HomeBusinessExibitionशेफ की कड़ाही से सीईओ की कुर्सी तक, शैफ़ेक्स में होगी नई...

शेफ की कड़ाही से सीईओ की कुर्सी तक, शैफ़ेक्स में होगी नई सोच

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: खाद्य, खानपान और आतिथ्य क्षेत्र की तीन दिवसीय प्रदर्शनी शैफ़ेक्स इंडिया 2026 का आयोजन 18 से 20 सितंबर तक सेक्टर-17 परेड ग्राउंड में होगा। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शेफ, रेस्तरां संचालक, खाद्य उद्यमी, आतिथ्य विशेषज्ञ और उद्योग से जुड़े आपूर्तिकर्ता भाग लेंगे।

आयोजन में ‘शेफ से मुख्य कार्यकारी अधिकारी तक : सफल खाद्य ब्रांड का निर्माण’ विषय पर चर्चा होगी, जिसमें रेस्तरां विस्तार, लाभप्रदता, मानकीकृत संचालन, भोजन की गुणवत्ता, आपूर्ति व्यवस्था, मानव संसाधन और कारोबार के लिए पूंजी जुटाने जैसे मुद्दों पर विचार किया जाएगा।

भारतीय खानपान को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए आधुनिक तकनीक, नवाचार और टिकाऊ प्रक्रियाओं पर भी चर्चा होगी।पीएचडी चैंबर पंजाब के सह-अध्यक्ष सौरभ मुंजाल ने कहा कि शैफ़ेक्स का उद्देश्य पंजाब की समृद्ध खाद्य विरासत को आधुनिक खाद्य एवं आतिथ्य कारोबार से जोड़ना है।

19 सितंबर को पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया मुख्य अतिथि होंगे। इस दौरान वे शेफ और आयोजन से जुड़े सहयोगियों को सम्मानित करेंगे। प्रमुख सत्र में जोरावर कालरा और शेफ हरपाल सोखी के बीच विशेष संवाद भी होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments