HomeReligion52वें वार्षिक मूर्ति स्थापना उत्सव में गूंजे बाबा बालक नाथ के जयकारे

52वें वार्षिक मूर्ति स्थापना उत्सव में गूंजे बाबा बालक नाथ के जयकारे

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: सेक्टर-29 स्थित श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर में चल रहे 52वें वार्षिक मूर्ति स्थापना उत्सव के अंतर्गत बुधवार को आयोजित भव्य भजन संध्या श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का केंद्र बनी रही। श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ सेवा मंडल के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर दिनभर धार्मिक अनुष्ठानों और भजनों से गुंजायमान रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह धूना पूजन से हुई, जिसके बाद श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से बाबा बालक नाथ जी की भव्य आरती में हिस्सा लेकर परिवार की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। शाम को भजन संध्या से पूर्व ज्योति प्रचंड की गई।भजन संध्या में बलाचौर से पहुंचे प्रसिद्ध भजन गायक मिंटू टकारला ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।

उन्होंने “जोगिया तैनूं साड़ी नहीं, सानूं तेरी लोड़”, “तूं कर मोर सवारी, उड़ गया मैं रही वाजां मारदी”, “इक्क पिंड विच जोगी आया”, “तेरे शाह तलाइयां दी जोगिया” तथा “मां नैणा देवी ए तैनूं बुलावे” जैसे लोकप्रिय भजन प्रस्तुत किए। भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। देर रात तक बाबा जी के जयकारों और भक्ति गीतों से मंदिर परिसर गूंजता रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments