सिटीन्यूज़ नॉउ
चंडीगढ़: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे मेधावी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण कोचिंग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चंडीगढ़ प्रशासन के वित्त सचिव दीप्रवा लाकड़ा ने गुरुवार को ‘त्रिग्या थ्राइव-2026’ स्कॉलरशिप परीक्षा का शुभारंभ किया।
सेक्टर-35 स्थित आईएमए ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मेरिट आधारित अवसर देश के भविष्य को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं और विद्यार्थियों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी तथा स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित करते हैं।
त्रिग्या एडुवेंचर के सह-संस्थापक एवं निदेशक परमेश्वर झा ने बताया कि कक्षा आठवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित होने वाली इस परीक्षा के माध्यम से आईआईटी-जेईई और नीट की तैयारी करने वाले छात्रों को 100 प्रतिशत तक की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। इसके अलावा नकद पुरस्कार, मेरिट प्रमाणपत्र, शैक्षणिक सम्मान तथा वैज्ञानिक एवं शैक्षिक एक्सपोजर कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर भी मिलेगा।
आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी विद्यार्थियों के लिए विशेष सहायता का भी प्रावधान किया गया है।उन्होंने बताया कि परीक्षा 14 और 17 अक्टूबर को चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला, हिमाचल प्रदेश तथा पार्टनर स्कूलों में ऑफलाइन, जबकि 15 से 18 अक्टूबर 2026 के बीच ऑनलाइन आयोजित होगी।
कार्यक्रम में सह-संस्थापक रजत गर्ग, दलजीत सिंह और शैलेश गुप्ता सहित विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य, शिक्षक, अभिभावक और आईआईटी-नीट में सफल पूर्व विद्यार्थी भी मौजूद रहे।त्रिग्या थ्राइव-2026 के लिए पंजीकरण शुरू हो चुके हैं। इच्छुक विद्यार्थी और स्कूल संस्थान की वेबसाइट www.trigyaedu.com के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

