HomeSportसीएपी सीनियर महिला इंटर-स्टेट टी-20 टूर्नामेंट में केरल ने चंडीगढ़ को 55...

सीएपी सीनियर महिला इंटर-स्टेट टी-20 टूर्नामेंट में केरल ने चंडीगढ़ को 55 रन से हराया

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: सीएपी सीनियर महिला इंटर-स्टेट टी-20 टूर्नामेंट में गुरुवार को पुडुचेरी में खेले गए मुकाबले में चंडीगढ़ की महिला टीम को केरल के हाथों 55 रन से हार का सामना करना पड़ा।

पहले बल्लेबाजी करते हुए केरल ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए। टीम की ओर से अक्षया ए ने 43 रन, द्रिश्या आईवी ने नाबाद 35 रन तथा कप्तान आशा सोभना जॉय ने नाबाद 47 रनों की शानदार पारी खेली।

157 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चंडीगढ़ की टीम निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 102 रन ही बना सकी। चंडीगढ़ की ओर से पलक राणा ने नाबाद 47 रन बनाए, जबकि सारा महाजन ने 27 रनों का योगदान दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments