सिटीन्यूज़ नॉउ
चंडीगढ़: एआई+ स्मार्टफोन ने एनएक्सटी क्वांटम ओएस के नए वर्जन 1.1 को पेश किया है। कंपनी के अनुसार, अपडेट का उद्देश्य यूजर्स की प्राइवेसी और डेटा सुरक्षा को मजबूत करने के साथ उन्हें यह समझने और नियंत्रित करने की सुविधा देना है कि विभिन्न ऐप्स उनके फोन और डेटा तक किस तरह पहुंच बना रहे हैं।
एनएक्सटी क्वांटम के तहत ऐप्स से संबंधित 100 प्रतिशत डेटा ट्रैफिक भारत स्थित सर्वर्स के माध्यम से प्रोसेस किया जाएगा। सिस्टम 1,000 से अधिक कनेक्शन्स और 172 डेस्टिनेशन आईपी एड्रेस से जुड़े सोर्स रूल्स की स्वचालित जांच करता है।
कंपनी के मुताबिक, डेटा ट्रैफिक और आईपी पिंग्स भारत के नेटवर्क के भीतर ही रहते हैं। हालांकि, आवश्यक गूगल कोर सर्विसेज के लिए कुछ ट्रैफिक कैलिफोर्निया और सिंगापुर तक जाता है।
एनएक्सटीक्वांटम शिफ्ट टेक्नोलॉजीज और एआई+ स्मार्टफोन के सीईओ माधव शेठ ने कहा कि तकनीक की सफलता केवल उसकी क्षमता से नहीं, बल्कि यूजर्स के भरोसे और उनकी अपेक्षाओं पर खरी उतरने से तय होती है।
अपडेट के साथ प्रोजेक्ट ओपन रिव्यू 2.0 के तहत रिव्यूअर्स, क्रिएटर्स, पत्रकारों और एथिकल हैकर्स को डिवाइस टेस्ट कर लॉन्च से पहले फीडबैक देने का अवसर भी मिलेगा।

