HomeNewsनिसान टेक्टॉन ने दिखाई अनूठी क्षमता, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में बनाई...

निसान टेक्टॉन ने दिखाई अनूठी क्षमता, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में बनाई जगह

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: एक उल्लेखनीय ऑटोमोटिव क्षमता के प्रदर्शन के साथ निसान मोटर ने एसयूवी के मामले में निसान की उत्कृष्टता के 75 वर्षों की विरासत को और मजबूत किया है। निसान मोटर इंडिया ने लेह तक पहुंचने वाले एक ही मॉडल के सबसे ज्यादा चौपहिया वाहनों का काफिला के तौर पर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जगह बनाई है।

60 नई निसान टेक्टॉन प्रीमियम एसयूवी के काफिले ने सफलतापूर्वक पांच दिन का हिमालयी अभियान पूरा किया है। इसमें 700 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय की गई। इस अभियान में चंडीगढ़ में 1,053 फीट से शिंकु ला पास की 16,703 फीट और लेह की 11,480 फीट की ऊंचाई तक वाहनों को ले जाया गया। इस अभियान ने निसान की नई प्रीमियम एसयूवी की क्षमता, मजबूती और इंजीनियरिंग ताकत को प्रदर्शित किया है।

निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वत्स ने कहा, यह उपलब्धि हर सफर में ग्राहकों को आत्मविश्वास दिलाने वाली प्रीमियम एसयूवी देने की निसान की प्रतिबद्धता को दिखाती है। इससे हमारा यह विश्वास भी मजबूत हुआ है कि नई टेक्टॉन को भारत की विविध परिस्थितियों में शानदार परफॉर्म करने के लिए ही तैयार किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments