कथा पूण्डरीक स्वामी द्वारा कही जाएगी, कल निकलेगी कलश यात्रा
सिटीन्यूज़ नॉउ
चंडीगढ़: चंडीगढ़ में एक पावन और आध्यात्मिक आयोजन होने जा रहा है, बरसाना प्रकट उत्सव श्री राधा रस भागवत कथा। जहां 12 अप्रैल से सात दिन की श्रीमद्भागवत कथा कही जाएगी और पहली बार चंडीगढ़ सेक्टर 17 सर्कस ग्राउंड में बरसाना प्रकट उत्सव होगा। यह कथा पूण्डरीक स्वामी द्वारा कही जाएगी, जो अपनी गहरी भक्ति और प्रेरणादायक वचनों के लिए जाने जाते हैं।
कथा से एक दिन पहले, भूमि पूजन का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भाग लिया और सेक्टर 17 सर्कस ग्राउंड को भक्तिमय वातावरण से भर दिया। कथा से ठीक पहले।कल 12 अप्रैल को, एक कलश यात्रा भी निकाली जाएगी, जिसमें भक्तगण कलश लेकर पूरे शहर में भक्ति भाव से चलेंगे।
इस कथा का विशेष महत्व है क्योंकि यह पहली बार है कि “सुनने और बोलने में असक्षम बच्चे”भी इस कथा में शामिल होंगे, और उनके लिए एक ट्रांसलेटर भी मौजूद होंगे, जो कथा की भाषा को उन्हें समझाएंगे। कथा स्थल पर कदम के पेड़ से लेकर एक परिक्रमा मार्ग बनाया जाएगा, साथ ही दो यमुना कुंड भी निर्मित किए जा रहे हैं।
राहुल महाजन, ऑर्गैनिक शेर फाउंडेशन की ओर से, पाँच हज़ार पौधे वितरित किए जाएंगे, जो इस कथा का एक विशेष हिस्सा होंगे और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश देंगे। सात दिन का यह आध्यात्मिक कार्यक्रम 18 अप्रैल तक चलेगा और रोज़ शाम 4:00 बजे से रात 8:00 बजे तक होगा। सभी भक्तों के लिए एंट्री फ्री होगी।कथा का आयोजन गौरी शंकर सेवादल गौशाला, सेक्टर 45 चंडीगढ़, तेजस्विनी फाउंडेशन पंचकूला और ट्रेस लाउंज द्वारा श्रद्धा के साथ किया जा रहा है, जिसमें ट्राइसिटी के कई सामाजिक और धार्मिक संगठन हिस्सा ले रहे हैं।

