HomeNewsस्वर्गीय नलीन आचार्य की स्मृति में मीडिया हेल्पिंग हैंड्स ने लगाई मीठे...

स्वर्गीय नलीन आचार्य की स्मृति में मीडिया हेल्पिंग हैंड्स ने लगाई मीठे पानी की छबील

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ: समाज सेवा और मानवता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निभाते हुए मीडिया हेल्पिंग हैंड्स, चंडीगढ़ ने शनिवार को सेक्टर-32 स्थित जीएमसीएच के बाहर मीठे ठंडे पानी की छबील लगाई। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य में अस्पताल आने वाले मरीजों, उनके परिजनों, राहगीरों और आम लोगों को शीतल जल पिलाकर राहत पहुंचाई गई। इस दौरान हलवा और चने का प्रसाद भी वितरित किया गया।

मीडिया हेल्पिंग हैंड्स के अध्यक्ष अंकुश महाजन ने बताया कि इस वर्ष की छबील स्वर्गीय नलीन आचार्य की स्मृति को समर्पित की गई है। उन्होंने कहा कि नलीन आचार्य का जीवन समाज सेवा, सहयोग और मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित रहा और उनके आदर्श आज भी संस्था को जनहित के कार्यों के लिए प्रेरित करते हैं।उन्होंने कहा कि संस्था हर वर्ष गर्मी के मौसम में ऐसे सेवा कार्य आयोजित करती है ताकि जरूरतमंद लोगों को राहत मिल सके।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार, मीडिया कर्मी, समाजसेवी और स्वयंसेवक शामिल हुए। सभी ने सेवा कार्य में सक्रिय सहयोग दिया तथा स्वर्गीय नलीन आचार्य को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। संस्था ने भविष्य में भी जनकल्याण और मानव सेवा से जुड़े कार्यक्रम जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments