सिटीन्यूज़ नॉउ
मोहाली: भारत के लोकप्रिय नेबरहुड कैफे-बार ब्रांड सोशल ने एचएलपी गैलेरिया, सेक्टर-62 में ‘मोहाली सोशल’ की शुरुआत की है। यह देश में ब्रांड का 60वां, पंजाब में तीसरा और मोहाली में पहला आउटलेट है। चंडीगढ़ के दो सफल आउटलेट्स के बाद ट्राईसिटी में यह ब्रांड के विस्तार की नई कड़ी है।
इम्प्रेसारियो एंटरटेनमेंट एंड हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर रियाज़ अमलाणी ने कहा कि मोहाली की जीवंत संस्कृति, ऊर्जा और सामुदायिक भावना को ध्यान में रखकर यह केंद्र तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य लोगों को भोजन, कॉफी, पेय, संगीत और मेलजोल के लिए एक आकर्षक स्थान उपलब्ध कराना है।
मुंबई की एफके’डी वर्कशॉप द्वारा डिजाइन किए गए बहु-स्तरीय परिसर में एम्फीथिएटर शैली का लेआउट, आकर्षक आइलैंड बार, निजी डाइनिंग रूम और ओपन-एयर बालकनी प्रमुख आकर्षण हैं।
दिन में यहां कॉफी, भोजन और कामकाजी मुलाकातों का माहौल रहता है, जबकि शाम को संगीत और मनोरंजन के साथ वातावरण जीवंत हो जाता है। मेन्यू में चाइना बॉक्स, बटर चिकन बिरयानी, फुली रीलोडेड नाचोस, कॉफी, सिग्नेचर कॉकटेल व अन्य ड्रिंक्स शामिल हैं। पंजाब से प्रेरित ‘बनारसी पटियाला’ भी विशेष आकर्षण है।
एचएलपी गैलेरिया के प्रवक्ता ने कहा कि यह परिवारों, युवाओं और दोस्तों के लिए नया मिलन स्थल बनेगा। यहां संगीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम, क्रिएटिव गतिविधियां और उभरती प्रतिभाओं से जुड़े आयोजन भी किए जाएंगे।

