HomeEducationनीट 2026 में एलन चंडीगढ़ का शानदार प्रदर्शन, पांच छात्रों ने बनाई...

नीट 2026 में एलन चंडीगढ़ का शानदार प्रदर्शन, पांच छात्रों ने बनाई टॉप-100 में जगह

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: एलन करियर इंस्टीट्यूट, चंडीगढ़ के विद्यार्थियों ने नीट (यूजी) 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शानदार सफलता हासिल की है। इस वर्ष एलन के पांच छात्रों ने देशभर की टॉप-100 ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) में जगह बनाई, जबकि तीन छात्रों ने टॉप-50 में स्थान प्राप्त किया।

एलन चंडीगढ़ की छात्रा आशी गोयल ने एआईआर-29 हासिल कर संस्थान में सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। माधवन महाजन ने एआईआर-44 के साथ चंडीगढ़ में पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि अर्नव जिंदल ने एआईआर-50 हासिल कर टॉप-50 में जगह बनाई। इसके अलावा हर्षूल गर्ग ने एआईआर-66 प्राप्त कर चंडीगढ़ में दूसरा और सामर्थ सैनी ने एआईआर-70 के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

संस्थान ने बताया कि यह सफलता छात्रों की लगातार मेहनत, शिक्षकों के सही मार्गदर्शन और नियमित पढ़ाई का परिणाम है। सफल विद्यार्थियों ने भी अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया।एलन ट्राइसिटी के वाइस प्रेसिडेंट, जोनल हेड (नॉर्थ) एवं सेंटर हेड सदानंद वानी ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि एलन आगे भी विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और सही मार्गदर्शन देकर उन्हें अपने लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments