HomeNewsविश्वास फाउंडेशन ने टीबी मरीजों को वितरित की पौष्टिक आहार किट

विश्वास फाउंडेशन ने टीबी मरीजों को वितरित की पौष्टिक आहार किट

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला: प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत विश्वास फाउंडेशन पंचकूला ने सेक्टर-19 स्थित अर्बन डिस्पेंसरी में जरूरतमंद टीबी मरीजों को निःशुल्क पौष्टिक आहार किट वितरित कीं। गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी के आशीर्वाद से आयोजित इस सेवा का उद्देश्य मरीजों को उपचार के दौरान पोषण और सामाजिक संबल प्रदान करना है।

फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि संस्था वर्ष 2022 से स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से यह सेवा निरंतर कर रही है। स्टेट टीबी ऑफिसर राजेश राजू, सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार और जिला टीबी अधिकारी डॉ. संदीप छाबड़ा के मार्गदर्शन में मरीजों को हर महीने आहार किट दी जाती हैं। उन्होंने टीबी मरीजों के प्रति संवेदनशीलता बरतने और भेदभाव से बचने की अपील की।

संयुक्त सचिव ऋषि सरल विश्वास ने बताया कि प्रत्येक किट में सोया दाल, सोया आटा, सोयाबीन बड़ी, भुना चना, गुड़ और प्रोटीन पाउडर शामिल था। मरीजों को नियमित दवाइयां लेने, उपचार पूरा करने तथा चिकित्सकीय सलाह के अनुसार योग और ध्यान अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर डॉ. पारुल नरवाल, सतीश गुप्ता, मदन नागपाल, देवरिशी और सतीश वत्स सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संस्था ने समाज से टीबी मरीजों की सहायता करने की अपील की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments