सिटीन्यूज़ नॉउ
पंचकूला: सतलुज पब्लिक स्कूल, सेक्टर-4, पंचकूला के विद्यार्थियों ने SIP Abacus और ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रोड सेफ्टी कलरिंग प्रतियोगिता-2026 के जिला स्तरीय मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया।प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा के माध्यम से सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन और जिम्मेदार नागरिक व्यवहार का संदेश दिया।
कक्षा छठी में सावी शर्मा (लिली), तन्वी (ट्यूलिप) और भविश (हायसिंथ) ने पुरस्कार प्राप्त किए। वहीं, कक्षा पांचवीं में पलक यादव (जिनिया), दिशिका सेठी (जिनिया) और रिया (पैंसी) जिला स्तरीय विजेता रहीं।
सतलुज ग्रुप ऑफ स्कूल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर रीकृत सराय ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों को जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाना है। बचपन से सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित होने से बच्चे जीवनभर इन मूल्यों को अपनाते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों द्वारा रचनात्मक माध्यम से सामाजिक संदेश देना सराहनीय है।
स्कूल प्रबंधन ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों में रचनात्मकता, सामाजिक जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करती हैं।

