HomeSport‘टेन एक्स यू – नेवर स्टॉप प्लेइंग’ में युवा क्रिकेटरों को मिला...

‘टेन एक्स यू – नेवर स्टॉप प्लेइंग’ में युवा क्रिकेटरों को मिला खेल का गुरुमंत्र

सिटीन्यूज़ नॉउ

चंडीगढ़: पंजाब के एमिटी यूनिवर्सिटी में आयोजित ‘टेन एक्स यू – नेवर स्टॉप प्लेइंग’ कार्यक्रम में 10 से 17 वर्ष आयु वर्ग के 200 से अधिक उभरते क्रिकेटरों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को फिटनेस, चोटों से बचाव और सही खेल उपकरणों के महत्व के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर का विशेष वीडियो संदेश रहा। उन्होंने युवा खिलाड़ियों को सही क्रिकेट शूज़ के महत्व पर जोर देते हुए बताया कि उपयुक्त जूते बेहतर फुटवर्क, संतुलन और प्रदर्शन में मदद करते हैं तथा चोटों से भी बचाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन, आत्मविश्वास और निरंतर अभ्यास के साथ खेलते रहने का संदेश दिया।

प्रसिद्ध अभिनेता एवं हास्य कलाकार गुरप्रीत घुग्गी ने भी खिलाड़ियों को अनुशासित जीवनशैली अपनाने और अपने खेल के सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया। टेन एक्स यू के सह-संस्थापक एवं सीईओ कार्तिक गुरुमूर्ति और सह-संस्थापक करण अरोड़ा ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य युवा क्रिकेटरों को बेहतर मार्गदर्शन और अवसर उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम में पीएमएस बंगा, जगतेश्वर सिंह और गौरव कोहली भी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में अभिभावकों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों ने भी भाग लेकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments