सिटीन्यूज़ नॉउ
चंडीगढ़: राष्ट्रीय लोकदल ने डॉ. हरीश वशिष्ठ को प्रोफेशनल मंच का चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी की सहमति के बाद आरएलडी प्रोफेशनल मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत चड्ढा ने की।
डॉ. वशिष्ठ पिछले 25 वर्षों से शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा और कौशल विकास के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे एनआईआईएलएम यूनिवर्सिटी में स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेज के डीन एवं प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन और फिजियोथेरेपी में पीएचडी सहित कई पेशेवर डिग्रियां हासिल की हैं।
उन्होंने विभिन्न शिक्षण एवं स्वास्थ्य संस्थानों के संचालन के साथ-साथ केंद्र सरकार की कौशल विकास परियोजनाओं के तहत हजारों युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। डॉ. वशिष्ठ सामाजिक और खेल गतिविधियों में भी सक्रिय रहे हैं।रविकांत चड्ढा ने कहा कि डॉ. वशिष्ठ की संगठन क्षमता और सामाजिक सरोकारों को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

