HomeHealth & Fitnessसमय पर इलाज से टला बड़ा खतरा, ब्रेन ट्यूमर से महिला की...

समय पर इलाज से टला बड़ा खतरा, ब्रेन ट्यूमर से महिला की जान बची

सिटीन्यूज़ नॉउ

पंचकूला: पारस हेल्थ पंचकूला के न्यूरोसर्जरी विभाग ने 52 वर्षीय महिला के तेजी से बढ़ने वाले दुर्लभ ब्रेन ट्यूमर का सफल इलाज कर उसकी जान बचाई। मरीज नीलम को दौरा पड़ने के बाद अस्पताल लाया गया, जहां एमआरआई में मस्तिष्क में 1.5 सेंटीमीटर का ट्यूमर मिला। शुरुआती जांच और बायोप्सी में यह कम गंभीर प्रतीत हुआ, लेकिन मॉलिक्यूलर प्रोफाइल (IDH-वाइल्डटाइप) से इसके आक्रामक होने के संकेत मिले।

तीन सप्ताह के भीतर ट्यूमर तेजी से बढ़कर बड़े मैलिग्नेंट मास में बदल गया और मस्तिष्क के कॉर्पस कैलोसम तक फैल गया। स्थिति गंभीर होने पर न्यूरोसर्जरी टीम ने तत्काल क्रेनियोटॉमी कर ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकाल दिया, जिससे मरीज की जान बच गई।न्यूरोसर्जरी कंसल्टेंट डॉ. अंकित अमर गुप्ता ने कहा कि ब्रेन ट्यूमर में केवल बायोप्सी नहीं, बल्कि मॉलिक्यूलर जांच भी बेहद महत्वपूर्ण है।

फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. पंकज मित्तल ने बताया कि समय पर पहचान, आधुनिक जांच और विशेषज्ञों की समन्वित टीम से जटिल न्यूरोलॉजिकल बीमारियों का भी सफल उपचार संभव है। विशेषज्ञों ने लगातार सिरदर्द, दौरे या अन्य न्यूरोलॉजिकल लक्षणों पर तुरंत जांच कराने की सलाह दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments