सिटीन्यूज़ नॉउ
चंडीगढ़: सिएचेम ट्रॉफी 2026 के तहत पुडुचेरी में खेले जा रहे सीनियर महिला इंटर स्टेट टी20 टूर्नामेंट के अपने पहले लीग मुकाबले में चंडीगढ़ को हिमाचल प्रदेश के हाथों 28 रन से हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए हिमाचल प्रदेश ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 145 रन बनाए। भारतीय टीम की खिलाड़ी हरलीन देओल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 54 गेंदों पर नाबाद 73 रन बनाए, जबकि नीना चौधरी ने 32 रन का योगदान दिया।
चंडीगढ़ की ओर से तरुनिका ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट लेकर 13 रन दिए।146 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चंडीगढ़ की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 117 रन ही बना सकी। पलक राणा 28 रन बनाकर नाबाद रहीं, जबकि गुलनाज़ ग्रेवाल ने 27 और सारा महाजन ने 26 रन बनाए।

