सिटीन्यूज़ नॉउ
मंडी गोबिंदगढ़: देश भगत ग्लोबल स्कूल में बाल दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों को पढ़ाई के दैनिक बोझ से मुक्त रखने के उद्देश्य से इस दिन को ‘बैगलेस डे’ के रूप में मनाया गया, जिसमें बच्चों ने विभिन्न खेलों और मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेकर खूब आनंद लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षकों द्वारा आयोजित विशेष सभा से हुई, जिसमें बच्चों को समर्पित कविताएं, भाषण और गीत प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर अंतर-हाउस रस्साकशी प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें चारों हाउस के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और टीम भावना के साथ भाग लिया।
छोटे बच्चों के लिए म्यूजिकल चेयर, नींबू-चम्मच दौड़, बोरी दौड़ और दौड़ प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। विजेता विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। बच्चों ने टिफिन पार्टी का भी आनंद लिया।
स्कूल के चेयरमैन डॉ. जोरा सिंह और महासचिव डॉ. तेजिंदर कौर ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।प्रिंसिपल इंदू शर्मा ने कहा कि बच्चे देश का अनमोल खजाना हैं। उनका प्रेम, अच्छे संस्कारों और आत्मविश्वास के साथ पालन-पोषण करना सभी की साझा जिम्मेदारी है।

