉस्मेटिक परिणाम देने के लिए पेट की दीवार का रिकंस्ट्रक्शन किया।
सर्जरी के बाद कराए गए पीईटी-सीटी स्कैन में बचे हुए या फैले हुए कैंसर का कोई प्रमाण नहीं मिला, जिससे सफल सर्जिकल प्रबंधन की पुष्टि हुई। सर्जरी के बाद मरीज की स्थिति में काफी सुधार है और वह स्वस्थ हो रही हैं।

