HomeNewsमैकडॉनल्ड्स इंडिया–नॉर्थ एंड ईस्ट की नई उपलब्धि, 200 मैककैफे

मैकडॉनल्ड्स इंडिया–नॉर्थ एंड ईस्ट की नई उपलब्धि, 200 मैककैफे

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: मैकडॉनल्ड्स इंडिया – नॉर्थ एंड ईस्ट ने उत्तर एवं पूर्वी भारत में अपने मैककैफे नेटवर्क को 200 आउटलेट तक पहुंचा दिया है। इस उपलब्धि के साथ ही बेहतरीन एवं गुणवत्तापूर्ण कैफे एक्सपीरियंस को ज्यादा सुलभ बनाने की कंपनी की प्रतिबद्धता मजबूत हुई है।

भारत में कॉफी कल्चर लगातार बदल रहा है और अब युवा ऐसी जगह जाना पसंद करते हैं, जहां उन्हें एक-दूसरे से कनेक्ट होने और खुलकर जीने का मौका मिले। मैककैफे ने अपने ‘गुड वाइब्स स्टार्ट विद मैककैफे’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से शानदार कीमत पर बेहतरीन कॉफी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए खुद को प्रेफर्ड कैफे के रूप में स्थापित किया है।इस खास पड़ाव को पार करने के मौके पर मैकडॉनल्ड्स इंडिया – नॉर्थ एंड ईस्ट ने तारा सुतारिया के साथ साझेदारी की है।

इस साझेदारी के माध्यम से ‘गुड वाइब्स स्टार्ट विद मैककैफे’ प्लेटफॉर्म को कॉफी के खास पलों एवं रोजाना के शानदार अनुभवों के साथ जीवंत किया जाएगा।सीपीआरएल (मैकडॉनल्ड्स इंडिया – नॉर्थ एंड ईस्ट) के वाइस चेयरपर्सन अनंत अग्रवाल ने कहा, ‘200 मैककैफे आउटलेट की यह उपलब्धि अपना फुटप्रिंट लगातार बढ़ाने और अपने बेवरेज पोर्टफोलियो को मजबूत करने की दिशा में हमारे लगातार निवेश को दिखाता है।

भारत में कॉफी कल्चर लगातार बदल रहा है और ऐसे में मैककैफे के नए चेहरे के तौर पर तारा सुतारिया को जोड़ते हुए हमारा रिफ्रेश्ड ‘गुड वाइब्स स्टार्ट विद मैककैफे’ प्लेटफॉर्म युवाओं से जुड़ने और मैककैफे को उनके रोजाना के कॉफी के पलों के लिए प्रेफर्ड चॉइस बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को दिखाता है।’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments