HomeNewsडीबीयू में ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना के साथ उत्कृष्टता पुरस्कार

डीबीयू में ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना के साथ उत्कृष्टता पुरस्कार

सिटीन्यूज़ नॉउ

मंडी गोबिंदगढ़: देश भगत विश्वविद्यालय (डीबीयू) ने शैक्षिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक गतिविधियों के माध्यम से ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम डीबीयू इंस्टीट्यूशंस इनोवेशन काउंसिल (डीबीयू-आईआईसी) ने नव चेतना स्वाभिमान चैरिटेबल फाउंडेशन और कालिका ब्रेन साइंस अकादमी के सहयोग से तथा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के समर्थन से आयोजित किया।

कार्यक्रम सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती और ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने को समर्पित रहा। इसमें राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक समन्वय, शिक्षा, नवाचार और युवा सशक्तीकरण पर जोर दिया गया।मुख्य अतिथि हरियाणा के पूर्व पुलिस महानिदेशक आर.सी. मिश्रा, कर्नल जयबंस सिंह (सेवानिवृत्त), पूर्व विधायक सरहिंद डॉ. हरबंस लाल, राजनीतिक विश्लेषक दिनेश दीक्षित और एनएससी फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. सुनील राजपूत सहित कई गणमान्य लोगों ने शिरकत की।

कार्यक्रम में शिक्षा, नवाचार, सामाजिक सेवा, सामुदायिक विकास और राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डीबीयू के संकाय सदस्यों तथा अन्य उपलब्धि हासिल करने वालों को उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किए गए।

समापन अवसर पर आयोजित मस्तिष्क विज्ञान कार्यशाला में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिया। विशेषज्ञों ने मस्तिष्क विज्ञान, संज्ञानात्मक विकास और सीखने की आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी। कुलाधिपति डॉ. ज़ोरा सिंह, प्रो-कुलाधिपति डॉ. तजिंदर कौर और कुलपति प्रो. (डॉ.) हर्ष सदावर्ती के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम ने युवाओं में नवाचार, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments