HomeNewsपीएचडीसीसीआई ने लांच किया ‘यंग आर्किटेक्ट्स फोरम’

पीएचडीसीसीआई ने लांच किया ‘यंग आर्किटेक्ट्स फोरम’

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) के चंडीगढ़ चैप्टर ने ‘नेटवर्क फॉर पीपल ऑफ कंस्ट्रक्शन’ के सहयोग से मोहाली में ‘यंग आर्किटेक्ट्स फोरम’ लॉन्च किया। इस पहल का उद्देश्य युवा आर्किटेक्ट्स को एक ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे नेटवर्किंग, सहयोग और नए विचारों का आदान-प्रदान कर सकें।कार्यक्रम में पीएचडीसीसीआई की वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक भारती सूद ने कहा कि संस्था उद्योग विकास, नीति समर्थन और प्रोफेशनल्स के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

चंडीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष रजनीश बंसल ने कहा कि यह फोरम युवा प्रोफेशनल्स के बीच इनोवेशन और आपसी जुड़ाव को मजबूत करेगा। कार्यक्रम के दौरान ‘इन्स एंड आउट्स-2026’ एक्सपो पर भी चर्चा हुई। आयोजकों ने बताया कि यह एक्सपो आर्किटेक्चर और कंस्ट्रक्शन सेक्टर की नई तकनीकों, स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, टिकाऊ समाधान और आधुनिक डिज़ाइन ट्रेंड्स को प्रदर्शित करने का प्रमुख मंच बनेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments