HomeNewsAutomobilesनिसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और एविस इंडिया ने आज कॉर्पोरेट मोबिलिटी...

निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और एविस इंडिया ने आज कॉर्पोरेट मोबिलिटी और लीजिंग सॉल्यूशंस ने साझेदारी की घोषणा की

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एनएमआईपीएल) और एविस इंडिया ने आज भारत में कॉर्पोरेट मोबिलिटी और लीजिंग सॉल्यूशंस को मजबूती देने के लिए रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की।दोनों कंपनियों ने मिलकर इंटीग्रेटेड लीजिंग एवं सब्सक्रिप्शन ऑफरिंग्स की पेशकश की है। इस गठजोड़ का लक्ष्य विभिन्न कंपनियों की ओर से आ रही फ्लेक्सिबल एवं एसेट.लाइट मोबिलिटी मॉडल्स की बढ़ती मांग को पूरा करना है।

इन ऑफरिंग्स के तहत फ्लेक्सिबल लीजिंग एवं सब्सक्रिप्शन प्लान के माध्यम से निसान मैग्नाइट एवं ऑल-न्यू निसान ग्रेवाइट समेत निसान के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो तक पहुंच मिलेगी। इसमें 60 महीने तक की अवधि और 50,000 किलोमीटर तक की दूरी के लिए अलग-अलग प्लान मिलेंगे। कुछ वैरिएंट्स के लिए रेंटल की शुरुआत 9,399 रुपये प्रति महीने (जीएसटी और नियम एवं शर्तें लागू) से होगी। इन सॉल्यूशंस को इस तरह से डिजाइन किया गया है, जिससे कॉर्पोरेट ग्राहकों को किफायती एवं सुविधाजनक विकल्प मिल सके।

इस घोषणा को लेकर निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री सौरभ वत्स ने कहा, इस साझेदारी से रणनीतिक और ग्राहकों को केंद्र में रखने वाली पहलों के माध्यम से भारतीय बाजार के प्रति निसान की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को मजबूती मिलेगी। इसके जरिये सुगम एवं फ्लेक्सिबल मोबिलिटी सॉल्यूशंस को विस्तार देते हुए ग्राहकों को बेहतर मूल्य प्रदान किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments