सिटीन्यूज़ नॉउ
चंडीगढ़: राजकीय शिक्षा महाविद्यालय, सेक्टर-20 डी में भावी बी.एड. शिक्षकों के लिए पांच दिवसीय आईसीटी कौशल प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यशाला का उद्घाटन निदेशक उच्च शिक्षा, चंडीगढ़ प्रशासन डॉ. पालिका अरोड़ा, पीसीएस ने किया। इस अवसर पर श्री सत्य साईं विद्या वाहिनी की चंडीगढ़ प्रतिनिधि एवं हरियाणा राज्य समन्वयक प्रिया टंडन तथा महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सपना नंदा मौजूद रहीं।
5 से 9 अक्टूबर तक श्री सत्य साईं विद्या वाहिनी, प्रशांति निलयम, आंध्र प्रदेश के सहयोग से आयोजित कार्यशाला का उद्देश्य भावी शिक्षकों की डिजिटल दक्षता बढ़ाना और शिक्षण में तकनीक के प्रभावी उपयोग के लिए तैयार करना है।
डॉ. अरोड़ा ने आईसीटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डालते हुए इनके रचनात्मक एवं जिम्मेदार उपयोग का आह्वान किया।प्रशिक्षण में एमएस पावरपॉइंट, H5P आधारित ई-कंटेंट, ऑडियो-वीडियो निर्माण, वेब होस्टिंग, ब्लॉगिंग, वर्चुअल कॉन्फ्रेंसिंग और Responsible AI जैसे विषय शामिल हैं। कार्यशाला का समन्वय डॉ. सुमन खोक्हर कर रही हैं।

