सिटीन्यूज़ नॉउ
कुरुक्षेत्र: लिवासा अस्पताल, करनाल ने हरियाणा के लोगों तक आधुनिक हृदय चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में पहल की है। इसी उद्देश्य से कुरुक्षेत्र में ‘इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी में नए आयाम’ विषय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें अस्पताल के डायरेक्टर (कार्डियोलॉजी) डॉ. अरविंद कौल ने हृदय रोगों के आधुनिक उपचार और नई तकनीकों की जानकारी दी।
25 वर्षों से अधिक अनुभव रखने वाले डॉ. कौल ने बताया कि अस्पताल में कोरोनरी एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, हार्ट अटैक में प्राइमरी एंजियोप्लास्टी, जटिल कोरोनरी इंटरवेंशन, पेसमेकर इम्प्लांटेशन, टीएवीआर, एएसडी/पीडीए क्लोजर और पेरिफेरल वैस्कुलर इंटरवेंशन जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
इसके अलावा IVUS, OCT और FFR जैसी आधुनिक तकनीकों से भी उपचार किया जा रहा है।उन्होंने लोगों को नियमित हृदय जांच करवाने, ब्लड प्रेशर, शुगर और कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रखने तथा छाती में दर्द, सांस लेने में परेशानी और असामान्य पसीना आने पर तुरंत चिकित्सकीय सहायता लेने की सलाह दी।
लिवासा हॉस्पिटल्स के सीईओ अनुराग यादव ने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य मरीजों को आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं उनके क्षेत्र में ही उपलब्ध करवाना है। वहीं, फैसिलिटी डायरेक्टर ग्लैडविन नैयर ने कहा कि अस्पताल में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और क्रिटिकल केयर सुविधाओं के माध्यम से विशेष हृदय उपचार को अधिक सुलभ बनाया जा रहा है।

