सिटीन्यूज़ नॉउ
चंडीगढ़: फोर्टिस अस्पताल मोहाली और रोबोटिक-असिस्टेड सर्जरी क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इन्ट्यूटिव ने भारत के किसी नॉन-मेट्रो शहर में पहली टोटल प्रोग्राम ऑब्जर्वेशन (टीपीओ) साइट स्थापित करने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। इस पहल का उद्देश्य देश में सस्टेनेबल रोबोटिक-असिस्टेड सर्जरी कार्यक्रमों के विकास, प्रशिक्षण और मरीजों की सुरक्षा को बढ़ावा देना है।
फोर्टिस मोहाली में स्थापित टीपीओ साइट देशभर के सर्जनों, अस्पताल प्रशासकों और हेल्थकेयर टीमों को पीयर-टू-पीयर लर्निंग का अवसर देगी। यहां वे रोबोटिक सर्जरी कार्यक्रम के संचालन, सर्जन प्रशिक्षण, ऑपरेटिंग रूम वर्कफ्लो, मरीज सुरक्षा, प्रोग्राम गवर्नेंस और दीर्घकालिक योजना जैसे पहलुओं का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त कर सकेंगे।
अस्पताल में गायनाकोलॉजी, यूरोलॉजी, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ऑन्कोलॉजी तथा हेड एंड नेक सर्जरी सहित कई विभागों में 3,600 से अधिक रोबोटिक-असिस्टेड सर्जरी की जा चुकी हैं। यहां 18 रोबोटिक सर्जन और दो दा विंची सर्जिकल सिस्टम उपलब्ध हैं।
इन्ट्यूटिव एशिया पैसिफिक के प्रेसिडेंट ग्लेन वावोसो, इन्ट्यूटिव इंडिया के रोहित महाजन और फोर्टिस मोहाली के एसबीयू हेड अभिजीत सिंह ने कहा कि यह साझेदारी भारत में रोबोटिक-असिस्टेड सर्जरी के विस्तार, उच्च गुणवत्ता वाली मिनिमली इन्वेजिव केयर और नॉन-मेट्रो शहरों में आधुनिक सर्जिकल क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

