सिटीन्यूज़ नॉउ
चंडीगढ़: सेक्टर 24 स्थित प्राचीन शिव मंदिर में 1 मई से 5 मई 2026 तक आयोजित मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारम्भ विधि-विधान और धार्मिक श्रद्धा के साथ किया गया। इस पावन अवसर पर श्री गणेश एवं सिन्दूरी हनुमान जी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के लिए भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।महोत्सव की शुरुआत के दिन गणेश नवग्रह मंडप पूजन, प्रायश्चित होम एवं विशेष पूजन के साथ हुई।
धार्मिक अनुष्ठानों के बीच वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। इसी क्रम में विशाल शोभा यात्रा निकाली गई, जो सेक्टर 24 ए, बी, सी और डी के विभिन्न मार्गों से होती हुई मंदिर परिसर में पहुंची। शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह और भक्ति भाव देखते ही बनता था।इस अवसर पर सनातन धर्म शिव मंदिर सभा, सेक्टर 24 ए चण्डीगढ़ के प्रधान आदर्श शर्मा,महामंत्री रतनलाल गुप्ता दिनेश मेहता, प्रबंधक एडवोकेट संजीव भारती, सह-प्रबंधक विवेक कुमार शर्मा, सुरेश बंसल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे थे।
समस्त भक्तों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा और भव्यता को और अधिक बढ़ाया था।महोत्सव के अंतर्गत 5 मई को प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक श्री गणेश एवं सिन्दूरी हनुमान जी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी एंव साम 6 से रात्री 8 बजे तक भव्य भजन सन्ध्या का आयोजन तत्पश्चात आरती प्रसाद भण्डारा इस पुण्य अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित किया गया था।

