सिटीन्यूज़ नॉउ
चंडीगढ़: निसान मोटर इंडिया ने आज मई, 2026 की अपनी सेल्स परफॉर्मेंस की जानकारी दी। मई में कंपनी की घरेलू बिक्री में सालाना आधार पर 118 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि देखने को मिली है। बीते महीने कंपनी ने घरेलू बाजार में कुल 2,948 यूनिट्स की बिक्री की। इसी दौरान 5ए023 कारों का निर्यात किया गया, जिससे कंपनी की कुल बिक्री 7,971 यूनिट्स की रही।
निसान मोटर इंडिया ने सालाना आधार पर लगातार तीसरे महीने घरेलू बिक्री में बढ़त दर्ज की है। इससे भारतीय बाजार में कंपनी की स्थिति मजबूत हुई है।निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वत्स ने कहा, लगातार तीसरे महीने घरेलू बिक्री में बढ़ोतरी निसान के प्रोडक्ट्स में ग्राहकों के भरोसे की उत्साहजनक तस्वीर दिखाने वाली है।
निसान मैग्नाइट की मजबूती के साथ-साथ ऑल न्यू निसान ग्रेवाइट को मिल रही शानदार प्रतिक्रिया और सीएनजी विकल्प को अपनाने की गति को देखते हुए भारत में अपनी रणनीति को लेकर हम उत्साहित हैं।ऑल न्यू निसान ग्रेवाइट को लेकर बाजार से मिल रही शानदार प्रतिक्रिया के साथ भारत में निसान की लाइन-अप में ग्राहकों की रुचि लगातार बनी हुई है। भारत में निसान के सफर में नई निसान मैग्नाइट लगातार एक मजबूत स्तंभ बनी हुई है।

