HomeHealth & Fitnessभारत मे अस्थमा से पीड़ितों कि संख्या 3.35 करोड़ से अधिक :...

भारत मे अस्थमा से पीड़ितों कि संख्या 3.35 करोड़ से अधिक : डॉ एसके गुप्ता

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: लीडिंग मल्टी-स्पेशलिटी हेल्थ केयर प्रोवाइडर पार्क हॉस्पिटल्स ने सोमवार को मोहाली और पंचकूला स्थित अपने अस्पतालों में एडवांस्ड अस्थमा एवं एलर्जी क्लिनिक के शुभारंभ की घोषणा की।इस एडवांस्ड अस्थमा क्लिनिक के शुभारंभ से पंचकूला, मोहाली, चंडीगढ़, जीरकपुर, यमुनानगर, अंबाला, रोपड़, नवांशहर, पटियाला, करनाल, कैथल, सोलन और शिमला के मरीजों को विशेष अस्थमा देखभाल का लाभ मिलेगा।

पल्मोनोलॉजी विभाग के डायरेक्टर व एचओडी- पल्मोनोलॉजी, डॉ एसके गुप्ता ने कहा कि भारत में अस्थमा एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या बनी हुई हैए जिससे 34.35 मिलियन से अधिक लोग प्रभावित हैं, जो वैश्विक अस्थमा के कुल मामलों का लगभग 13 प्रतिशत है। इसके सामान्य लक्षणों में सांस लेने में तकलीफ, खांसी, व्हीज़िंग और सीने में जकड़न शामिल हैं।डॉ एसके गुप्ता ने आगे कहा कि कई रोगियों में अस्थमा जीवन भर रहने वाली स्थिति है।

एडवांस्ड अस्थमा एवं एलर्जी क्लिनिक में श्वसन संबंधी एलर्जी पैनल परीक्षण, फंगल एलर्जी की जांच, फेफड़ों की कार्यक्षमता परीक्षण (स्पाइरोमेट्री) और इम्यूनोथेरेपी तथा बायोलॉजिक्स सहित एडवांस्ड उपचार विकल्प जैसी सेवाएं उपलब्ध होंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments