सिटीन्यूज़ नॉउ
चंडीगढ़: सेंट जॉन्स ओल्ड बॉयज एसोसिएशन (सजोबा) की ओर से चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में आयोजित सजोबा गोल्फ टूर्नामेंट-2026 में जय गुप्ता ने 69 के स्कोर के साथ ओवरऑल ग्रॉस खिताब जीता, जबकि सौरभ नागपाल 74 के स्कोर के साथ उपविजेता रहे। 18 होल के इस टूर्नामेंट में करीब 100 पूर्व छात्रों ने हिस्सा लिया और खेल भावना व आपसी सौहार्द का शानदार प्रदर्शन किया।
60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में जस्टिस अनुपिंदर ग्रेवाल (35 अंक) विजेता और कर्नल मोहित सिक्का (33 अंक) उपविजेता रहे। जूनियर वर्ग में विराज सहगल (36 अंक) ने पहला और कंवर खुल्लर (28 अंक) ने दूसरा स्थान हासिल किया। स्पॉन्सर्स वर्ग में बलविंदर सिंह (35 अंक) विजेता और आई.पी. सिंह (34 अंक) उपविजेता रहे।
हैंडीकैप 0-9 वर्ग में जय गुप्ता (39 अंक), 10-18 वर्ग में मेजर आर.एस. विर्क (36 अंक) और 19-24 वर्ग में गुरमोहन सिंह बेदी (33 अंक) विजेता बने।
विशेष प्रतियोगिताओं में अधिराज गुलाटी ने स्ट्रेटेस्ट ड्राइव, साहिल सहगल ने लॉन्गेस्ट ड्राइव और सौरभ नागपाल ने क्लोजेस्ट टू द पिन का पुरस्कार जीता। टूर्नामेंट को जीबी लेजेंड्स, कॉइनेज इन्वेस्टमेंट्स और बिग बेन ऑप्टिकल कंपनी का सहयोग मिला।

