HomeNewsसमाज सेवा और शिक्षा क्षेत्र में योगदान के लिए अरुण सूद व...

समाज सेवा और शिक्षा क्षेत्र में योगदान के लिए अरुण सूद व कुलभूषण शर्मा सम्मानित

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: सर्वहारा एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन (SEWA) चंडीगढ़ द्वारा होटल वेस्टर्न कोर्ट, सेक्टर-43 में आयोजित एक सम्मान समारोह में पूर्व मेयर एवं पूर्व भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद तथा नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल्स अलायंस (NISA) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा को समाज सेवा, शिक्षा और जनहित के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह में शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्कूल संचालकों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।एसोसिएशन के प्रधान सरदार दलजीत सिंह ने दोनों अतिथियों का स्वागत करते हुए शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने चंडीगढ़ प्रशासन और प्रशासक गुलाब चंद कटारिया का धन्यवाद करते हुए हाल ही में 12 स्कूलों को मान्यता दिए जाने को सकारात्मक कदम बताया तथा शेष लंबित स्कूलों की मान्यता प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने की मांग की।

अरुण सूद ने कहा कि शिक्षा समाज की प्रगति का आधार है और स्कूलों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान होना चाहिए। उन्होंने लंबित स्कूलों की मान्यता प्रक्रिया जल्द पूरी करने की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं कुलभूषण शर्मा ने सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सभी की साझा जिम्मेदारी है। कार्यक्रम का समापन सम्मान चिन्ह भेंट, धन्यवाद ज्ञापन और रात्रिभोज के साथ

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments