सिटीन्यूज़ नॉउ
बद्दी। महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय में आयोजित नवाचार, डिज़ाइन और उद्यमशीलता बूटकैंप के तीसरे संस्करण के दूसरे चरण का समापन युवाओं के लिए नए अवसरों और सीख का प्रतीक बनकर उभरा। पाँच दिनों तक चले इस आयोजन में प्रतिभागियों ने न केवल नए विचारों को आकार दिया, बल्कि उन्हें व्यवहारिक रूप देने की दिशा में भी कदम बढ़ाए।
कार्यक्रम की शुरुआत नविराह नवाचार केंद्र के उद्घाटन से हुई, जिसका मार्गदर्शन सुरेश गुप्ता, प्रो. (डॉ.) राहुल गुप्ता और नवनीत शर्मा ने किया, जबकि उद्घाटन डॉ. निपुन साहू ने किया। उन्होंने स्टार्टअप से जुड़ी नीतियों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
करीब 40 टीमों ने अपने विचार प्रस्तुत किए, जिनमें से पांच श्रेष्ठ स्टार्टअप्स को सम्मानित किया गया। प्रो. (डॉ.) ए.एन. महाजन ने प्रतिभागियों की उपलब्धियों को सराहा। कुलपति प्रो. (डॉ.) प्रदीप सिंह वालिया, प्रो-चांसलर प्रो. (डॉ.) आर.के. गुप्ता और रजिस्ट्रार प्रो. (डॉ.) पंकज नागलिया ने इस पहल को युवाओं के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया।

