HomeBusinessExibitionगुलाब चंद जयपुर लेकर आयें है – गर्मियों के लिए खास 'मलमल...

गुलाब चंद जयपुर लेकर आयें है – गर्मियों के लिए खास ‘मलमल कॉटन’ कलेक्शन

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: जैसे ही गर्मियों की हल्की धूप और ठंडी हवाएं मौसम को बदलने लगती हैं, वैसे ही हमारे पहनावे में भी ताजगी की जरूरत महसूस होती है। इसी ताजगी और आराम को लेकर गुलाब चंद जयपुर एक बार फिर चंडीगढ़ आ गया है—अपने नए, खूबसूरत और बेहद आरामदायक *मलमल कॉटन* कलेक्शन के साथ। सेक्टर 22-सी स्थित एरोमा होटल में सुबह 10:30 बजे से रात 8:30 बजे तक डेली, यह खास प्रदर्शनी मानो राजस्थान की रंग-बिरंगी संस्कृति को अपने साथ लेकर आई है।

यहां आपको मिलेंगे हाथों से बने पारंपरिक ब्लॉक प्रिंट—अजरख, सांगानेरी, बगरू, डाबू और कलमकारी—जो न सिर्फ देखने में सुंदर हैं, बल्कि पहनने में भी बेहद हल्के और सुकून देने वाले हैं।1930 से अपनी पहचान बनाए हुए गुलाब चंद जयपुर इस बार लेकर आया है फाइन कॉटन और मलमल के कपड़ों में नई-नई डिज़ाइन्स। यहां हर उम्र और हर पसंद के लिए कुछ खास है ।

इस कलेक्शन की खास बात है इसके हल्के रंग, खूबसूरत फूलों के डिज़ाइन और ढीले-ढाले आरामदायक पैटर्न, जो रोज़ पहनने के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं। साथ ही अंगरखा स्टाइल कुर्तियां, *शॉर्ट स्कर्ट्स* और स्मार्ट को-ऑर्ड सेट इस बार खास आकर्षण का केंद्र हैं। सिर्फ कपड़े ही नहीं, यहां आपको मिलेंगे हैंडमेड बैग्स, दुपट्टे, बेडशीट्स , *रजाई* और दोहर—जो आपके घर और स्टाइल दोनों में रॉयल टच जोड़ देंगे। तो अगर आप इस गर्मी अपने वार्डरोब में कुछ नया, आरामदायक और पारंपरिक जोड़ना चाहते हैं, तो यह प्रदर्शनी आपके लिए एक शानदार मौका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments