सिटीन्यूज़ नॉउ
चंडीगढ़: भारतीय स्मार्टफोन उद्योग में एक अनूठी पहल करते हुए घोषणा की है कि उसके आगामी स्मार्टफोन नोवा2 नियो और नोवा2 प्रो बिक्री शुरू होने से पहले देशभर के रिव्यूअर्स, कंटेंट क्रिएटर्स, पत्रकारों और टेक समुदाय के सदस्यों को समीक्षा के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे।
कंपनी का उद्देश्य प्रचार से पहले निष्पक्ष फीडबैक प्राप्त करना और उपभोक्ताओं के बीच पारदर्शिता को बढ़ावा देना है। कंपनी के सीईओ और माधव शेठ ने कहा कि एआई+ पारंपरिक लॉन्च रणनीतियों से अलग उपभोक्ता-केंद्रित दृष्टिकोण अपना रही है। उन्होंने बताया कि कंपनी को केवल सकारात्मक प्रतिक्रियाएं नहीं, बल्कि ईमानदार और निष्पक्ष समीक्षा चाहिए ताकि उत्पाद को और बेहतर बनाया जा सके।
कंपनी की ओर से समीक्षकों पर किसी प्रकार की रिव्यू गाइडलाइन या पूर्व-निर्धारित संदेश थोपे नहीं जाएंगे। उन्हें डिवाइस के हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, कैमरा, बैटरी, डेटा ट्रांसफर और समग्र उपयोगकर्ता अनुभव की स्वतंत्र रूप से जांच करने का अवसर मिलेगा।
विशेष बात यह है कि समीक्षा के लिए दिए गए स्मार्टफोन तब तक बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं होंगे, जब तक समीक्षकों को अपनी राय साझा करने के लिए सात दिन का समय नहीं मिल जाता। नोवा2 नियो और नोवा2 प्रो कंपनी की नोवा सीरीज़ के नए स्मार्टफोन हैं, जिन्हें अधिक सुलभ, पारदर्शी और भरोसेमंद तकनीकी अनुभव उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पेश किया जा रहा है।

