सिटीन्यूज़ नॉउ
पंचकूला: मार्केट वेल्फेयर एसोसिएशन, सेक्टर-4 की ओर से विश्वास फाउंडेशन, एचडीएफसी बैंक और इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा पंचकूला के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 34 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक चले शिविर में 44 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया, जबकि स्वास्थ्य कारणों से 10 लोग रक्तदान नहीं कर सके। पीजीआई चंडीगढ़ के ब्लड बैंक की टीम ने डॉ. एकता की देखरेख में रक्त संग्रह किया। सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा-पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया।
विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने रक्तदाताओं का आभार जताते हुए नियमित रक्तदान की अपील की। एसोसिएशन के प्रधान बलराम शर्मा और सचिव अंकुश सिंगला ने भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने का संकल्प लिया। एचडीएफसी बैंक से साहिब सिंह राणा भी मौजूद रहे।
शिविर की सफलता में विजय पासी का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर श्याम सुंदर साहनी, मदन नागपाल, पवन मनचन्दा और सत्य भूषण खुराना भी उपस्थित थे।

