HomeSocial Workमाता मनसा देवी के चरणों में सेवा का संकल्प, 47 श्रद्धालुओं ने...

माता मनसा देवी के चरणों में सेवा का संकल्प, 47 श्रद्धालुओं ने किया रक्तदान

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला: माता मनसा देवी मंदिर परिसर में रविवार को आस्था और मानव सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। विश्वास फाउंडेशन द्वारा गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी के आशीर्वाद से आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 47 श्रद्धालुओं ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा में अपना योगदान दिया।

शिविर का आयोजन श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड तथा इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा पंचकूला के सहयोग से किया गया।
मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने पूरे उत्साह के साथ रक्तदान किया। शिविर में कई युवाओं ने पहली बार रक्तदान कर नियमित रक्तदाता बनने का संकल्प भी लिया।

सिविल अस्पताल, सेक्टर-6 पंचकूला के ब्लड बैंक की टीम ने डॉ. अमित सम्मी के नेतृत्व में स्वास्थ्य जांच के बाद रक्त संग्रह किया।
विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है। वहीं संयुक्त सचिव ऋषि सरल विश्वास ने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है और इसकी उपलब्धता केवल स्वैच्छिक रक्तदान से ही संभव है।


शिविर के अंत में सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा-पत्र एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। फाउंडेशन ने श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड, रेड क्रॉस, ब्लड बैंक टीम और सभी सहयोगियों का सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments