HomeNewsलंग्स कैंसर की समय पर पहचान से उपचार की संभावनाएं बेहतर: डॉ....

लंग्स कैंसर की समय पर पहचान से उपचार की संभावनाएं बेहतर: डॉ. डांग

सिटीन्यूज़ नॉउ

मोहाली: लंग्स कैंसर अवेयरनेस मंथ के तहत मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, मोहाली के विशेषज्ञों ने फेफड़ों के कैंसर के लक्षणों, जोखिम कारकों और समय पर जांच के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। नवंबर माह में चलाए जाने वाले इस अभियान का उद्देश्य बीमारी की शुरुआती पहचान और बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करना है।

धूम्रपान और तंबाकू का सेवन लंग्स कैंसर के प्रमुख कारण हैं, लेकिन यह बीमारी धूम्रपान न करने वालों में भी हो सकती है। लगातार खांसी, खांसी में खून आना, अचानक वजन घटना, सीने में दर्द, सांस लेने में परेशानी और बार-बार संक्रमण होना इसके प्रमुख लक्षण हैं।

अस्पताल के मेडिकल ऑन्कोलॉजी एवं हीमैटो-ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रिंसिपल कंसल्टेंट डॉ. केतन डांग ने कहा कि लंग्स कैंसर के शुरुआती लक्षण अक्सर सामान्य श्वसन समस्याएं समझकर नजरअंदाज कर दिए जाते हैं। इससे दिकत हो सकती है।

उन्होंने कहा कि शुरुआती अवस्था में बीमारी का पता चलने से उपचार के अधिक विकल्प मिलते हैं। तंबाकू से दूरी, प्रदूषण से बचाव और समय पर चिकित्सकीय जांच बीमारी के जोखिम को कम करने में महत्वपूर्ण हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments