सिटीन्यूज़ नॉउ
पंचकूला: पंचकूला ऑटोमोबाइल्स ने इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित अपने शोरूम में ऑल-न्यू टाटा सिएरा.ईवी 4WD (डुअल मोटर) का भव्य अनावरण किया। समारोह में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आरबीओ पंचकूला के क्षेत्रीय प्रबंधक रोहित शर्मा मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में ग्राहकों, ऑटोमोबाइल प्रेमियों और मीडिया प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।
पंचकूला ऑटोमोबाइल्स के जनरल मैनेजर नवीन थपलियाल ने कहा कि टाटा सिएरा.ईवी देश की प्रतिष्ठित एसयूवी की आधुनिक इलेक्ट्रिक वापसी है। उन्होंने कहा कि यह वाहन अत्याधुनिक तकनीक, दमदार प्रदर्शन, उच्च सुरक्षा और प्रीमियम सुविधाओं का बेहतरीन मेल है तथा ट्राईसिटी के ग्राहकों से इसे शानदार प्रतिक्रिया मिली है।
टाटा मोटर्स के Acti.ev+ प्लेटफॉर्म पर विकसित नई सिएरा.ईवी 63 kWh और 75 kWh बैटरी विकल्पों में उपलब्ध है। इसका टॉप-एंड डुअल-मोटर QWD वेरिएंट 306 पीएस की शक्ति और 504 एनएम टॉर्क प्रदान करता है। कंपनी के अनुसार यह एसयूवी एक बार चार्ज होने पर 665 किलोमीटर (MIDC) तक की रेंज देती है, जबकि वास्तविक परिस्थितियों में 510 से 530 किलोमीटर तक चल सकती है। फास्ट चार्जिंग तकनीक से लगभग 15 मिनट में 263 किलोमीटर तक की अतिरिक्त रेंज प्राप्त की जा सकती है।
वाहन में लेवल-2+ एडीएएस, 540 डिग्री सराउंड व्यू कैमरा, ट्रिपल-स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डॉल्बी एटमॉस आधारित 12-स्पीकर जेबीएल ऑडियो, पैनोरमिक सनरूफ, 622 लीटर बूट स्पेस, व्हीकल-टू-लोड (V2L) और व्हीकल-टू-व्हीकल (V2V) चार्जिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। कंपनी का कहना है कि यह लॉन्च ट्राईसिटी में पर्यावरण-अनुकूल और टिकाऊ मोबिलिटी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

