HomeHealth & Fitnessसोहाना अस्पताल ने मनाया नेशनल कैंसर सर्वाइवर्स डे

सोहाना अस्पताल ने मनाया नेशनल कैंसर सर्वाइवर्स डे

सिटीन्यूज़ नॉउ

मोहाली: सोहाना अस्पताल, सेक्टर-77, मोहाली द्वारा नेशनल कैंसर सर्वाइवर्स डे उत्साह, सम्मान और भावनाओं से भरपूर माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर कैंसर से जंग जीत चुके मरीजों और उनके परिवारों को सम्मानित करते हुए उनके साहस, धैर्य और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को सलाम किया गया।रेडिसन रेड होटल में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।

कैंसर सर्वाइवर्स, उनके परिजनों और डॉक्टरों की उपस्थिति में आयोजित इस समारोह में संगीत, नृत्य, खेल गतिविधियों और प्रेरणादायक अनुभवों की साझेदारी ने सभी को भावुक कर दिया। कैंसर विजेताओं ने अपने संघर्ष और सफलता की कहानियां साझा कर उपस्थित लोगों को प्रेरित किया।

मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के निदेशक डॉ. गौतम गोयल ने कहा कि कैंसर उपचार केवल दवाइयों तक सीमित नहीं है, बल्कि मरीजों का विश्वास जीतना और उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. सोनिया ढाका ने कहा कि प्रत्येक कैंसर सर्वाइवर साहस और उम्मीद का जीवंत उदाहरण है। अस्पताल के विशेषज्ञों ने आधुनिक कैंसर उपचार तकनीकों, समय पर जांच और जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला।

अस्पताल के सीईओ डॉ. गगनदीप एस. सचदेवा ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल बीमारी का इलाज करना नहीं, बल्कि मरीजों को हर कदम पर सहारा और आत्मविश्वास प्रदान करना भी है। कार्यक्रम का मुख्य संदेश यही रहा कि समय पर जांच, आधुनिक उपचार और मजबूत इच्छाशक्ति के बल पर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को भी हराया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments