सिटीन्यूज़ नॉउ
चंडीगढ़: पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट काउंसिल (पीयूएससी ) के अध्यक्ष अंकित बिधान ने आज एबीवीपी टीम के सदस्यों के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता संजय टंडन से उनके आवास पर मुलाकात की।
संजय टंडन ने अंकित बिधान और उनकी टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा नवनिर्वाचित पीयूएससी अध्यक्ष को बधाई दी।अंकित बिधान को उनकी जीत पर बधाई देते हुए संजय टंडन ने कहा की मैं अंकित बिधान को नई जिम्मेदारी संभालने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। उनका जनादेश छात्र समुदाय द्वारा उन पर जताए गए विश्वास और भरोसे को दर्शाता है।
टंडन ने विश्वास व्यक्त किया कि अंकित बिधान छात्रों के कल्याण के लिए समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे।

