सिटीन्यूज़ नॉउ
लुधियाना : मानसून में हेयर केयर चुनौतियों के लिये, ओशिया हर्बल्स ने अपना नया रोज़मेरी हेयर ग्रोथ स्प्रे लॉन्च किया है। वैज्ञानिक रूप से तैयार किया गया यह हेयर केयर समाधान बालों की जड़ों को मजबूत बनाने, स्कैल्प को पोषण देने और स्वस्थ बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने में मदद करता है।
यह नया उत्पाद प्राकृतिक तत्वों और एडवांस हेयर केयर तकनीक का बेहतरीन संयोजन है। इसमें रोज़मेरी वॉटर, फर्मेंटेड राइस वॉटर, रेडेंसिल और नियासिनामाइड जैसे प्रभावी तत्व शामिल हैं। ये सभी मिलकर स्कैल्प को पुनर्जीवित करने, हेयर फॉलिकल्स की सक्रियता बढ़ाने तथा समय के साथ बालों को अधिक मजबूत, घना और स्वस्थ बनाने में सहायक होते हैं। यह हेयर ग्रोथ स्प्रे की कीमत ₹395 है और यह ओशिया हर्बल्स की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
ओशिया हर्बल्स रोज़मेरी हेयर ग्रोथ स्प्रे बालों की जड़ों को मजबूती प्रदान कर दिखाई देने वाले हेयर फॉल को कम करने और स्कैल्प के प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है। इसका हल्का और नॉन-स्टिकी फॉर्मूला स्कैल्प में आसानी से अवशोषित हो जाता है और किसी भी प्रकार का चिपचिपापन या अवशेष नहीं छोड़ता, जिससे यह रोज़ाना इस्तेमाल के लिए उपयुक्त है।

